राष्ट्रवाणी: गार्डन को बनाना है हरा-भरा, तो पौधों की देखभाल में न करें ये गलतियांगमले में पौधा नहीं बढ़ रहा, तो बड़े गमले से लेकर खाद तक इन बातों का रखें ध्यानReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 09:39 ISTअगर गमले में लगे पौधों की लंबाई नहीं बढ़ रही है तो उनकी देखभाल के तरीके पर ध्यान देना जरूरी है. नर्सरी संचालक नेक सिंह के मुताबिक, पौधे की अच्छी बढ़वार के लिए सही आकार का गमला, पर्याप्त खाद, पानी और धूप जरूरी है. जानिए सर्दियों में पौधों की ग्रोथ बेहतर रखने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए. गार्डन में लगे पौधों की देखभाल को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल रहते हैं. इसके साथ ही गार्डनिंग का शौक रखने वाले लोग चाहते हैं कि उनके पौधों की लंबाई अच्छी हो और गार्डन हमेशा हरा-भरा व खूबसूरत दिखाई दे. कई बार सही देखभाल और पर्याप्त पोषण नहीं मिलने के कारण पौधों की बढ़वार रुक जाती है. ऐसे में कुछ खास बातों का ध्यान रखकर पौधों की लंबाई और अच्छी बढ़वार की जा सकती है. इसके लिए समय-समय पर पौधों की निराई-गुड़ाई करें. उचित मात्रा में खाद दें और जरूरत के अनुसार पानी का इस्तेमाल करें. साथ ही पौधों को पर्याप्त धूप और सही वातावरण देना भी जरूरी है. बड़े गमले का करें प्रयोग नर्सरी संचालक नेक सिंह ने बताया कि गमले के पौधों की लंबाई बढ़ाने के लिए सबसे पहले आपको यह देखना पड़ेगा कि अगर पौधा गमले में है तो गमला छोटा नहीं होना चाहिए. बड़े गमले में उस पौधे को लगाना चाहिए.जिससे उसकी लंबाई अच्छी हो सकती है और जड़े अच्छे से फैल सकें. इसके अलावा अगर किसी बीमारी की वजह से पौधों की लंबाई नहीं बढ़ रही है तो जैविक खाद और स्प्रे का इस्तेमाल करें. जिससे बढ़ोतरी अच्छी हो जाएगी. इसमें विशेष रूप से गमले का ध्यान रखना होता है. अगर गमले छोटे हैं तो गमले को बड़ा कर दें और उसके नीचे की पत्तियों को काट दें. जितना नीचे की पत्तियों को काटेंगे उतना पौधे की बढ़वार अच्छी होती रहेगी. इन चीजों का रखें ख्याल Advertisementउन्होंने कहा कि अगर आपका पौधा छाल में रखा हुआ है तो उसकी लंबाई नहीं होगी. इसके अलावा गमला छोटा है तब भी लंबाई नहीं बढ़ेगी.किसी वजह से उसकी पत्तियां थोड़ी ज्यादा हो रही है तब भी लंबाई नहीं बढ़ेगी. इसलिए पत्तियों को काटते रहें. जिससे लंबाई बढ़ती रहेगी.सर्दी के मौसम में डाई और खाद का इस्तेमाल करें और जैविक खाद का भी इस्तेमाल करते रहें.डाई थोड़ी बेहतर रहती है. जो पौधे की बढ़वार एकदम उठा देती है. इसलिए इन टिप्स को अपनाकर आप अपने पौधे की बढ़वार कर सकते हैं और सर्दी के मौसम में हल्का-हल्का ताजा पानी से पौधों पर छिड़काव जरूर करें.About the Authorविवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Moradabad,Moradabad,Uttar PradeshFirst Published :November 21, 2026, 09:39 ISTऔर पढ़ें
Trending
- खुली जीप में सवार होकर मंच तक पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, जनता ने किया जोरदार स्वागत – राष्ट्रवाणी
- मारुति की एमडी कैसे बनीं सोनिया गांधी? निशिकांत दुबे ने उठाए सवाल – राष्ट्रवाणी
- सांसद के वादे के बाद भी नहीं खुला अमेठी का कंबल कारखाना, युवाओं की मांग- शुरू हो फैक्ट्री, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- एम्स को टक्कर देते हैं ये सरकारी मेडिकल कॉलेज, नीट यूजी स्कोर पर मिल जाएगा एडमिशन, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- Dadasaheb Phalke 2026: ‘धुरंधर’-‘सैयारा’ का रहा दबदबा, अवॉर्ड्स की लगाई झड़ी, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- सूरजकुंड में 27 से 29 नवंबर तक तीन दिवसीय लगेगा मिलेट महोत्सव, 100 से अधिक लगेंगे स्टॉल—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- 1 साल पहले ही ₹50,000 करोड़ के हथियार बेचेगा भारत, ब्रह्मोस की भारी डिमांड – राष्ट्रवाणी
- बानसूर में शोक सभा के दौरान टेंट में लगी आग, दो दर्जन झुलसे, 9 जयपुर रेफर—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी

