राष्ट्रवाणी: अनंत सिंह की बेटी की शादी: तिलक समारोह में कौन-कौन पहुंचे और क्या-क्या हुआ?अनंत सिंह की बेटी की शादी: तिलक समारोह में कौन-कौन पहुंचे, क्या-क्या हुआ और अब आगे क्या होगा?Reported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 09:09 ISTAnant Singh Daughter Marriage: मोकामा विधायक और छोटे सरकार के नाम से चर्चित अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह का तिलक समारोह दानापुर के ऑर्गेनिक रिसोर्ट में भव्य अंदाज में आयोजित किया गया. समारोह में राजनीतिक जगत से पक्ष और विपक्ष की कई बड़ी हस्तियां पहुंचीं. अपने बेटों के साथ पहुंचे अनंत सिंह ने समधी से गले मिलकर मुलाकात की और मेहमानों का खास अंदाज में अभिवादन किया. पूरी खबर विस्तार से आगे पढ़िए.अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह शादी के तिलक समारोह में कई दिग्गज मेहमान पहुंचे. बिहार के मोकामा से विधायक और छोटे सरकार के नाम से मशहूर अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह का तिलक समारोह शुक्रवार (20 नवंबर) दानापुर में भव्य अंदाज में आयोजित किया गया. इस समारोह में शामिल होने के लिए अनंत सिंह अपने बेटों के साथ पहुंचे. उनके पहुंचते ही समर्थकों और मेहमानों का हुजूम उमड़ पड़ा. समारोह में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, बिहार के कृषि मंत्री विजय सिन्हा, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव, पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेंद्र और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अखिलेश सिंह समेत कई राजनीतिक हस्तियों ने शिरकत की और सभी ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया. बता दें कि यह शादी इन दिनों बिहार की सबसे चर्चित शादियों में शुमार हो चुकी है. दानापुर के ऑर्गेनिक रिसोर्ट में भव्य तैयारियां दानापुर के ऑर्गेनिक रिसोर्ट में मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह के तिलक समारोह को लेकर भव्य तैयारियां की गई थीं. रिसॉर्ट को भव्य तरीके से सजाया गया था. मेहमानों के स्वागत, खानपान और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे. समारोह में करीब 5 हजार खास मेहमानों के पहुंचने की चर्चा थी. बिहार की राजनीति से जुड़े कई नेताओं, विधायकों और मंत्रियों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों तथा विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों को भी आमंत्रित किया गया था. अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह शादी के तिलक समारोह में कई दिग्गज मेहमान पहुंचे. बेटों के साथ पहुंचे छोटे सरकार अनंत सिंह जैसे ही अपने बेटों के साथ समारोह स्थल पर पहुंचे, वहां मौजूद लोगों में उन्हें देखने और मिलने की होड़ मच गई. समर्थकों और मेहमानों ने उनका जोरदार स्वागत किया. बता दें कि अनंत सिंह नदवां गांव से करीब 400 गाड़ियों के काफिले के साथ दानापुर पहुंचे थे. इससे पहले नदवां गांव में पारंपरिक मांगलिक गीतों और तिलक-चुमावन की रस्में हुई थीं. उनकी पत्नी नीलम देवी और परिवार की महिलाओं ने मांगलिक गीतों के बीच तिलक-चुमावन की रस्म निभाई थी. समधी से गले मिलकर मिले अनंत सिंह तिलक समारोह के दौरान अनंत सिंह अपने समधी रणविजय कुमार सिंह से मिले और दोनों परिवारों के सदस्यों के बीच आत्मीय मुलाकात हुई. अनंत सिंह का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया. रिसॉर्ट में वर पक्ष की ओर से समधी रणविजय कुमार और परिजनों ने उनका स्वागत किया. बता दें कि रणविजय कुमार सीआरपीएफ में कमांडेंट हैं और उनके बेटे ऋषिकेश कुमार उर्फ अंकित से शिवांगी की शादी तय हुई है. ऋषिकेश ने अमेरिका की जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई की है और पिछले कई वर्षों से अमेरिका में नौकरी कर रहे हैं. बॉलीवुड स्टाइल में किया अभिवादन Advertisementइसके बाद जब वे मंच की ओर बढ़े तो आगे की पंक्ति में बैठे मेहमानों की तरफ हाथ हिलाकर बॉलीवुड स्टाइल में अभिवादन किया. उनके इस अंदाज ने समारोह में मौजूद लोगों का ध्यान खींचा. अनंत सिंह का यह अंदाज सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया. समर्थकों ने उनके इस अंदाज को छोटे सरकार का असली स्वैग बताया. गिरिराज सिंह और अखिलेश सिंह ने दिया आशीर्वाद इस खास मौके पर राजनीतिक जगत की कई बड़ी हस्तियां भी पहुंचीं. