राष्ट्रवाणी: संपत्ति के लिए रिश्तों का कत्ल, बेटा बना हैवान, पिता-बहन को उतारा मौत के घाटइंदौर में संपत्ति विवाद में रिश्तों का कत्ल, बेटा बना हैवान, बोरे में पिता का शव, फ्लैट में मिली बहन की लाशEdited by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 11:10 ISTIndore Crime News: इंदौर में संपत्ति विवाद में रिश्तों के कत्ल की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. पिता का शव बोरे में बंद मिला तो किराए के फ्लैट में 22 वर्षीय बेटी की लाश मिली. आरोप है कि बेटे ने नाबालिग दोस्त के साथ मिलकर दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया है. बेटी अभी फरार चल रहा है.बेटे ने की पिता और बहन की हत्यामिथिलेश गुप्ता/इंदौर. मिनी मुंबई इंदौर से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला दोहरा हत्याकांड सामने आया है. यहां 25 लाख रुपये और संपत्ति के विवाद में एक बेटे हर्ष ने अपने ही पिता और सगी बहन की हत्या की साजिश रच डाली. गुस्सा इस कदर था कि आरोपी ने पहले पिता की हत्या की, फिर उनका एक हाथ काट दिया और शव को बोरे में बंद कर सुनसान इलाके में फेंक आया. इसके अगले दिन अपनी 22 वर्षीय बहन की भी दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी. पुलिस की शुरुआती जांच में इस खौफनाक वारदात के पीछे संपत्ति विवाद और पैसों का लालच सामने आया है. मामला इंदौर के एरोड्रम और हातोद थाना क्षेत्र से जुड़ा है. 22 वर्षीय हर्षिता यादव का शव कालानी नगर स्थित किराए के फ्लैट में मिला था. वहीं उसके पिता राजू यादव का शव हातोद थाना क्षेत्र के जम्बुडी हाप्सी में बोरे में बंद मिला. राजू यादव का एक हाथ भी कटा हुआ था. दोनों शवों की पहचान और घटनास्थलों के बीच कनेक्शन जोड़ने के बाद पुलिस को दोहरे हत्याकांड की साजिश का पता चला. 25 लाख रुपये के लिए पिता से थी नाराजगी पुलिस की जांच में सामने आया है कि कुछ दिन पहले राजू यादव ने मल्हारगंज थाना क्षेत्र में अपना एक मकान बेचा था. इस सौदे से उन्हें करीब 50 लाख रुपये मिले थे. बताया जा रहा है कि राजू यादव ने यह रकम अपने बैंक खाते में जमा कर दी और इसमें से 25 लाख रुपये अपनी बेटी हर्षिता को दे दिए. इतना ही नहीं, पत्नी के जेवर भी बेटी को दे दिए थे, ताकि उसकी शादी की जा सके. इसी बात को लेकर बेटा हर्ष अपने पिता और बहन से नाराज चल रहा था. आरोपी हर्ष पिता पर 25 लाख रुपये देने का दबाव बना रहा था. बताया जा रहा है कि वह चेक पर हस्ताक्षर करवाकर रकम लेना चाहता था, लेकिन पिता इसके लिए तैयार नहीं थे. इसी विवाद ने धीरे-धीरे खूनी रूप ले लिया. हर्ष पहले भी पिता और बहन को जान से मारने की धमकी दे चुका था. Advertisementपहले पिता की हत्या, फिर बहन को बनाया निशाना पुलिस के मुताबिक, 18 नवंबर को हर्ष ने अपने एक नाबालिग साथी के साथ मिलकर पिता राजू यादव की हत्या की. इसके बाद उनका एक हाथ काटा और शव को बोरे में बंद कर सुनसान इलाके में फेंक दिया. अगले दिन 19 नवंबर को आरोपी ने अपनी बहन हर्षिता की कालानी नगर स्थित किराए के फ्लैट में दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि पिछले करीब एक साल से पिता और बेटी कालानी नगर में किराए के मकान में रह रहे थे, जबकि हर्ष उनसे अलग रहता था. सीसीटीवी फुटेज से खुला दोहरे हत्याकांड का राज हर्षिता का शव मिलने के बाद पुलिस हत्या की जांच में जुटी थी. इसी बीच हातोद क्षेत्र में एक बोरे में बंद व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली. जांच में दोनों मृतकों के बीच पारिवारिक संबंध सामने आए. पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें हर्ष अपनी बहन की हत्या के बाद एक नाबालिग साथी के साथ वहां से जाता दिखाई दिया. पुलिस ने नाबालिग साथी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने वारदात में शामिल होने की बात कबूल कर ली. फिलहाल मुख्य आरोपी हर्ष फरार है. उसकी तलाश में पुलिस की अलग-अलग टीमें जुटी हुई है. पुलिस पूरे घटनाक्रम, हत्या की साजिश और पिता का हाथ काटने के पीछे की वजह की जांच कर रही है. 25 लाख रुपये के लालच और संपत्ति विवाद में एक परिवार पूरी तरह उजड़ गया. जिस पिता ने बेटी की शादी के लिए पैसे और जेवर दिए, उसी परिवार में बेटे ने पिता और बहन की जान ले ली. इंदौर के इस दोहरे हत्याकांड ने रिश्तों और इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है.About the AuthorWith more than 6 years of experience in journalism, I have been associated with Network18 since 2023. Currently, I am working as a Content Editor at News 18. I primarily cover Madhya Pradesh, Chhattisgarh hard … पढ़ने के लिए क्लिक करें| लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Indore,Madhya PradeshFirst Published :November 21, 2026, 11:10 ISTऔर पढ़ें
Trending
- खुली जीप में सवार होकर मंच तक पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, जनता ने किया जोरदार स्वागत – राष्ट्रवाणी
- मारुति की एमडी कैसे बनीं सोनिया गांधी? निशिकांत दुबे ने उठाए सवाल – राष्ट्रवाणी
- सांसद के वादे के बाद भी नहीं खुला अमेठी का कंबल कारखाना, युवाओं की मांग- शुरू हो फैक्ट्री, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- एम्स को टक्कर देते हैं ये सरकारी मेडिकल कॉलेज, नीट यूजी स्कोर पर मिल जाएगा एडमिशन, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- Dadasaheb Phalke 2026: ‘धुरंधर’-‘सैयारा’ का रहा दबदबा, अवॉर्ड्स की लगाई झड़ी, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- सूरजकुंड में 27 से 29 नवंबर तक तीन दिवसीय लगेगा मिलेट महोत्सव, 100 से अधिक लगेंगे स्टॉल—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- 1 साल पहले ही ₹50,000 करोड़ के हथियार बेचेगा भारत, ब्रह्मोस की भारी डिमांड – राष्ट्रवाणी
- बानसूर में शोक सभा के दौरान टेंट में लगी आग, दो दर्जन झुलसे, 9 जयपुर रेफर—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी

