राष्ट्रवाणी: राजौरी गार्डन के पास हिट एंड रन में शख्स की मौत; CCTV खंगाल रही पुलिसDelhi Hit And Run: राजौरी गार्डन के पास हिट एंड रन में शख्स की मौत; CCTV खंगाल रही पुलिसReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 08:51 ISTदिल्ली के राजौरी गार्डन के पास हिट एंड रन का मामला सामने आया है. मायापुरी से राजा गार्डन जाने वाली सड़क पर एक अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को टक्कर मार दी. हादसे में उसकी मौत हो गई और चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल भेजा है. मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है. राजौरी गार्डन थाना पुलिस आसपास की सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन और उसके चालक की पहचान करने में जुटी है.ख़बरें फटाफटपश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई. (सांकेतिक फोटो)दिल्ली की सड़कों पर तेज रफ्तार और लापरवाही का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में हिट एंड रन का एक मामला सामने आया है. मायापुरी से राजा गार्डन जाने वाली सड़क पर किसी अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी. हादसा इतना गंभीर था कि व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. टक्कर के बाद वाहन चालक रुका तक नहीं और मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. अब राजौरी गार्डन थाना पुलिस उस वाहन की तलाश में जुटी है जिसने व्यक्ति को टक्कर मारी थी. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी वाहन और उसके चालक का पता लगाया जा सके. इस हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति की पहचान अभी नहीं हो पाई है. पुलिस के सामने फिलहाल दो बड़ी चुनौतियां हैं. पहली मृतक की पहचान करना और दूसरी टक्कर मारकर भागे वाहन का पता लगाना. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल भेज दिया है. आसपास के इलाकों में लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग भी देखी जा रही है. जांच के दौरान यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि हादसा किस समय हुआ और वाहन किस दिशा में गया. फिलहाल मामले में पुलिस की जांच जारी है. Delhi: An unidentified person was killed in a hit-and-run accident on the road from Mayapuri to Raja Garden. Rajouri Garden Police are investigating the incident, and the body has been sent to DDU Hospital for post-mortem — IANS (@ians_india) मायापुरी से राजा गार्डन जाने वाली सड़क पर हादसा हादसा पश्चिमी दिल्ली में मायापुरी से राजा गार्डन की तरफ जाने वाली सड़क पर हुआ. शुरुआती जानकारी के मुताबिक एक अज्ञात वाहन ने सड़क पर मौजूद व्यक्ति को टक्कर मार दी. टक्कर के बाद चालक मौके से फरार हो गया. आसपास मौजूद लोगों से घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जरूरी कार्रवाई की और शव को अस्पताल भिजवाया. CCTV फुटेज से वाहन की पहचान करने में जुटी पुलिस राजौरी गार्डन थाना पुलिस अब हादसे वाले रूट और आसपास की सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. पुलिस को उम्मीद है कि किसी कैमरे में टक्कर मारने वाले वाहन की तस्वीर मिल सकती है. इसके जरिए वाहन का नंबर और चालक की पहचान करने में मदद मिलेगी. साथ ही मृतक की पहचान के लिए भी जानकारी जुटाई जा रही है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी वाहन चालक को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है. कश्मीरी गेट हादसे में दो लोगों की हो चुकी है मौत दिल्ली में हाल के दिनों में सड़क हादसों की कई गंभीर घटनाएं सामने आई हैं. कश्मीरी गेट इलाके में 17 और 18 नवंबर की दरम्यानी रात युधिष्ठिर सेतु पर तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर और ऑटो-रिक्शा के बीच टक्कर हो गई थी. हादसे में कुल आठ लोग घायल हुए थे. सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया था. इलाज के दौरान दो घायलों ने दम तोड़ दिया. मौत के बाद प्राथमिकी (एफआईआर) में जोड़ी गई गैर-इरादतन हत्या की धारा कश्मीरी गेट हादसे में पुलिस ने शुरुआत में भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 और 125A के तहत मामला दर्ज किया था. ये धाराएं लापरवाही से वाहन चलाने और उससे जुड़े कृत्यों से संबंधित हैं. दो घायलों की मौत के बाद एफआईआर में धारा 105 भी जोड़ी गई. यह गैर-इरादतन हत्या से संबंधित है. पुलिस आरोपी फॉर्च्यूनर चालक की तलाश में जुटी है. वहीं राजौरी गार्डन के ताजा हिट एंड रन मामले में भी पुलिस की जांच का मुख्य फोकस फरार वाहन और उसके चालक तक पहुंचना है.About the AuthorSenior Sub Editorसुमित कुमार हिंदी पत्रकारिता का एक उभरता और सक्रिय नाम हैं. वर्तमान में वे News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और सेंट्रल डेस्क टीम का हिस्सा हैं. पिछले चार साल से वे Network18न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।Location :All IndiaFirst Published :November 21, 2026, 08:50 ISTऔर पढ़ें
Trending
- खुली जीप में सवार होकर मंच तक पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, जनता ने किया जोरदार स्वागत – राष्ट्रवाणी
- मारुति की एमडी कैसे बनीं सोनिया गांधी? निशिकांत दुबे ने उठाए सवाल – राष्ट्रवाणी
- सांसद के वादे के बाद भी नहीं खुला अमेठी का कंबल कारखाना, युवाओं की मांग- शुरू हो फैक्ट्री, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- एम्स को टक्कर देते हैं ये सरकारी मेडिकल कॉलेज, नीट यूजी स्कोर पर मिल जाएगा एडमिशन, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- Dadasaheb Phalke 2026: ‘धुरंधर’-‘सैयारा’ का रहा दबदबा, अवॉर्ड्स की लगाई झड़ी, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- सूरजकुंड में 27 से 29 नवंबर तक तीन दिवसीय लगेगा मिलेट महोत्सव, 100 से अधिक लगेंगे स्टॉल—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- 1 साल पहले ही ₹50,000 करोड़ के हथियार बेचेगा भारत, ब्रह्मोस की भारी डिमांड – राष्ट्रवाणी
- बानसूर में शोक सभा के दौरान टेंट में लगी आग, दो दर्जन झुलसे, 9 जयपुर रेफर—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी

