राष्ट्रवाणी: नीतीश कुमार के नाम पर ‘नीतीश सेतु’ नहीं तो पुल किनके नाम पर चाहते हैं तेजस्वी?नीतीश कुमार के नाम पर ‘नीतीश सेतु’ नहीं तो पुल किनके नाम पर चाहते हैं तेजस्वी यादव? बताए दो नामWritten by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 10:21 ISTNitish Setu Controversy: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे और गंगा नदी पर बने कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन पुल यानी ‘नीतीश सेतु’ के लोकार्पण से ठीक पहले राज्य में सियासी पारा चढ़ गया है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पुल के दोबारा उद्घाटन और इसके नामकरण पर कड़ा एतराज जताया है. तेजस्वी यादव के पोस्ट का सबसे अहम राजनीतिक सवाल यही है कि अगर वे नीतीश कुमार के नाम पर पुल का नामकरण नहीं चाहते, तो उनकी पसंद क्या है?
पोस्ट में उन्होंने दो नाम सुझाए हैं.नीतीश सेतु नाम रखने पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सवाल उठाया है.पटना. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल के उद्घाटन से पहले बिहार की राजनीति में नामकरण और श्रेय लेने को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है. राजद नेता तेजस्वी यादव ने सवाल उठाया है कि जब इस पुल के नामकरण के लिए पहले अन्य दो नामों पर विचार किया गया था तो फिर नया नामकरण क्यों किया जा रहा है. तेजस्वी यादव ने इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुला पत्र भी लिखा है जिसे सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया है.उन्होंने नीतीश सेतु के उद्घाटन और नामकरण दोनों पर सवाल उठाते हुए कहा है कि इस प्रॉजेक्ट के लिए केंद्र सरकार की ओर से एक पैसा भी नहीं दिया गया है और इस पुल का उद्घाटन 17 महीने महीने पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कर दिया था. यह पुल पिछले 17 महीनों से चालू है तब इसी पुल का दोबारा उद्घाटन क्यों किया जा रहा है. इन महापुरुषों के नाम पर पुल चाहते हैं तेजस्वी यादव तेजस्वी यादव ने इस पुल के नामकरण पर सवाल उठाते हुए कहा है कि इस पुल का नाम किसी राजनेता के बजाय स्वतंत्रता सेनानी अक्षयवट राय या सिखों के दशम गुरु गोविंद सिंह जी के नाम पर रखा जाना चाहिए था.तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार द्वारा पुल का नाम ‘नीतीश सेतु’ रखे जाने के फैसले पर पुराने प्रस्ताव का हवाला दिया है. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि बिहार सरकार के पूर्व के विचार के अनुसार इस पुल का नाम या तो स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय अक्षयवट राय जी के नाम पर रखा जाना था या फिर दशम गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी के नाम पर होना चाहिए था. तेजस्वी ने इसके पीछे तर्क देते हुए कहा कि यह पुल पटना साहिब स्थित गुरु महाराज की जन्मस्थली के बिल्कुल पास स्थित है, इसलिए उनके नाम पर इसका नामकरण सबसे उपयुक्त होता. उद्घाटन की टाइमिंग और केंद्र के योगदान पर उठाए सवाल नामकरण के साथ-साथ तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस पुल का लोकार्पण किए जाने को लेकर भी तीखा हमला बोला है. उन्होंने दावा किया कि इस प्रोजेक्ट के निर्माण में केंद्र सरकार की ओर से एक फूटी कौड़ी भी नहीं दी गई है और इसका पूरा खर्च राज्य सरकार व एशियन डेवलपमेंट बैंक के माध्यम से वहन किया गया है. तेजस्वी ने यह भी कहा कि इस पुल का उद्घाटन 1 साल 5 महीने (17 महीने) पहले ही तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किया जा चुका है और तब से इस पर लाखों वाहनों की आवाजाही हो रही है. तेजस्वी यादव के सोशल मीडिया पोस्ट का स्क्रीनश़ॉट पीएम मोदी से कहा- श्रेय लेने और महिमामंडन से बचें नेता प्रतिपक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी से सीधे सवाल करते हुए पूछा कि क्या वे इस पुल का दोबारा उद्घाटन सिर्फ इसलिए कर रहे हैं ताकि शिलापट्ट पर उनका भी नाम लिखा जा सके. उन्होंने आगे लिखा कि जब इस सेतु के निर्णय और निर्माण में केंद्र सरकार का कोई योगदान नहीं है, तो प्रधानमंत्री को इसका श्रेय लेने और बिना वजह खुद का महिमामंडन करने से बचना चाहिए. तेजस्वी के इस बयान के बाद अब बिहार की राजनीति में विकास के श्रेय और महापुरुषों के सम्मान को लेकर नई बहस छिड़ गई है. Advertisement नीतीश सेतु नामकरण पर क्यों उठा विवाद?
बता दें कि बिहार सरकार ने 13 नवंबर को कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन पुल का नाम पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर ‘नीतीश सेतु’ रखने की एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (21 नवंबर) को बिहार दौरे के दौरान इस पुल को राष्ट्र को समर्पित करने वाले हैं. तेजस्वी यादव को पुल का नाम नीतीश कुमार के नाम पर रखा जाना भी पसंद नहीं आया है. उनका तर्क है कि आमतौर पर किसी व्यक्ति के निधन के बाद उसके नाम पर स्मारक या सार्वजनिक परियोजनाओं का नाम रखा जाता है. सत्ता पक्ष क्या कह रहा है?
जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और बिहार सरकार के प्रतिनिधियों का कहना है कि यह नाम नीतीश कुमार के विकास कार्यों के सम्मान में रखा गया है. इससे उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच संपर्क और बेहतर होगा. भाजपा ने कहा है कि नीतीश कुमार ने बिहार को जंगलराज से सुशासन की ओर ले जाने में अहम भूमिका निभाई है. इसलिए उनके नाम पर पुल का नामकरण सम्मान है.About the Authorपत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Patna,BiharFirst Published :November 21, 2026, 10:21 ISTऔर पढ़ें

