राष्ट्रवाणी: न कीबोर्ड, न माउस, बस आवाज से चलेगी कानपुर यूनिवर्सिटी की लाइब्रेरीन कीबोर्ड, न माउस, बस आवाज से चलेगी कानपुर यूनिवर्सिटी की लाइब्रेरी, सवाल पूछते ही जवाब देगा सोल एआईReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 08:48 ISTकानपुर यूनिवर्सिटी की लाइब्रेरी में अब वॉइस-बेस्ड डिजिटल सहायक सोल एआई शुरू किया गया है. इसकी मदद से छात्र हिंदी, अंग्रेजी और हिंग्लिश में बोलकर 1.6 लाख किताबों की सही लोकेशन और उनकी उपलब्धता का पता चल जाएगा. इसमें ‘मेरा पुस्तकालय’ नाम से एक और खास सुविधा दी गई है. इसके जरिए विद्यार्थी अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर, सदस्य आईडी या ई-मेल से बिना पासवर्ड लॉगिन कर सकेंगे. इसके बाद वे देख पाएंगे कि उनके पास कौन-कौन सी किताबें जारी हैं, उन्हें कब तक लौटाना है और कितना विलंब शुल्क बकाया है.ख़बरें फटाफट कानपुरः अब कानपुर यूनिवर्सिटी की लाइब्रेरी में किताब खोजने, अपनी जारी पुस्तकों की जानकारी लेने या विलंब शुल्क पता करने के लिए न तो किसी कर्मचारी के पास जाने की जरूरत होगी और न ही कंप्यूटर पर माथापच्ची करनी पड़ेगी. बस अपनी आवाज में सवाल पूछिए और लाइब्रेरी का डिजिटल सहायक ‘सोल एआई’ आपको जवाब दे देगा. छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) ने अपने केंद्रीय पुस्तकालय में यह खास सुविधा शुरू की है. इसकी मदद से विद्यार्थी हिंदी, अंग्रेजी और हिंग्लिश में बातचीत कर सकेंगे. खास बात यह है कि इसे विश्वविद्यालय ने किसी बाहरी कंपनी से खरीदने के बजाय खुद विकसित किया है. यह विद्यार्थियों के लिए एक ऐसे सहायक की तरह काम करेगा, जो उनकी आवाज सुनकर लाइब्रेरी से जुड़ी लगभग हर जरूरी जानकारी उपलब्ध कराएगा. विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि इस एआई सहायक से छात्र-छात्राओं को शोध कार्य करने और नई जानकारियां हासिल करने में काफी मदद मिलेगी. विश्वविद्यालय का प्रयास है कि तकनीक का लाभ हर विद्यार्थी तक पहुंचे. सोल एआई इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. इससे पुस्तकालय की सुविधाएं डिजिटल होने के साथ ज्यादा आसान और समावेशी भी बनेंगी. 1.6 लाख किताबों में खोजेगा, रैक तक बताएगा सोल एआई की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह सीधे लाइब्रेरी के सोल 3.0 प्रबंधन सिस्टम से जुड़ा हुआ है. विश्वविद्यालय के पुस्तकालयाध्यक्ष प्रो. आशीष श्रीवास्तव के मुताबिक, पुस्तकालय में मौजूद 1.6 लाख से अधिक किताबों की जानकारी इससे हासिल की जा सकती है. विद्यार्थी किताब का नाम, लेखक, विषय या परिग्रहण संख्या बताकर उसे खोज सकते हैं. इसके बाद एआई यह भी बताएगा कि संबंधित किताब की कितनी प्रतियां उपलब्ध हैं और वह किस हॉल, अलमारी और रैक में रखी हुई है. Advertisement मसलन, किसी विद्यार्थी को कोई किताब चाहिए तो उसे कर्मचारियों से पूछने या अलग-अलग अलमारियों में तलाश करने की जरूरत नहीं होगी. वह सोल एआई से किताब का नाम पूछेगा और उसे किताब की उपलब्धता के साथ उसकी सही जगह भी पता चल जाएगी. लाइब्रेरी का समय, सदस्यता, नियम, ई-संसाधन और रिमोट एक्सेस जैसी जानकारियां भी इससे मिल सकेंगी. कौन सी किताब आपके पास, कब लौटानी है, सब बताएगा इसमें ‘मेरा पुस्तकालय’ नाम से एक और खास सुविधा दी गई है. इसके जरिए विद्यार्थी अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर, सदस्य आईडी या ई-मेल से बिना पासवर्ड लॉगिन कर सकेंगे. इसके बाद वे देख पाएंगे कि उनके पास कौन-कौन सी किताबें जारी हैं, उन्हें कब तक लौटाना है और कितना विलंब शुल्क बकाया है. इतना ही नहीं, विद्यार्थी पुस्तकालय में अपने आने का विवरण और अपने विषय से जुड़ी नई किताबों की जानकारी भी ले सकेंगे. इसमें आवाज से बातचीत करने की सुविधा भी है. विद्यार्थी हैलो लाइब्रेरी या नमस्ते बोलकर बातचीत शुरू कर सकते हैं. इसके बाद मेरी किताबें, मेरा बकाया और नई किताबें जैसे निर्देश देने पर यह बोलकर जवाब देगा. बातचीत बंद करने के लिए सिर्फ स्टॉप कहना होगा. दृष्टिबाधित विद्यार्थी भी आवाज से खोज सकेंगे किताब सोल एआई को इस तरह तैयार किया गया है कि दृष्टिबाधित और अन्य दिव्यांग विद्यार्थी भी आसानी से इसका इस्तेमाल कर सकें. इसमें जवाब को आवाज में सुनाने, भारतीय पुरुष या महिला आवाज चुनने, बड़े अक्षरों और उच्च कंट्रास्ट जैसी सुविधाएं दी गई हैं. स्क्रीन रीडर के साथ भी यह काम कर सकता है. यानी दृष्टिबाधित विद्यार्थी सिर्फ अपनी आवाज से किताब खोजने के साथ उसका स्थान और अपने खाते की जानकारी भी हासिल कर सकेगा. प्रो. आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि सोल एआई केवल पुस्तकालय की जानकारी पढ़ सकता है. यह किसी किताब को जारी करने, वापस लेने या लाइब्रेरी के रिकॉर्ड में बदलाव करने में सक्षम नहीं है. इसका पूरा डेटा विश्वविद्यालय परिसर के सर्वर पर सुरक्षित रहता है और निजी जानकारी केवल सत्यापित सदस्य ही देख सकता है. इसका मकसद विद्यार्थियों को बिना किसी परेशानी के पुस्तकालय की जानकारी उपलब्ध कराना है. अब लाइब्रेरी आने वाले विद्यार्थियों को इस नई सुविधा के इस्तेमाल के बारे में भी बताया जा रहा है.About the AuthorRajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Kanpur Nagar,Uttar PradeshFirst Published :November 21, 2026, 08:48 ISTऔर पढ़ें
Trending
- खुली जीप में सवार होकर मंच तक पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, जनता ने किया जोरदार स्वागत – राष्ट्रवाणी
- मारुति की एमडी कैसे बनीं सोनिया गांधी? निशिकांत दुबे ने उठाए सवाल – राष्ट्रवाणी
- सांसद के वादे के बाद भी नहीं खुला अमेठी का कंबल कारखाना, युवाओं की मांग- शुरू हो फैक्ट्री, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- एम्स को टक्कर देते हैं ये सरकारी मेडिकल कॉलेज, नीट यूजी स्कोर पर मिल जाएगा एडमिशन, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- Dadasaheb Phalke 2026: ‘धुरंधर’-‘सैयारा’ का रहा दबदबा, अवॉर्ड्स की लगाई झड़ी, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- सूरजकुंड में 27 से 29 नवंबर तक तीन दिवसीय लगेगा मिलेट महोत्सव, 100 से अधिक लगेंगे स्टॉल—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- 1 साल पहले ही ₹50,000 करोड़ के हथियार बेचेगा भारत, ब्रह्मोस की भारी डिमांड – राष्ट्रवाणी
- बानसूर में शोक सभा के दौरान टेंट में लगी आग, दो दर्जन झुलसे, 9 जयपुर रेफर—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी

