राष्ट्रवाणी: दिल्ली-NCR में इस सीजन की सबसे ठंडी सुबह, AQI का बुरा हालदिल्ली-NCR में इस सीजन की सबसे ठंडी सुबह, 10 डिग्री तक पहुंचा पारा, AQI का अभी भी बुरा हालEdited by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 09:33 ISTDelhi-NCR Weather Today: दिल्ली और आसपास के इलाकों में ठंड ने पूरी तरह से दस्तक दे दी है. न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है. दूसरी तरफ, हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी हुई है. मौसम विभाग ने एयर पॉल्यूशन की स्थिति और भी खराब होने की आशंका जताई है.देश की राजधानी दिल्ली में ठंड ने दस्तक दे दी है. एक्यूआई की हालत काफी खराब श्रेणी में बना हुआ है. (फोटो: PTI)Delhi-NCR Weather Today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में सर्दी का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है. सुबह और रात के समय ठंड महसूस की जा रही है, वहीं दूसरी ओर वायु प्रदूषण ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. शनिवार 21 नवंबर 2026 की सुबह दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 327 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है. सुबह 8:20 बजे तक शहर के कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर काफी अधिक रहा. मौसम में बदलाव और हवा की प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण आने वाले दिनों में प्रदूषण और बढ़ने की आशंका है. दिल्ली के विभिन्न निगरानी केंद्रों में सिरिफोर्ट सबसे प्रदूषित इलाका रहा, जहां AQI 368 दर्ज किया गया. इसके बाद चांदनी चौक में 366, कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 362, पंजाबी बाग में 360, सीआरआरआई मथुरा रोड में 355 और पूसा में 353 AQI दर्ज हुआ. वहीं नांगलोई में 330, शदीपुर में 326, वसुंधरा एन्क्लेव में 315, टॉकाटोरा गार्डन और एनएसयूटी जाफरपुर में 316-316 AQI रहा. इसके अलावा कराला में 296, एनआईएच नरेला में 285, छावला में 278, टिकरी कलां में 264, मंदिर मार्ग में 253, बुराड़ी में 246 और घोगा में 240 एक्यूआई दर्ज किया गया. इस तरह राजधानी के अधिकांश हिस्सों में हवा की गुणवत्ता खराब बनी हुई है और लोगों को प्रदूषण से राहत नहीं मिल पा रही है. इस सीजन की सबसे ठंडी सुबह प्रदूषण के साथ ही दिल्ली में ठंड भी लगातार बढ़ रही है. राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान है. इससे एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा था. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, शनिवार को तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन इसके बाद अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने का अनुमान है. मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को आसमान मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है. हालांकि, सुबह के समय कई इलाकों में कोहरा और धुंध छाए रहने से दृश्यता प्रभावित हुई. समुद्र तल से करीब 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का भी मौसम पर प्रभाव पड़ सकता है. इसके चलते तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. रविवार से और बिगड़ सकती है हवा की गुणवत्ता शुक्रवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता लगातार छठे दिन खराब श्रेणी में रही थी. दोपहर 12 बजे एक्यूआई 268 और शाम चार बजे 270 दर्ज किया गया था. हालांकि, यह एक दिन पहले शाम चार बजे दर्ज 280 के मुकाबले थोड़ा बेहतर था. अनुकूल हवा के कारण शुक्रवार को किसी भी निगरानी केंद्र पर एक्यूआई गंभीर श्रेणी में नहीं पहुंचा. इसके बावजूद सिरिफोर्ट में 357, पूसा में 349, चांदनी चौक और आईटीओ में 346-346 तथा सीआरआरआई मथुरा रोड में 336 एक्यूआई दर्ज किया गया था. वेदर एक्सपर्ट ने अनुमान जताया है कि शनिवार को दिल्ली की हवा खराब श्रेणी में रह सकती है, जबकि रविवार को इसके बेहद खराब श्रेणी में पहुंचने की आशंका है. प्रतिकूल मौसमी परिस्थितियों के कारण प्रदूषक तत्वों का बिखराव धीमा पड़ सकता है, जिससे प्रदूषण का स्तर बढ़ेगा. निर्माण प्रतिबंध हटा, प्रदूषण नियंत्रण के उपाय जारी इस बीच, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की ओर से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पांच से 20 नवंबर तक लागू निर्माण गतिविधियों पर प्रतिबंध शुक्रवार को हटा लिया गया. हालांकि, दिल्ली सरकार की अलग शीतकालीन प्रदूषण नियंत्रण व्यवस्था के तहत प्रतिबंध 31 जनवरी तक लागू रहेंगे. इस व्यवस्था के तहत 10 दिसंबर से और सख्त उपाय लागू किए जाने हैं. दिल्ली-एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के पहले और दूसरे चरण के प्रतिबंध भी जारी हैं. सीएक्यूएम ने 30 अक्टूबर के आदेश के तहत धूल पैदा करने वाली तोड़फोड़ और बाहरी निर्माण गतिविधियों के साथ-साथ कार्यालयों में कर्मचारियों की भौतिक उपस्थिति को लेकर भी अलग-अलग निर्देश जारी किए हैं. सरकार की क्या है तैयारी प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए दिल्ली सरकार ने राजधानी में 108 मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनें तैनात की हैं. इसके अलावा करीब 80 लाख पौधरोपण गतिविधियां की गई हैं और 1,440.713 किलोमीटर सड़कों का पुनर्विकास पूरा किया गया है. सरकार ने इससे पहले दावा किया था कि 31 अक्टूबर को दिल्ली का औसत एक्यूआई 166 रहा था, जो पिछले साल इसी अवधि में दर्ज 223 के मुकाबले बेहतर था. हालांकि, नवंबर के दूसरे पखवाड़े में प्रदूषण का स्तर फिर तेजी से बढ़ा है.About the Authorबिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।Location :New Delhi,DelhiFirst Published :November 21, 2026, 09:33 ISTऔर पढ़ें
Trending
- खुली जीप में सवार होकर मंच तक पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, जनता ने किया जोरदार स्वागत – राष्ट्रवाणी
- मारुति की एमडी कैसे बनीं सोनिया गांधी? निशिकांत दुबे ने उठाए सवाल – राष्ट्रवाणी
- सांसद के वादे के बाद भी नहीं खुला अमेठी का कंबल कारखाना, युवाओं की मांग- शुरू हो फैक्ट्री, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- एम्स को टक्कर देते हैं ये सरकारी मेडिकल कॉलेज, नीट यूजी स्कोर पर मिल जाएगा एडमिशन, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- Dadasaheb Phalke 2026: ‘धुरंधर’-‘सैयारा’ का रहा दबदबा, अवॉर्ड्स की लगाई झड़ी, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- सूरजकुंड में 27 से 29 नवंबर तक तीन दिवसीय लगेगा मिलेट महोत्सव, 100 से अधिक लगेंगे स्टॉल—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- 1 साल पहले ही ₹50,000 करोड़ के हथियार बेचेगा भारत, ब्रह्मोस की भारी डिमांड – राष्ट्रवाणी
- बानसूर में शोक सभा के दौरान टेंट में लगी आग, दो दर्जन झुलसे, 9 जयपुर रेफर—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी

