राष्ट्रवाणी: दुल्हनों के बीच फिर लौटा इन 5 ओढ़नियों का क्रेज; जानें हर एक की खासियतघरचोला से राजस्थानी चुनरी तक, दुल्हनों के बीच फिर लौटा 5 ट्रेडिशनल ओढ़नियों का क्रेज; जानें हर एक की खासियतWritten by:Last Updated:November 21, 2026, 11:09 ISTIndian Wedding Trends : ब्राइडल फैशन में नेट के दुपट्टों की जगह अब ट्रेडिशन और रॉयल ओढ़नियों(bridal odhni designs) की वापसी हो रही है. गुजराती घरचोला और राजस्थानी चुनरी से लेकर लहरिया और गोटा-पट्टी ओढ़नी तक, जानें इन 5 ट्रेडिशनल ओढ़नियों की खासियत और इन्हें स्टाइल करने के आसान टिप्स. ख़बरें फटाफटअब दुल्हनें अपनी दादी-नानी के संदूक से निकली चौड़ी, लंबी और परंपराओं में रची-बसी ‘ओढ़नी’ को फिर से अपना रही हैं. Image : pinterestTrendy Bridal Odhni Designs : फिल्म ‘पद्मावत’ में दीपिका पादुकोण का वह शाही अंदाज़ हो या ‘हम दिल दे चुके सनम’ में ऐश्वर्या राय की लाल चुनरी और घरचोला ओढ़नी-सिनेमा के पर्दे पर जब भी पारंपरिक राजस्थानी और गुजराती दुल्हनों की खूबसूरती दिखाई गई है, सिर से कंधों तक लहराती चौड़ी ओढ़नी ने हमेशा दिल जीता है. अब वही फिल्मी जादू असल जिंदगी की शादियों में लौट आया है. लंबे समय से ब्राइडल फैशन में एक जैसे दिखने वाले नेट या ऑर्गेंजा के दुपट्टों का चलन था, लेकिन अब दुल्हनें अपनी दादी-नानी के संदूक से निकली उस चौड़ी, लंबी और परंपराओं में रची-बसी ‘ओढ़नी’ को फिर से अपना रही हैं. यह न सिर्फ दुल्हन को विंटेज और शाही लुक देती है, बल्कि हर धागे में अपनी संस्कृति और परिवार की यादें भी समेटे रहती है. तो चलिए जानते हैं इन खास पारंपरिक चुनरी के डिजाइनों और इन्हें ओठने के स्टाइल के बारे में. Image : pinterest 5 ट्रेडिशनल चुनरी की खासियत और ओठने का तरीका- 1.गुजराती घरचोला ओढ़नी: Image Credit: vandanasilks गुजराती दुल्हनों के पारंपरिक पहनावे में घरचोला ओढ़नी की खास जगह है. इसका नाम दो शब्दों ‘घर’ और ‘चोला’ से मिलकर बना है. आमतौर पर यह लाल या हरे रंग में मिलती है. इसकी सबसे बड़ी पहचान कपड़े पर बना चौकोर जाल होता है, जिसमें सफेद बंधेज के छोटे-छोटे बिंदु या सुनहरी जरी की धारियां नजर आती हैं. कई घरचोला ओढ़नियों पर हाथी, मोर, फूल और पारंपरिक आकृतियां भी बनाई जाती हैं. गुजराती परंपरा में इसे दुल्हन को ससुराल की ओर से दिए जाने वाले खास वस्त्र के रूप में भी देखा जाता है. अगर आप अपने ब्राइडल लुक में गुजराती विरासत का रंग शामिल करना चाहती हैं, तो लाल लहंगे के साथ घरचोला ओढ़नी खूबसूरत लगेगी. Advertisement2.राजस्थानी बांधनी चुनरी: Image Credit: onlinebandhej राजस्थान की बांधनी चुनरी अपनी रंग-बिरंगी खूबसूरती के लिए जानी जाती है. इसे बनाने के लिए कपड़े के छोटे-छोटे हिस्सों को धागे से बांधकर रंगा जाता है. जब धागे खोले जाते हैं, तो कपड़े पर खूबसूरत बिंदियों और अलग-अलग आकृतियों का डिजाइन उभर आता है. लाल, पीले, गुलाबी और हरे रंग की बांधनी चुनरी शादी के माहौल में खूब जंचती है. पारंपरिक राजस्थानी लुक पसंद करने वाली दुल्हनें इसे लहंगे या घाघरा-चोली के साथ पहन सकती हैं. अगर आपका लहंगा एक ही रंग का है, तो कंट्रास्ट रंग की बांधनी चुनरी आपके पूरे लुक को खास बना सकती है. 3.लहरिया ओढ़नी: Image Credit: anokherang अगर आपको पारंपरिक कपड़ों में भी रंगों के साथ थोड़ा प्रयोग करना पसंद है, तो लहरिया ओढ़नी अच्छा विकल्प हो सकती है. राजस्थान की इस खास रंगाई कला में कपड़े पर तिरछी लहरदार धारियां बनाई जाती हैं. इन्हें देखकर पानी की लहरों जैसा अहसास होता है. यही इसकी सबसे बड़ी पहचान है. लहरिया ओढ़नी आमतौर पर गुलाबी, पीले, नारंगी, हरे और दूसरे चटक रंगों में मिलती है. कुछ डिजाइन में दो रंगों का मेल होता है, तो कुछ में कई रंगों की धारियां होती हैं. इसे हल्के रंग के लहंगे के साथ पहनकर खूबसूरत कंट्रास्ट बनाया जा सकता है. मेहंदी, हल्दी या शादी के दिन के दूसरे कार्यक्रमों के लिए भी यह अच्छा विकल्प है. 4.पंजाबी फुलकारी ओढ़नी: Image Credit: etsy पंजाब की फुलकारी ओढ़नी उन दुल्हनों को पसंद आ सकती है, जिन्हें हाथ की कढ़ाई और रंग-बिरंगे डिजाइन अच्छे लगते हैं. फुलकारी का मतलब ही फूलों से जुड़ी कारीगरी है. इसमें कपड़े पर रंगीन धागों से फूल, पत्तियां और ज्यामितीय आकृतियां बनाई जाती हैं. इसकी खासियत है कि कढ़ाई पूरे कपड़े पर भी हो सकती है और कुछ खास हिस्सों तक सीमित भी रह सकती है. पारंपरिक फुलकारी में चमकीले रंगों का खूब इस्तेमाल होता है. इसे सादे लहंगे या अनारकली के साथ पहनें, ताकि ओढ़नी की कढ़ाई अच्छी तरह उभरकर आए. पंजाबी ब्राइडल लुक के लिए यह खास पसंद हो सकती है. 5.गोटा-पट्टी ओढ़नी: Image Credit: Yuvti राजस्थान की गोटा-पट्टी कारीगरी भी पारंपरिक ब्राइडल फैशन का खूबसूरत हिस्सा है. इसमें कपड़े पर सुनहरी या चांदी जैसी चमक वाली पट्टियों को काटकर फूल, पत्तियां और दूसरी आकृतियां बनाई जाती हैं. इन्हें कपड़े पर सिलकर खूबसूरत डिजाइन तैयार किए जाते हैं. गोटा-पट्टी वाली ओढ़नी लाल, गुलाबी, नारंगी और पीच जैसे रंगों में बेहद खूबसूरत लगती है. खासकर चौड़े गोटे वाले बॉर्डर और बारीक कढ़ाई से सजी ओढ़नी दुल्हन के लुक को शाही अंदाज देती है. इसे भारी कढ़ाई वाले लहंगे के साथ पहनने के बजाय हल्के काम वाले लहंगे के साथ चुनें, ताकि पूरे पहनावे में संतुलन बना रहे.
Trending
- खुली जीप में सवार होकर मंच तक पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, जनता ने किया जोरदार स्वागत – राष्ट्रवाणी
- मारुति की एमडी कैसे बनीं सोनिया गांधी? निशिकांत दुबे ने उठाए सवाल – राष्ट्रवाणी
- सांसद के वादे के बाद भी नहीं खुला अमेठी का कंबल कारखाना, युवाओं की मांग- शुरू हो फैक्ट्री, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- एम्स को टक्कर देते हैं ये सरकारी मेडिकल कॉलेज, नीट यूजी स्कोर पर मिल जाएगा एडमिशन, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- Dadasaheb Phalke 2026: ‘धुरंधर’-‘सैयारा’ का रहा दबदबा, अवॉर्ड्स की लगाई झड़ी, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- सूरजकुंड में 27 से 29 नवंबर तक तीन दिवसीय लगेगा मिलेट महोत्सव, 100 से अधिक लगेंगे स्टॉल—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- 1 साल पहले ही ₹50,000 करोड़ के हथियार बेचेगा भारत, ब्रह्मोस की भारी डिमांड – राष्ट्रवाणी
- बानसूर में शोक सभा के दौरान टेंट में लगी आग, दो दर्जन झुलसे, 9 जयपुर रेफर—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी

