राष्ट्रवाणी: Gold खरीद रहे हैं तो जरा ठहरिए… सोने में मिलाया जा रहा भारी धातु का पाउडरGold खरीद रहे हैं तो जरा ठहरिए… सोने में मिलाया जा रहा भारी धातु का पाउडर, मशीनें भी नहीं पकड़ पा रहीं मिलावटReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 09:28 ISTGold Adulteration Rhenium Powder: सोने में मिलावट का एक चौंकाने वाला तरीका सामने आया है, जिसमें ‘रेनियम’ नामक भारी धातु के पाउडर का उपयोग किया जा रहा है. यह पाउडर सोने का वजन बढ़ा देता है लेकिन वास्तविक शुद्धता घटा देता है, जिससे 22 कैरेट की कीमत पर ग्राहक को 20 कैरेट सोना मिल रहा है. हैरानी की बात यह है कि यह मिलावट सामान्य जांच मशीनों और हॉलमार्किंग को भी चकमा दे रही है. कोटा में ज्वेलरी एक्सपर्ट्स ने आधुनिक जांच मशीनों के जरिए इस धोखाधड़ी से बचने और सतर्क रहने के उपाय बताए हैं. ख़बरें फटाफटGold Adulteration Rhenium Powder: सोना खरीदने से पहले हो जाएं सावधान, रेनियम मिलावट हॉलमार्किंग को भी दे रही चकमाKota: सोने के दामों में लगातार जारी उतार-चढ़ाव के बीच यदि आप भी गोल्ड ज्वेलरी खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो जरा ठहरिए. आपकी मेहनत की कमाई से खरीदा जाने वाला सोना वास्तव में कितना शुद्ध है, इस पर अब गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं. दरअसल, बाजार में सोने में मिलावट का एक नया और बेहद चौंकाने वाला तरीका सामने आया है, जिसने आम ग्राहकों के साथ-साथ सर्राफा कारोबारियों की भी चिंता बढ़ा दी है. इस नई मिलावट में ‘रेनियम’ नाम के एक दुर्लभ और भारी धातु के पाउडर का इस्तेमाल किया जा रहा है. विशेषज्ञों के अनुसार, रेनियम एक ऐसी भारी धातु है जिसका घनत्व सोने के काफी करीब होता है. इसी गुण का फायदा उठाकर मिलावटखोर इसके पाउडर को सोने में मिला देते हैं. इस पाउडर को मिलाने से गहने या सोने का कुल वजन तो बढ़ जाता है, लेकिन उसमें सोने की वास्तविक मात्रा कम हो जाती है. इसका सीधा नुकसान आम ग्राहक को उठाना पड़ता है, जो 22 कैरेट शुद्ध सोने की पूरी कीमत चुकाता है, लेकिन उसके हाथ में महज 20 कैरेट शुद्धता वाला गहना पहुंचता है. सामान्य मशीनों और हॉलमार्किंग को भी दे रहा चकमा इस पूरे मामले में सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि रेनियम मिला हुआ सोना सामान्य जांच मशीनों और यहां तक कि हॉलमार्किंग प्रक्रिया में भी शुद्धता के मानकों पर खरा उतरता दिखाई दिया है. एक्सआरएफ (XRF) जैसी कई प्रचलित मशीनें केवल ऊपरी सतह की जांच करती हैं, जिससे अंदर छिपे रेनियम पाउडर का पता आसानी से नहीं चल पाता. ऐसे में सवाल सिर्फ सोने में हो रही मिलावट का नहीं, बल्कि शुद्धता जांचने वाली परंपरागत मशीनों और हॉलमार्किंग व्यवस्था की विश्वसनीयता पर भी खड़ा हो गया है. कोटा में ज्वेलरी एक्सपर्ट्स ने समझाई जांच की बारीकियां आखिर रेनियम पाउडर क्या है, यह कैसे जांच को चकमा देता है और बाजार में मौजूद आधुनिक मशीनें इसकी पहचान कैसे कर सकती हैं?
इन तमाम सवालों के जवाब तलाशने के लिए संवाददाता हिमांशु मित्तल ने कोटा में ज्वेलरी एक्सपर्ट्स से खास बातचीत की. इस दौरान आधुनिक जांच मशीनों के जरिए सोने की गहराई से शुद्धता जांचने की प्रक्रिया को भी परखा गया. एक्सपर्ट्स का मानना है कि सोने की वास्तविक शुद्धता जानने के लिए अब उन्नत तकनीक वाली मशीनों और सख्त परीक्षण मानकों की आवश्यकता है. Advertisementखरीदारी करते समय ग्राहक कैसे रहें सतर्क?
ज्वेलरी विशेषज्ञों ने आम ग्राहकों को सलाह दी है कि सोना खरीदते समय केवल आंखों के भरोसे न रहें. हमेशा विश्वसनीय और रजिस्टर्ड ज्वेलर से ही खरीदारी करें और पक्का जीएसटी बिल जरूर लें. बिल पर सोने का कैरेट, शुद्ध वजन और मेकिंग चार्ज स्पष्ट रूप से अंकित होना चाहिए. इसके अलावा, हॉलमार्क के साथ-साथ एचयूआईडी (HUID) नंबर की जांच करें और संभव हो तो आधुनिक तकनीक से लैस टेस्टिंग सेंटर पर सोने की शुद्धता की पुष्टि अवश्य करवाएं.About the AuthorVicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with News18 Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए |Location :Kota,Kota,RajasthanFirst Published :November 21, 2026, 09:28 ISTऔर पढ़ें

