राष्ट्रवाणी: रहस्यमयी किला… कहते हैं यहां से एक रात अचानक गायब हो गया था पूरा राजपरिवारजमुई का रहस्यमयी किला… कहते हैं यहां से एक रात अचानक गायब हो गया था पूरा राजपरिवार, आज भी दफन हैं कई रहस्यReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 09:57 ISTJamui Chandel Dynasty: बिहार के जमुई जिले के खैरा में स्थित चंदेल वंश के प्राचीन किले के अवशेष आज भी इतिहास की गवाही दे रहे हैं. अंतिम राजा गुरु प्रसाद सिंह से जुड़ी कई कहानियां और रहस्य आज भी लोगों की जुबान पर हैं. महल के अवशेष उस समय की भव्यता के बारे में बताते हैं.ख़बरें फटाफट जमुई. बिहार में एक वक्त पर राजाओं की हुकूमत हुआ करती थी. बिहार के जमुई में चंदेल राजाओं का शासन हुआ करता था. लेकिन कभी जिस धरती पर राजाओं की हुकूमत चलती थी, जहां किले की ऊंची दीवारों के भीतर शाही ठाठ-बाट की गूंज सुनाई देती थी, आज वहां खामोश पड़े ईंट-पत्थर इतिहास के अनकहे किस्से बयां कर रहे हैं. जमुई जिले के खैरा में चंदेल वंश के शासन और उनके किले के अवशेष आज भी उस दौर की याद दिलाते हैं. महल के अवशेष बताते हैं कि कभी इसकी भव्यता कैसी रही होगी. समय के थपेड़ों ने भले ही किले की भव्यता को मिट्टी में मिला दिया हो, लेकिन इससे जुड़ी कहानियां आज भी लोगों की जुबान पर जिंदा हैं. गौरतलब है कि खैरा में चंदेल वंश का शासन हुआ करता था और यहां के अंतिम राजा गुरु प्रसाद सिंह बताए जाते हैं. कैसे हुआ राजवंश का अंत कभी इस इलाके की सत्ता और शान का केंद्र रहा राजा का किला अब खंडहर में तब्दील हो चुका है. हालांकि, इन अवशेषों को देखकर आज भी सहज ही कल्पना की जा सकती है कि कभी यहां राजदरबार सजता होगा, सैनिकों की आवाजाही होती होगी और राजा के एक आदेश पर पूरे इलाके में हलचल मच जाती होगी. लेकिन इस राजवंश का अंत कैसे हुआ, राजा को आखिर अपना राजपाट क्यों छोड़ना पड़ा और एक समय का शक्तिशाली राजपरिवार अचानक कहां चला गया, ये सवाल आज भी इतिहास के पन्नों में उलझे हुए हैं. एक रात में ही गायब हो गया था पूरा राज परिवार चंदेल वंश के खैरा से विदा होने को लेकर सबसे दिलचस्प कहानी राजा के परिवार से जुड़ी है. स्थानीय इलाके में इसे लेकर कई मान्यताएं हैं. हालांकि, हम किसी भी कहानी या मान्यता की पुष्टि नहीं करते हैं. स्थानीय बुजुर्ग सियाराम मंडल बताते हैं कि राजा गुरु प्रसाद सिंह को कोई पुत्र नहीं था. उनके यहां केवल एक पुत्री थी. इसी वजह से राजा अपना राजपाट छोड़कर यहां से चले गए थे. हालांकि, राजा के इस फैसले के पीछे की वास्तविक वजह क्या थी, इसका कोई प्रमाणित विवरण सामने नहीं आता, लेकिन इलाके में यही कहानी सुनाई जाती है. राजा के महल को लेकर भी ऐसी ही कई रोचक कहानियां प्रचलित हैं. Advertisementइतिहास, रोमांच और रहस्य का अनोखा मेल स्थानीय लोग बताते हैं कि महल के भीतर से एक गुप्त सुरंग बनी हुई थी, जो सीधे रानी तालाब तक जाती थी. बताया जाता है कि रानी इसी सुरंग के रास्ते रोजाना तालाब में स्नान करने जाया करती थीं. इस रास्ते का इस्तेमाल शाही परिवार की गोपनीय आवाजाही के लिए भी होता होगा, ऐसी चर्चाएं भी सुनने को मिलती हैं. हालांकि, इस सुरंग को लेकर कोई पुख्ता प्रमाण सामने नहीं आया है और न ही किसी स्थानीय व्यक्ति ने इसे अपनी आंखों से देखने का दावा किया है. खैरा का चंदेल किला आज सिर्फ कुछ पुराने अवशेषों तक सिमटकर रह गया है, लेकिन इसकी कहानियों में इतिहास, रोमांच और रहस्य का अनोखा मेल दिखाई देता है. She holds a Master’s degree in Mass Communication and Journalism from Bundelk…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Jamui,BiharFirst Published :November 21, 2026, 09:57 ISTऔर पढ़ें
Trending
- खुली जीप में सवार होकर मंच तक पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, जनता ने किया जोरदार स्वागत – राष्ट्रवाणी
- मारुति की एमडी कैसे बनीं सोनिया गांधी? निशिकांत दुबे ने उठाए सवाल – राष्ट्रवाणी
- सांसद के वादे के बाद भी नहीं खुला अमेठी का कंबल कारखाना, युवाओं की मांग- शुरू हो फैक्ट्री, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- एम्स को टक्कर देते हैं ये सरकारी मेडिकल कॉलेज, नीट यूजी स्कोर पर मिल जाएगा एडमिशन, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- Dadasaheb Phalke 2026: ‘धुरंधर’-‘सैयारा’ का रहा दबदबा, अवॉर्ड्स की लगाई झड़ी, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- सूरजकुंड में 27 से 29 नवंबर तक तीन दिवसीय लगेगा मिलेट महोत्सव, 100 से अधिक लगेंगे स्टॉल—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- 1 साल पहले ही ₹50,000 करोड़ के हथियार बेचेगा भारत, ब्रह्मोस की भारी डिमांड – राष्ट्रवाणी
- बानसूर में शोक सभा के दौरान टेंट में लगी आग, दो दर्जन झुलसे, 9 जयपुर रेफर—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी