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अखिलेश सिंह ने समारोह में शिरकत की. दोनों नेताओं ने शिवांगी और उनके होने वाले जीवनसाथी को आशीर्वाद दिया. गिरिराज सिंह को देखते ही अनंत सिंह के बेटे तिलक मंच से उठे और केंद्रीय मंत्री को प्रणाम किया. समारोह में कई मंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में समर्थक भी शामिल हुए. दामाद ऋषिकेश को मिले शाही उपहार तिलक समारोह में दामाद ऋषिकेश का खास स्वागत किया गया. अनंत सिंह के छोटे बेटे अभिनव ने अपने जीजा ऋषिकेश को 80 ग्राम का सोने का ब्रेसलेट भेंट किया. इसके अलावा उन्होंने 100 ग्राम की सोने की चेन भी ऋषिकेश को पहनाई. अनंत सिंह ने मंच पर ही दामाद को करीब 3 करोड़ रुपये की लैंड रोवर डिफेंडर कार की चाबी सौंपी. दामाद ऋषिकेश कुमार ने रॉयल क्रीम कलर की नक्काशीदार धोती-कुर्ता पहना था. बंद गले के इस कुर्ते में उनका शाही लुक मेहमानों का ध्यान खींच रहा था. वहीं, अनंत सिंह सूट-बूट में नजर आए. लिट्टी-चोखा से बंगाल की मिठाइयों तक इंतजाम ऑर्गेनिक रिसॉर्ट में मेहमानों के लिए खानपान का खास इंतजाम किया गया. बिहार के पारंपरिक व्यंजन लिट्टी-चोखा से लेकर बंगाल की मशहूर मिठाइयों तक कई तरह के पकवान परोसे गए. मेहमानों के लिए 33 स्टॉल लगाए गए थे. करीब 1000 किलो शुद्ध घी के लड्डू तैयार कराए गए थे. भोजपुरी गायक गुंजन सिंह और शालिनी क्वीन ने अपनी प्रस्तुतियों से समारोह में रंग जमाया. मेहमानों के लिए शुद्ध शाकाहारी व्यंजनों की विशेष व्यवस्था की गई थी. अब शादी के दिन का इंतजार जानकारी के अनुसार, तिलकोत्सव के बाद शादी से जुड़ी रस्में भी शुरू हो जाएंगी. 23 नवंबर को हल्दी और 24 नवंबर को मेहंदी एवं संगीत का कार्यक्रम होगा. इसके बाद 25 नवंबर को बाढ़ क्षेत्र स्थित अनंत सिंह के पैतृक गांव नदवां में विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा. विवाह समारोह के लिए गांव में दस बीघे से अधिक जमीन पर पंडाल तैयार किया जा रहा है. आयोजन में करीब पांच लाख लोगों के लिए भोज का इंतजाम किया जा रहा है.About the Authorपत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Patna,BiharFirst Published :November 21, 2026, 09:09 ISTऔर पढ़ें
Trending
- खुली जीप में सवार होकर मंच तक पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, जनता ने किया जोरदार स्वागत – राष्ट्रवाणी
- मारुति की एमडी कैसे बनीं सोनिया गांधी? निशिकांत दुबे ने उठाए सवाल – राष्ट्रवाणी
- सांसद के वादे के बाद भी नहीं खुला अमेठी का कंबल कारखाना, युवाओं की मांग- शुरू हो फैक्ट्री, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- एम्स को टक्कर देते हैं ये सरकारी मेडिकल कॉलेज, नीट यूजी स्कोर पर मिल जाएगा एडमिशन, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- Dadasaheb Phalke 2026: ‘धुरंधर’-‘सैयारा’ का रहा दबदबा, अवॉर्ड्स की लगाई झड़ी, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- सूरजकुंड में 27 से 29 नवंबर तक तीन दिवसीय लगेगा मिलेट महोत्सव, 100 से अधिक लगेंगे स्टॉल—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- 1 साल पहले ही ₹50,000 करोड़ के हथियार बेचेगा भारत, ब्रह्मोस की भारी डिमांड – राष्ट्रवाणी
- बानसूर में शोक सभा के दौरान टेंट में लगी आग, दो दर्जन झुलसे, 9 जयपुर रेफर—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी

