राष्ट्रवाणी: कब है कार्तिक पूर्णिमा, क्या दान करें? जानिए किन वस्तुओं से मिलेगा पुण्य लाभKartik Purnima 2026: कब मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, क्या दान करें? जानिए किन वस्तुओं से मिलेगा पुण्य लाभReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 10:27 ISTKartik Purnima 2026: कार्तिक मास का विशेष धार्मिक महत्व माना गया है. इस पवित्र महीने का समापन कार्तिक पूर्णिमा के साथ होता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन पवित्र नदी में स्नान और जरूरतमंदों को दान करने से विशेष पुण्य फल की प्राप्ति होती है. उज्जैन. हिंदू धर्म में हर तिथि हर वार का महत्व बताया गया है. इसी प्रकार कार्तिक पूर्णिमा का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व माना जाता है. यह पर्व भगवान विष्णु, भगवान शिव और माता लक्ष्मी की आराधना के लिए बेहद खास होता है. मान्यता है कि कार्तिक मास में स्नान, दीपदान, व्रत और जरूरतमंदों को दान करने से विशेष पुण्य फल प्राप्त होता है. इस दिन श्रद्धालु पवित्र नदियों में आस्था की डुबकी लगाते हैं और सामर्थ्य के अनुसार अन्न, वस्त्र सहित अन्य वस्तुओं का दान करते हैं. वैदिक पंचांग के अनुसार, साल 2026 में कार्तिक पूर्णिमा 24 नवंबर, मंगलवार को मनाई जाएगी. उदया तिथि के आधार पर इसी दिन स्नान, व्रत और दीपदान किया जाएगा. आइए जानते हैं उज्जैन के ज्योतिष आचार्य आनंद भारद्वाज से कि इस दिन किन वस्तुओं का दान करना सबसे शुभ माना जाता है. जरूर करें इन वस्तुओं का दान – कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर दीपदान का विशेष महत्व माना जाता है. इस दिन भगवान के समक्ष दीपक जलाने के लिए घी या तेल का उपयोग किया जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस शुभ दिन घी और तेल का दान करना भी पुण्यकारी होता है. जरूरतमंदों को घी-तेल देना, मंदिरों में अर्पित करना या धार्मिक कार्यों में इनका सहयोग करना बेहद शुभ माना जाता है. – कार्तिक पूर्णिमा के दिन वस्त्र दान करना भी बेहद शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन जरूरतमंदों को नए या साफ-सुथरे कपड़े दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है. सर्दियों के मौसम को देखते हुए गरीबों को गर्म कपड़े, कंबल और शॉल भेंट करना सेवा का अच्छा माध्यम है. इसे मानवता, दया और करुणा से जोड़कर देखा जाता है. Advertisement– इस दिन फल और मिठाइयों का दान करना भी बेहद शुभ माना जाता है. इस दिन मंदिर में भगवान को भोग लगाने के बाद प्रसाद जरूरतमंदों और श्रद्धालुओं में वितरित करना चाहिए. इसके अलावा केले, सेब और मौसमी फलों का दान करने से पुण्य की प्राप्ति होने की धार्मिक मान्यता है. यह परंपरा सेवा और परोपकार का संदेश भी देती है. – कार्तिक पूर्णिमा के दिन अन्न दान करना बेहद शुभ और पुण्यदायी माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, किसी भूखे व्यक्ति को भोजन कराना सबसे बड़ा पुण्य माना गया है. इस विशेष दिन पर गरीबों और जरूरतमंदों की मदद के लिए चावल, गेहूं, दाल, आटा सहित अन्य खाद्य सामग्री का दान कर सकते हैं. मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान प्रसन्न होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है. – इस दिन के पावन अवसर पर अपनी सामर्थ्य और श्रद्धा के अनुसार ब्राह्मणों, साधु-संतों और जरूरतमंदों को दक्षिणा देना बेहद शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दान का अर्थ केवल धन या वस्तुएं देना नहीं है, बल्कि दूसरों के दुख-दर्द में सहभागी बनना भी है. इस दिन गरीबों की सहायता, बुजुर्गों की सेवा और भूखे लोगों को भोजन कराना भी विशेष पुण्यदायी माना जाता है.About the AuthorWith more than 6 years of experience in journalism, I have been associated with Network18 since 2023. Currently, I am working as a Content Editor at News 18. I primarily cover Madhya Pradesh, Chhattisgarh hard …लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Ujjain,Madhya PradeshFirst Published :November 21, 2026, 10:27 ISTऔर पढ़ें
Trending
- खुली जीप में सवार होकर मंच तक पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, जनता ने किया जोरदार स्वागत – राष्ट्रवाणी
- मारुति की एमडी कैसे बनीं सोनिया गांधी? निशिकांत दुबे ने उठाए सवाल – राष्ट्रवाणी
- सांसद के वादे के बाद भी नहीं खुला अमेठी का कंबल कारखाना, युवाओं की मांग- शुरू हो फैक्ट्री, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- एम्स को टक्कर देते हैं ये सरकारी मेडिकल कॉलेज, नीट यूजी स्कोर पर मिल जाएगा एडमिशन, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- Dadasaheb Phalke 2026: ‘धुरंधर’-‘सैयारा’ का रहा दबदबा, अवॉर्ड्स की लगाई झड़ी, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- सूरजकुंड में 27 से 29 नवंबर तक तीन दिवसीय लगेगा मिलेट महोत्सव, 100 से अधिक लगेंगे स्टॉल—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- 1 साल पहले ही ₹50,000 करोड़ के हथियार बेचेगा भारत, ब्रह्मोस की भारी डिमांड – राष्ट्रवाणी
- बानसूर में शोक सभा के दौरान टेंट में लगी आग, दो दर्जन झुलसे, 9 जयपुर रेफर—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी

