राष्ट्रवाणी: राधिका अपार्टमेंट हादसे के बाद जागा KDA, कानपुर में 11 इमारतें सील राधिका अपार्टमेंट हादसे के बाद जागा KDA, कानपुर में 11 इमारतें सील और 25 बिल्डरों को नोटिसReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 08:57 ISTकानपुर में तंग गलियों में अवैध रूप से बने बहुमंजिला अपार्टमेंट्स के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है. केडीए, पुलिस और फायर सर्विस की संयुक्त टीम ने 50 से अधिक बिल्डरों को चिन्हित किया है और निर्माण में संलिप्त अधिकारियों की भी सूची बनाई जाएगी. कानपुर शहर की तंग गलियों में मानकों को ताक पर रखकर बहुमंजिला अपार्टमेंट खड़े करने वाले बिल्डरों पर अब कार्रवाई की तैयारी तेज हो गई है. कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए), पुलिस और फायर सर्विस विभाग की संयुक्त टीम ने ऐसे 50 से अधिक बिल्डरों को चिन्हित किया है, जिन्होंने नियमों को दरकिनार कर अवैध निर्माण कराया है. अब इन बिल्डरों पर कार्रवाई की जाएगी. खास बात यह है कि कार्रवाई सिर्फ बिल्डरों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि उन अधिकारियों की सूची भी तैयार की जाएगी, जिनकी देखरेख में इन इमारतों के नक्शे पास हुए और निर्माण पूरा हो गया. ऐसे में अवैध निर्माण कराने वालों के साथ ही उन्हें संरक्षण देने वाले अफसरों की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं. शहर के पुराने इलाकों में बड़ी संख्या में ऐसी इमारतें बनी हुई हैं, जहां सड़कें इतनी संकरी हैं कि फायर ब्रिगेड की गाड़ियों का पहुंचना तक मुश्किल है. इसके बावजूद इन जगहों पर कई मंजिला अपार्टमेंट बना दिए गए. पटकापुर स्थित राधिका अपार्टमेंट हादसे के बाद ऐसे निर्माणों को लेकर केडीए और दूसरे विभागों ने सख्ती शुरू कर दी है. केडीए के जोन एक में अब तक 11 भवनों को सील किया जा चुका है, जबकि 25 से अधिक बिल्डरों को नोटिस भेजे गए हैं. बिल्डरों के साथ अब जिम्मेदार अफसर भी आएंगे जांच के घेरे में केडीए सचिव अभय पांडेय ने बताया कि सीसामऊ, बेकनगंज, चमनगंज, कर्नलगंज समेत शहर के कई थाना क्षेत्रों में तंग गलियों के भीतर बने अपार्टमेंट और अन्य इमारतों को चिन्हित किया जा रहा है. जांच में यह देखा जा रहा है कि निर्माण के दौरान पार्किंग, सुरक्षा और अन्य जरूरी मानकों का पालन किया गया या नहीं. उन्होंने बताया कि कई ऐसे बिल्डरों की जानकारी भी सामने आई है, जिन्होंने केडीए कर्मचारियों से सांठगांठ करके अवैध निर्माण कराए हैं. Advertisementउन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारियों की सूची भी तैयार की जाएगी, जिनकी देखरेख में इन इमारतों के नक्शे पास किए गए और निर्माण हुआ. यह भी जांच होगी कि जब निर्माण चल रहा था, तब संबंधित अधिकारियों ने कार्रवाई क्यों नहीं की. दोषी पाए जाने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने साफ किया कि अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. न पार्किंग, न आग बुझाने के इंतजाम, हादसे के बाद खुली पोल मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि शहर के कई पुराने मोहल्लों में बेहद संकरी गलियां हैं. यहां बने अपार्टमेंट में न तो वाहनों की पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था है और न ही आग बुझाने के जरूरी उपकरणों का इंतजाम किया गया है. ऐसे भवनों की जानकारी केडीए को पत्र के माध्यम से दी गई है. पटकापुर के राधिका अपार्टमेंट में हुए हादसे ने इन खामियों को सामने ला दिया है. फिलहाल फायर विभाग भी हादसे की जांच कर रहा है. जांच में जो भी दोषी मिलेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. जांच में अवैध निकला राधिका अपार्टमेंट पटकापुर में हुए राधिका अपार्टमेंट हादसे के बाद केडीए की जांच में इमारत का निर्माण अवैध पाया गया है. वरिष्ठ अधिकारी सत शुक्ला के मुताबिक, अपार्टमेंट का निर्माण पूरी तरह नियमों को ताक पर रखकर किया गया था. इस मामले में एक बिल्डर समेत पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया जा चुका है. हादसे के बाद अब शहर के दूसरे पुराने और घनी आबादी वाले इलाकों में बने अपार्टमेंट भी जांच के दायरे में आ गए हैं. पहले भी आग से उजड़ चुके हैं कई इलाके शहर में अवैध निर्माण और सुरक्षा इंतजामों की कमी के चलते आग लगने की घटनाएं पहले भी बड़ा नुकसान पहुंचा चुकी हैं. प्रेमनगर में हुए अग्निकांड में पांच लोगों की जान चली गई थी. कल्याणपुर के केदारनाथ अपार्टमेंट में आग लगने पर 12 लोगों को बाहर निकाला गया था. फूलबाग में आग से 32 दुकानें जलकर खाक हो गई थीं, जबकि दीना मार्केट में तीन दुकानों में लगी आग से एक दुकानदार की मौत हो गई थी. बांसमंडी अग्निकांड में भी सैकड़ों दुकानें जल गई थीं और कारोबारियों को हजारों करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था. अब केडीए की कार्रवाई से उम्मीद है कि ऐसे भवनों की पहचान कर समय रहते सुरक्षा के इंतजाम किए जा सकेंगे.About the Authorविवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Kanpur,Kanpur Nagar,Uttar PradeshFirst Published :November 21, 2026, 08:57 ISTऔर पढ़ें
Trending
- खुली जीप में सवार होकर मंच तक पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, जनता ने किया जोरदार स्वागत – राष्ट्रवाणी
- मारुति की एमडी कैसे बनीं सोनिया गांधी? निशिकांत दुबे ने उठाए सवाल – राष्ट्रवाणी
- सांसद के वादे के बाद भी नहीं खुला अमेठी का कंबल कारखाना, युवाओं की मांग- शुरू हो फैक्ट्री, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- एम्स को टक्कर देते हैं ये सरकारी मेडिकल कॉलेज, नीट यूजी स्कोर पर मिल जाएगा एडमिशन, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- Dadasaheb Phalke 2026: ‘धुरंधर’-‘सैयारा’ का रहा दबदबा, अवॉर्ड्स की लगाई झड़ी, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- सूरजकुंड में 27 से 29 नवंबर तक तीन दिवसीय लगेगा मिलेट महोत्सव, 100 से अधिक लगेंगे स्टॉल—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- 1 साल पहले ही ₹50,000 करोड़ के हथियार बेचेगा भारत, ब्रह्मोस की भारी डिमांड – राष्ट्रवाणी
- बानसूर में शोक सभा के दौरान टेंट में लगी आग, दो दर्जन झुलसे, 9 जयपुर रेफर—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी

