राष्ट्रवाणी: टाटा-हावड़ा स्टील एक्सप्रेस की C-3 बोगी में लगी आग, मची अफरा-तफरीटाटा-हावड़ा स्टील एक्सप्रेस की C-3 बोगी में लगी आग, मची अफरा-तफरी, इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकी ट्रेनReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 10:08 ISTJamshedpur News: टाटा-हावड़ा स्टील एक्सप्रेस की C-3 बोगी में अचानक धुआं उठने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. चाकुलिया स्टेशन के पास इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी गई और सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया. करीब दो घंटे बाद ट्रेन टाटानगर वापस पहुंची.बोगी खाली कराई गई.जमशेदपुरः झारखंड के जमशेदपुर में टाटानगर से हावड़ा जा रही टाटा स्टील एक्सप्रेस में अचानक अफरा-तफरी मच गई. ट्रेन की C-3 बोगी में आग लगने की सूचना के बाद यात्रियों में दहशत फैल गई. बोगी में धुआं भरने लगा. यात्रियों को तुरंत ट्रेन से सुरक्षित बाहर निकलने को कहा गया. इसके बाद ट्रेन को चाकुलिया रेलवे स्टेशन के पास इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोका गया. सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया. समय रहते ट्रेन रुकने से बड़ा हादसा टल गया. C-3 बोगी में धुआं उठने से मची अफरा-तफरी जानकारी के मुताबिक, टाटा स्टील एक्सप्रेस टाटानगर से हावड़ा जा रही थी. इसी दौरान चाकुलिया रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की C-3 बोगी में अचानक धुआं उठने लगा. बोगी में आग लगने की सूचना मिलते ही रेलवे विभाग ने अनाउंसमेंट शुरू कर दिया. यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकलने की हिदायत दी गई. अचानक हुई इस घटना से बोगी में बैठे यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई. इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकी गई ट्रेन आग लगने की सूचना के बाद ट्रेन को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोका गया. इसके बाद C-3 बोगी में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतारा गया. बताया जा रहा है कि उस समय ट्रेन तेज रफ्तार में चल रही थी. समय रहते ट्रेन को रोकने और यात्रियों को बाहर निकालने से बड़ा हादसा टल गया. Advertisementइलेक्ट्रॉनिक पैनल में चूहा घुसने की आशंका प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बोगी के इलेक्ट्रॉनिक पैनल में चूहा घुसने की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, आग लगने की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है. रेलवे की ओर से मामले की जांच की जा रही है. दो घंटे बाद टाटानगर लौटी ट्रेन घटना के बाद आग बुझाई गई और सुरक्षा जांच की गई. इसके करीब दो घंटे बाद ट्रेन को वापस टाटानगर रेलवे स्टेशन लाया गया. इस दौरान यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. हालांकि, राहत की बात रही कि इस घटना में किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है.About the AuthorJournalist with a sharp focus on Bihar and Jharkhand, covering politics, crime, and trending stories with a strong ground-level perspective. Passionate about listening to stories, understanding them deeply, and…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Jamshedpur,Purbi Singhbhum,JharkhandFirst Published :November 21, 2026, 10:08 ISTऔर पढ़ें
Trending
- खुली जीप में सवार होकर मंच तक पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, जनता ने किया जोरदार स्वागत – राष्ट्रवाणी
- मारुति की एमडी कैसे बनीं सोनिया गांधी? निशिकांत दुबे ने उठाए सवाल – राष्ट्रवाणी
- सांसद के वादे के बाद भी नहीं खुला अमेठी का कंबल कारखाना, युवाओं की मांग- शुरू हो फैक्ट्री, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- एम्स को टक्कर देते हैं ये सरकारी मेडिकल कॉलेज, नीट यूजी स्कोर पर मिल जाएगा एडमिशन, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- Dadasaheb Phalke 2026: ‘धुरंधर’-‘सैयारा’ का रहा दबदबा, अवॉर्ड्स की लगाई झड़ी, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- सूरजकुंड में 27 से 29 नवंबर तक तीन दिवसीय लगेगा मिलेट महोत्सव, 100 से अधिक लगेंगे स्टॉल—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- 1 साल पहले ही ₹50,000 करोड़ के हथियार बेचेगा भारत, ब्रह्मोस की भारी डिमांड – राष्ट्रवाणी
- बानसूर में शोक सभा के दौरान टेंट में लगी आग, दो दर्जन झुलसे, 9 जयपुर रेफर—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी

