राष्ट्रवाणी: सिर्फ रंग देखकर न खरीदें अमरूद, छिलके से लेकर खुशबू तक ऐसे करें जांचबाजार में अमरूद खरीदने से पहले जरूर देखें छिलका और रंग, ऐसे करें अच्छे फल की पहचानReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 08:44 ISTसर्दियों में बाजार में अमरूद की आवक बढ़ जाती है, लेकिन बाहर से अच्छा दिखने वाला फल अंदर से कच्चा या खराब हो सकता है. फल विक्रेता रिजवान के मुताबिक, अमरूद खरीदते समय उसके छिलके, रंग, आकार, खुशबू और नरमी पर ध्यान देना चाहिए. जानिए अच्छे और ताजे अमरूद की पहचान करने के आसान तरीके. सर्दियों का मौसम आते ही बाजार में अमरूद की आवक बढ़ जाती है. हरे और पीले रंग के ताजे अमरूद देखकर लोगों का मन इन्हें खरीदने का हो जाता है. स्वाद के साथ-साथ अमरूद सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है. लेकिन कई बार बाहर से अच्छा दिखने वाला अमरूद अंदर से खराब या कच्चा निकल जाता है. ऐसे में फल खरीदते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए. खास बात यह है कि अमरूद की रंगत, आकार और छिलके को देखकर ही उसकी गुणवत्ता का काफी हद तक अंदाजा लगाया जा सकता है. छिलके और रंग से करें अच्छे अमरूद की पहचान फल विक्रेता व एक्सपर्ट रिजवान लोकल 18 से बताते हैं कि अमरूद की पहचान करना बिल्कुल मुश्किल नहीं है. सबसे पहले उसके बाहरी छिलके को ध्यान से देखना चाहिए. अगर अमरूद पर छोटे-छोटे छेद, काले धब्बे या सड़न के निशान दिखाई दें, तो उसे खरीदने से बचना चाहिए. ऐसे फल के अंदर कीड़े होने या खराब होने की आशंका रहती है. वहीं ताजा अमरूद का रंग सामान्यतः हल्का हरा या पीलेपन लिए होता है. हालांकि, अलग-अलग किस्मों के अनुसार इसके रंग में अंतर हो सकता है. दबाकर और सूंघकर भी पता लगा सकते हैं गुणवत्ता Advertisementरिजवान बताते हैं कि अमरूद खरीदते समय उसे हल्के हाथों से दबाकर भी देखना चाहिए. अगर फल बहुत ज्यादा सख्त है, तो वह कच्चा हो सकता है. वहीं जरूरत से ज्यादा नरम अमरूद अधिक पका या खराब हो सकता है. अच्छे पके अमरूद में हल्की मिठास वाली प्राकृतिक खुशबू आती है. अगर उसमें से सड़ी हुई या असामान्य गंध आ रही है, तो उसे खरीदने से बचना चाहिए. इसके अलावा अमरूद का आकार सामान्य और छिलका साफ होना भी उसकी अच्छी गुणवत्ता का संकेत हो सकता है. किस मौसम में अमरूद में ज्यादा लगते हैं कीड़े?
फल विक्रेता रिजवान के मुताबिक बरसात के मौसम में अमरूद में कीड़े लगने की आशंका अधिक रहती है. नमी और मौसम की परिस्थितियों के कारण फल के अंदर कीटों का प्रकोप हो सकता है. हालांकि सर्दियों में यह समस्या तुलनात्मक रूप से कम देखने को मिलती है. फिर भी हर अमरूद को देखकर और जांचकर ही खरीदना चाहिए. केवल रंग देखकर फल की गुणवत्ता तय नहीं करनी चाहिए. इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर आप बाजार से ताजा, स्वादिष्ट और बेहतर गुणवत्ता वाला अमरूद खरीद सकते हैं.About the Authorविवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Sultanpur,Sultanpur,Uttar PradeshFirst Published :November 21, 2026, 08:44 ISTऔर पढ़ें

