राष्ट्रवाणी: अब छत्तीसगढ़ में भी उगेगा मिथिला का मखाना, दरभंगा के वैज्ञानिक देंगे ट्रेनिंगअब छत्तीसगढ़ में भी उगेगा मिथिला का मखाना, दरभंगा के वैज्ञानिक देंगे ट्रेनिंग, पहले से हो रही खेती को मिलेगा बढ़ावाReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 09:01 ISTMakhana Cultivation Expansion: बिहार के दरभंगा और मधुबनी मखाने के प्रमुख उत्पादक जिले हैं. हालांकि अब छत्तीसगढ़ समेत देश के कई राज्यों में भी मखाने की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है. इसके लिए दरभंगा के वैज्ञानिक किसानों को प्रशिक्षित करेंगे. ख़बरें फटाफट दरभंगा: आज के समय में मखाना पूरी दुनिया में सुपरफूड के नाम से जाना जाता है. पूरी दुनिया में जितने मखाने का उत्पादन होता है, उसका 80 से 90 प्रतिशत उत्पादन बिहार में होता है. इसमें भी दरभंगा और मधुबनी जिले में मखाने की खेती बड़े पैमाने पर होती है. इसके अलावा पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, सुपौल, अररिया, किशनगंज और सीतामढ़ी में भी मखाना उगाया जाता है लेकिन दरभंगा और मधुबनी में बड़ी मात्रा में उत्पादन होता है इसलिए इन्हें मखाने की राजधानी भी कहा जाता है. अब मखाने का क्षेत्र विस्तार सिर्फ मिथिलांचल तक ही सीमित नहीं है. भारत के विभिन्न राज्यों में वहां की सरकारें मखाने की खेती को लेकर विशेष ध्यान दे रही हैं. तभी तो राष्ट्रीय मखाना अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिकों को अपने राज्य में वहां की स्थानीय सरकारें बुला रही हैं और वहां के किसानों को मखाने से जुड़ा प्रशिक्षण दिलवा रही हैं. छत्तीसगढ़ में होगा कार्यक्रम इसी कड़ी में राष्ट्रीय मखाना अनुसंधान केंद्र, दरभंगा के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर मनोज कुमार 26 नवंबर को छत्तीसगढ़ जाने वाले हैं, जहां वह स्थानीय किसानों को मखाने से जुड़ी जानकारी देंगे और प्रशिक्षित करेंगे. इस पर विशेष जानकारी देते हुए डॉक्टर मनोज कुमार बताते हैं कि हाल के समय में मखाने का विस्तार भारत के एक दर्जन राज्यों में हो रहा है. आगामी 26 और 27 नवंबर को छत्तीसगढ़ में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में मखाने को लेकर एक राष्ट्रीय आयोजन किया जा रहा है. यह पूरी तरह मखाने को समर्पित होगा और इसमें पूरे छत्तीसगढ़ की सक्रिय भागीदारी रहेगी. Advertisementदो दिन का कार्यक्रम होगा दो दिवसीय कार्यक्रम में एक दिन महामहिम राज्यपाल का आना है और दूसरे दिन स्थानीय मुख्यमंत्री शामिल होंगे. इसमें इस बात पर चर्चा होगी कि छत्तीसगढ़ में मखाने को लेकर क्या प्राकृतिक संभावना है और वहां की कृषि अर्थव्यवस्था को कैसे मजबूती मिलेगी. डॉक्टर मनोज कुमार ने बताया कि वहां जाने वाली टीम में वह खुद हैं और उनके साथ साथी वैज्ञानिक के. राहुल रावत हैं. हम दोनों छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे. छत्तीसगढ़ की जलवायु स्थिति बिहार जैसी ही है. बंगाल, झारखंड, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी कुछ ऐसी ही स्थिति है. असम में भी दिया गया प्रशिक्षण उन्होंने बताया कि हाल ही में असम के कई जिलों के किसानों को मखाने को लेकर प्रशिक्षित किया गया है. उत्तर प्रदेश के भी सात-आठ जिलों के किसानों को प्रशिक्षण दिया गया है. इससे पहले भी छत्तीसगढ़ में स्वर्ण वैदेही प्रजाति के बीज हमने उपलब्ध कराए थे. वहां लगभग 200 एकड़ में मखाने की खेती हो रही है. She holds a Master’s degree in Mass Communication and Journalism from Bundelk…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Darbhanga,BiharFirst Published :November 21, 2026, 09:01 ISTऔर पढ़ें
Trending
- खुली जीप में सवार होकर मंच तक पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, जनता ने किया जोरदार स्वागत – राष्ट्रवाणी
- मारुति की एमडी कैसे बनीं सोनिया गांधी? निशिकांत दुबे ने उठाए सवाल – राष्ट्रवाणी
- सांसद के वादे के बाद भी नहीं खुला अमेठी का कंबल कारखाना, युवाओं की मांग- शुरू हो फैक्ट्री, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- एम्स को टक्कर देते हैं ये सरकारी मेडिकल कॉलेज, नीट यूजी स्कोर पर मिल जाएगा एडमिशन, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- Dadasaheb Phalke 2026: ‘धुरंधर’-‘सैयारा’ का रहा दबदबा, अवॉर्ड्स की लगाई झड़ी, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- सूरजकुंड में 27 से 29 नवंबर तक तीन दिवसीय लगेगा मिलेट महोत्सव, 100 से अधिक लगेंगे स्टॉल—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- 1 साल पहले ही ₹50,000 करोड़ के हथियार बेचेगा भारत, ब्रह्मोस की भारी डिमांड – राष्ट्रवाणी
- बानसूर में शोक सभा के दौरान टेंट में लगी आग, दो दर्जन झुलसे, 9 जयपुर रेफर—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी

