राष्ट्रवाणी: 8 साल बाद पाकिस्तान रवाना हुआ कोटा के सिख श्रद्धालुओं का जत्था8 साल का इंतजार खत्म, आखिर मिल गया पाकिस्तान का वीजा, कोटा के 12 श्रद्धालुओं को मिली मंजूरीReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 09:15 ISTKota News: आठ साल के लंबे इंतजार के बाद कोटा से 12 सिख श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारों के दर्शन के लिए रवाना हुआ है. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रयासों से वीजा प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुक्रवार सुबह श्रद्धालु स्वर्ण मंदिर मेल से अमृतसर के लिए निकले, जहां स्टेशन पर महापौर अनसुइया गोस्वामी ने उनका स्वागत किया. जत्था 22 नवंबर को वाघा बॉर्डर पार कर ननकाना साहिब, पंजा साहिब, करतारपुर साहिब, रोरी साहिब और डेरा साहिब के दर्शन कर 1 दिसंबर को भारत लौटेगा. ख़बरें फटाफटKota Sikh Jatha Pakistan: 8 साल बाद पाकिस्तान रवाना हुआ कोटा के सिख श्रद्धालुओं का जत्थाKota News: करीब आठ साल के लंबे इंतजार के बाद कोटा के सिख श्रद्धालुओं का जत्था एक बार फिर पाकिस्तान स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारों के दर्शन के लिए रवाना हो गया है. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के विशेष प्रयासों से कोटा के 12 श्रद्धालुओं को पाकिस्तान जाने का वीजा मिला है. शुक्रवार सुबह सभी श्रद्धालु स्वर्ण मंदिर मेल से अमृतसर के लिए रवाना हुए. कोटा रेलवे स्टेशन पर नगर निगम महापौर अनसुइया गोस्वामी, स्थानीय पार्षदों, जनप्रतिनिधियों और निगम अधिकारियों ने श्रद्धालुओं का माला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें सुखद यात्रा की शुभकामनाएं दीं. कोटा सिख वेलफेयर सोसायटी के प्रधान मनिंदर सिंह ने बताया कि अंतिम बार वर्ष 2019 में कोटा से सिख श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान गया था. इसके बाद कोरोना काल के दौरान सोसायटी के तत्कालीन प्रधान जगजीत सिंह जग्गी का निधन हो गया था. उनके निधन के बाद पाकिस्तान यात्रा के लिए आवश्यक प्रक्रिया और विभागीय औपचारिकताओं की पूरी जानकारी नहीं होने के कारण जत्थे का पाकिस्तान जाना बंद हो गया था. इस बार लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रयासों से श्रद्धालुओं की यात्रा का रास्ता साफ हुआ. बिरला के निर्देश पर उनके ओएसडी राजीव दत्ता ने संबंधित विभागों से समन्वय कर सभी श्रद्धालुओं के नामों की क्लियरेंस दिलवाई. इसके बाद पासपोर्ट समय पर पाकिस्तान दूतावास पहुंचाए गए और दूतावास ने कोटा के सभी 12 श्रद्धालुओं को वीजा जारी कर दिया. वीजा मिलने की सूचना से खिल उठे श्रद्धालुओं के चेहरे सोसायटी के महासचिव जितेंद्र सिंह बग्गा ने बताया कि श्रद्धालुओं के पासपोर्ट तीन दिन पहले ही पाकिस्तान दूतावास पहुंच गए थे और दूतावास की ओर से गुरुवार को संपर्क करने के लिए कहा गया था. शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे सभी 12 श्रद्धालुओं को वीजा जारी होने की आधिकारिक सूचना मिली. लंबे समय से पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारों के दर्शन की प्रतीक्षा कर रहे श्रद्धालुओं के चेहरों पर यह खबर सुनते ही खुशी छा गई. वीजा मिलने तक सभी श्रद्धालु निरंतर अरदास करते रहे और यात्रा की सफलता की कामना करते रहे. पाकिस्तान में इन ऐतिहासिक गुरुद्वारों के करेंगे दर्शन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, श्रद्धालुओं का यह जत्था 22 नवंबर को अमृतसर से रवाना होकर सुबह करीब 7 बजे वाघा बॉर्डर पहुंचेगा. यहां इमिग्रेशन और अन्य जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद जत्था ननकाना साहिब जाएगा, जहां गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होकर मत्था टेकेगा. इसके बाद 25 नवंबर को जत्था रावलपिंडी के पास स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा पंजा साहिब पहुंचेगा. यात्रा के अगले चरण में 27 नवंबर को गुरुद्वारा करतारपुर साहिब, 28 नवंबर को गुरुद्वारा रोरी साहिब एमनाबाद और 29 नवंबर को लाहौर स्थित गुरुद्वारा डेरा साहिब में दर्शन करेगा. लाहौर में दो दिन रुकने के बाद जत्था 1 दिसंबर को वापस भारत लौटेगा. Advertisementआठ साल बाद पूरी हुई अरदास कोटा के सिख श्रद्धालुओं के लिए यह यात्रा केवल एक धार्मिक भ्रमण नहीं, बल्कि वर्षों से अधूरी पड़ी इच्छा के पूरा होने का भावुक अवसर भी है. लंबे अंतराल के बाद पाकिस्तान स्थित सिख धर्म के पवित्र स्थलों के दर्शन का मौका मिलने से पूरे समाज में खासा उत्साह है. अब सभी श्रद्धालुओं को वाघा बॉर्डर पार कर ननकाना साहिब पहुंचने और गुरु साहिब के चरणों में शीश नवाने का बेसब्री से इंतजार है.About the AuthorVicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with News18 Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए |Location :Kota,Kota,RajasthanFirst Published :November 21, 2026, 09:15 ISTऔर पढ़ें

