राष्ट्रवाणी: झांसी के GIC मैदान में फ्लड लाइट की सुविधा से खिलाड़ी रात में भी कर रहे अभ्यासझांसी के GIC मैदान में फ्लड लाइट की सुविधा से खिलाड़ी रात में भी कर रहे अभ्यास, दिन में पढ़ाई रात में खुद को तरास रहे युवाReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 08:25 ISTJhansi GIC Sports Ground: झांसी के GIC मैदान में फ्लड लाइट की सुविधा से खिलाड़ी रात में भी अभ्यास कर रहे हैं.पढ़ाई और दूसरी जिम्मेदारियों के चलते बच्चों को अभ्यास के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाता. ऐसे में रात के समय मैदान में खेलने की सुविधा उनके लिए काफी उपयोगी साबित होती है. रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था होने से खिलाड़ी अंधेरा होने के बाद भी अपनी ट्रेनिंग जारी रख पाते हैं. इससे उन्हें अभ्यास के लिए अतिरिक्त समय मिलता है और उनकी नियमित तैयारी भी प्रभावित नहीं होती. झांसीः खेल में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए मेहनत के साथ सही माहौल और सुविधाओं की भी जरूरत होती है. झांसी का GIC मैदान खिलाड़ियों को ऐसा ही माहौल देने की दिशा में काम कर रहा है. यहां सुबह से लेकर शाम तक खेल गतिविधियां चलती हैं. खास बात यह है कि सूरज ढलने के बाद भी खिलाड़ियों का अभ्यास नहीं रुकता. मैदान में लगी फ्लड लाइट की रोशनी में बच्चे देर शाम तक अपनी खेल प्रतिभा को निखारने में जुटे रहते हैं. अक्सर दिनभर की पढ़ाई और दूसरी जिम्मेदारियों के चलते बच्चों को अभ्यास के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाता. ऐसे में रात के समय मैदान में खेलने की सुविधा उनके लिए काफी उपयोगी साबित होती है. रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था होने से खिलाड़ी अंधेरा होने के बाद भी अपनी ट्रेनिंग जारी रख पाते हैं. इससे उन्हें अभ्यास के लिए अतिरिक्त समय मिलता है और उनकी नियमित तैयारी भी प्रभावित नहीं होती. जीआईसी मैदान में कई खेल की है व्यवस्था मैदान में अलग अलग खेलों के लिए की गई व्यवस्थाएं खिलाड़ियों को अभ्यास का अवसर देती हैं. किसी खिलाड़ी के लिए अपनी तकनीक सुधारना जरूरी है तो किसी के लिए शारीरिक क्षमता और फिटनेस पर काम करना अहम है. नियमित अभ्यास के साथ सही मार्गदर्शन मिलने पर ही खिलाड़ी अपने प्रदर्शन में सुधार कर सकते हैं. रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स अकादमी के डायरेक्टर अभय यादव बताते हैं कि GIC मैदान में सभी खेलों के लिए समान व्यवस्था की गई है. अलग अलग खेलों में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों की नियमित जांच की जाती है. खिलाड़ियों को सही तरीके से प्रशिक्षण देने के लिए हर खेल के लिए कोच भी रखे गए हैं. उनके मुताबिक फ्लड लाइट की वजह से खिलाड़ियों को काफी सहूलियत मिलती है. बच्चे रात में भी मैदान पर आकर अपना अभ्यास जारी रख सकते हैं. Advertisement खेल की बारीकियों सीखते हैं खेल सुविधाओं की बात करें तो केवल मैदान और रोशनी होना ही पर्याप्त नहीं है. खिलाड़ियों को अच्छी ट्रेनिंग के साथ गुणवत्तापूर्ण उपकरण और अनुभवी प्रशिक्षकों का मार्गदर्शन भी जरूरी होता है. इन सभी व्यवस्थाओं का सीधा असर खिलाड़ियों की तैयारी और उनके प्रदर्शन पर पड़ता है. GIC मैदान में अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों के लिए यहां उपलब्ध सुविधाएं कितनी मददगार हैं यह उनकी दिनचर्या और प्रशिक्षण से समझा जा सकता है. मैदान में मिलने वाला अतिरिक्त अभ्यास समय उनके लिए अपनी कमजोरियों पर काम करने और खेल की बारीकियां सीखने का अवसर बनता है. झांसी में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे खेल परिसरों की अहम भूमिका है. बेहतर सुविधाएं और नियमित प्रशिक्षण मिलने से खिलाड़ियों को अपनी क्षमता साबित करने का मंच मिलता है. GIC मैदान में दिन के साथ रात में भी जारी रहने वाला अभ्यास इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. अब इस मैदान पर मेहनत करने वाले खिलाड़ियों की नजरें अपने बेहतर प्रदर्शन और बड़े खेल मंचों पर पहचान बनाने पर टिकी हैंAbout the AuthorRajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Jhansi,Uttar PradeshFirst Published :November 21, 2026, 08:25 ISTऔर पढ़ें
Trending
- दंतेवाड़ा: के बैलाडीला में भूस्खलन, तीन किमी तक बहा मलबा—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- पब्लिक हो गई ट्रंप-जेडी वेंस की कलह, डैमेज कंट्रोल में ये क्या बोल गए अमेरिकी राष्ट्रपति? – राष्ट्रवाणी
- सर्दियों में बनाना है बाजार वाला सिरका? गोरखपुर की मुरब्बा गली के प्राणनाथ ने बताई ट्रिक – राष्ट्रवाणी
- महाराष्ट्र के सोलापुर में बंधक बने छत्तीसगढ़ के 40 श्रमिक मुक्त कराए गए, सकुशल लौटे अपने गांव – राष्ट्रवाणी
- मुख्यमंत्री बोलते रहे और प्रधानमंत्री मोदी सुनते रहे, आत्मविश्वास से लबरेज अलग अंदाज में सम्राट – राष्ट्रवाणी
- ‘वास्ते’, ‘लुट गए’ और ‘लेजा रे’ के बाद राधिका राव-विनय सापरू की नई पेशकश, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- त्वचा दिख रही है रूखी बदरंग? इंस्टेंट ग्लो के लिये चेहरे पर लगाएं ये देसी फेस पैक – राष्ट्रवाणी
- Winter Recipes: सरसों के साग से मटर के निमोना तक, बेहद खास हैं ये देसी व्यंजन, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी

