राष्ट्रवाणी: 20 कंपनियां, 3500 पदों पर होगा चयन, 24 नवंबर को सीतामढ़ी में लगेगा रोजगार मेलाSitamarhi Jobs: 20 कंपनियां, 3500 पदों पर होगा चयन, 24 नवंबर को सीतामढ़ी में लगेगा रोजगार मेला, रजिस्ट्रेशन जरूरीReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 09:23 ISTSitamarhi Job News: सीतामढ़ी में 24 नवंबर 2026 को जिला स्तरीय रोजगार मेला लगेगा. संयुक्त श्रम भवन डुमरा में आयोजित इस मेले में 20 निजी कंपनियां 3500 पदों पर युवाओं का चयन करेंगी. इस जॉब फेयर में शामिल होने के लिए पोर्टल पर निबंधन जरूरी है.ख़बरें फटाफट सीतामढ़ी. युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के निदेशालय नियोजन एवं प्रशिक्षण (नियोजन), बिहार, पटना के निर्देशानुसार जिला नियोजनालय, सीतामढ़ी की ओर से 24 नवंबर 2026 को एक दिवसीय जिला स्तरीय नियोजन सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला आयोजित किया जा रहा है. यह रोजगार मेला शांतिनगर, डुमरा स्थित ‘संयुक्त श्रम भवन’ कैंपस के मैदान में लगेगा. प्रशासन की ओर से मेले के सुचारू संचालन तथा अधिक से अधिक अभ्यर्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारी की जा रही है और प्रचार-प्रसार के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के माध्यम से प्रिंट व विजुअल मीडिया को सूचना भेजी गई है. 20 निजी कंपनियों की भागीदारी और 3500 रिक्तियां जिला नियोजनालय के कोऑर्डिनेटर अमन कुमार ने बताया कि इस जिला स्तरीय नियोजन मेले में निजी क्षेत्र की कुल 20 कंपनियां और नियोजक हिस्सा ले रहे हैं, जिनके माध्यम से कुल 3500 रिक्तियों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाना प्रस्तावित है. अमन कुमार के अनुसार, अलग-अलग क्षेत्रों की ये कंपनियां अपनी आवश्यकता के अनुसार योग्य उम्मीदवारों का साक्षात्कार लेंगी और पात्र युवाओं को नौकरी का अवसर प्रदान करेंगी. उन्होंने कहा कि मेले में केवल रोजगार ही नहीं, बल्कि व्यावसायिक मार्गदर्शन भी दिया जाएगा, ताकि युवा अपनी योग्यता, रुचि और बाजार की मांग के अनुरूप सही करियर विकल्प चुन सकें. कोऑर्डिनेटर अमन कुमार ने जिले के अधिक से अधिक इच्छुक युवाओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर स्थल पर पहुंचकर इस बड़े अवसर का लाभ उठाएं. विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन निबंधन अनिवार्य नियोजन मेले में भाग लेने के इच्छुक आवेदकों और आवेदिकाओं के लिए विभागीय पोर्टल पर निबंधन कराना अनिवार्य किया गया है. जिला नियोजनालय की ओर से साफ किया गया है कि बिना पोर्टल पर पंजीकरण के उम्मीदवारों को प्रक्रिया में शामिल होने में कठिनाई आ सकती है, इसलिए इच्छुक अभ्यर्थी समय रहते अपना ऑनलाइन निबंधन पूरा कर लें. Advertisementपंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थी जरूरी शैक्षणिक प्रमाणपत्रों, बायोडाटा और पहचान से जुड़े दस्तावेजों के साथ मेले में भाग ले सकेंगे. जिला नियोजनालय का प्रयास है कि पंजीकरण और चयन की प्रक्रिया पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित तरीके से पूरी हो, जिससे पात्र अभ्यर्थियों को सीधा लाभ मिल सके. युवाओं के करियर को मिलेगी नई दिशा सीतामढ़ी जैसे जिले में जहां बड़ी संख्या में युवा बेहतर रोजगार की तलाश में बाहर के राज्यों या शहरों का रुख करते हैं, वहां जिला स्तर पर आयोजित होने वाला यह नियोजन मेला एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है. 3500 रिक्तियों के लक्ष्य के साथ आयोजित इस एक दिवसीय मेले से जिले के युवाओं को अपने ही क्षेत्र में रोजगार पाने की उम्मीद जगी है. इसके साथ ही व्यावसायिक मार्गदर्शन मिलने से नए उम्मीदवारों को साक्षात्कार की तैयारी, कौशल विकास और रोजगार से जुड़ी विभागीय योजनाओं की सही जानकारी भी मिल सकेगी. जिला नियोजन पदाधिकारी मुकुंद माधव एवं जिला नियोजनालय की टीम ने उम्मीद जताई है कि प्रचार-प्रसार के माध्यम से जिले के कोने-कोने तक यह सूचना पहुंचेगी और बड़ी संख्या में युवक-युवतियां 24 नवंबर को डुमरा स्थित संयुक्त श्रम भवन कैंपस पहुंचकर अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा तय करेंगे. She holds a Master’s degree in Mass Communication and Journalism from Bundelk…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Sitamarhi,BiharFirst Published :November 21, 2026, 09:23 ISTऔर पढ़ें
Trending
- खुली जीप में सवार होकर मंच तक पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, जनता ने किया जोरदार स्वागत – राष्ट्रवाणी
- मारुति की एमडी कैसे बनीं सोनिया गांधी? निशिकांत दुबे ने उठाए सवाल – राष्ट्रवाणी
- सांसद के वादे के बाद भी नहीं खुला अमेठी का कंबल कारखाना, युवाओं की मांग- शुरू हो फैक्ट्री, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- एम्स को टक्कर देते हैं ये सरकारी मेडिकल कॉलेज, नीट यूजी स्कोर पर मिल जाएगा एडमिशन, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- Dadasaheb Phalke 2026: ‘धुरंधर’-‘सैयारा’ का रहा दबदबा, अवॉर्ड्स की लगाई झड़ी, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- सूरजकुंड में 27 से 29 नवंबर तक तीन दिवसीय लगेगा मिलेट महोत्सव, 100 से अधिक लगेंगे स्टॉल—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- 1 साल पहले ही ₹50,000 करोड़ के हथियार बेचेगा भारत, ब्रह्मोस की भारी डिमांड – राष्ट्रवाणी
- बानसूर में शोक सभा के दौरान टेंट में लगी आग, दो दर्जन झुलसे, 9 जयपुर रेफर—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी

