राष्ट्रवाणी: रामकथा में पवन सिंह से आखिर क्यों छीन लिया था माइक? राजा भैया ने तोड़ी चुप्पीकुंडा रामकथा में पवन सिंह से आखिर क्यों छीन लिया था माइक? राजा भैया ने तोड़ी चुप्पीWritten by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 08:09 ISTRaja Bhaiya VS Bhojpuri Star Pawan SIngh: भोजपुरी स्टार पवन सिंह से मंच पर अचानक माइक लेने के मामले ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. वीडियो वायरल हुआ तो तरह-तरह के सवाल उठने लगे कि आखिर राजा भैया ने ऐसा क्यों किया?
अब खुद राजा भैया ने इस पूरे घटनाक्रम की वजह बताकर चर्चाओं पर विराम लगाने की कोशिश की है. वीडियो वायरल होने के बाद आया राजा भैया का बयान. प्रतापगढ़: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह और कुंडा विधायक राजा भैया के फैंस सोशल मीडिया पर आपस में ही भिड़ गए. उसके पीछे की वजह राजा भैया ने पवन सिंह के हाथ से माइक छीन लिया था. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. तो पवन सिंह के चाहने वाले इस बात को लेकर तरह-तरह की पोस्टबाजी कर नाराजगी जाहिर करने लगे. अब इस घटना को लेकर खुद राजा भैया ने सफाई दी है. उन्होंने बताया कि पवन सिंह से माइक लेकर उनका अपमान करने की मंशा नहीं थी, बल्कि उन्हें अचानक एक जरूरी घोषणा याद आ गई थी. राजा भैया ने पवन सिंह को अपना छोटा भाई और परिवार का सदस्य बताते हुए कहा कि वह उनके बेहद प्रिय हैं. साथ ही उन्होंने इस पूरे मामले को बेवजह तूल दिए जाने पर भी रिएक्शन दिया है. दरअसल, प्रतापगढ़ के कुंडा स्थित बेंती महल में 17 से 20 नवंबर तक बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीराम कथा का आयोजन किया गया था. कथा में राजनीति और मनोरंजन जगत की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुई थीं. इसी दौरान भोजपुरी अभिनेता और गायक पवन सिंह भी कथा में पहुंचे थे. कार्यक्रम के मंच पर राजा भैया ने पवन सिंह को संबोधन के लिए माइक दिया. पवन सिंह ने जैसे ही बोलना शुरू किया, राजा भैया ने अचानक उनके हाथ से माइक वापस ले लिया. इसके बाद वह खुद मंच से कुछ बोलने लगे. इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. कई लोगों ने इसे पवन सिंह का अपमान बताते हुए सवाल उठाए. View this post on Instagram यह वीडियो satyammishra9046 अकाउंट पर शेयर की गई है… राजा भैया बोले- कुछ काम याद आया तो घोषणा करने के लिए लिया माइक वायरल वीडियो पर सफाई देते हुए राजा भैया ने कहा कि बात का बतंगड़ बनाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि पवन सिंह उनके बेहद प्रिय हैं और भोजपुरी फिल्म जगत में उनकी लोकप्रियता है. वह कार्यक्रम में आए थे और उन्हें बोलने के लिए माइक दिया गया था, लेकिन इसी बीच एक जरूरी काम याद आ गया. इसके बाद उन्होंने पवन सिंह से माइक लेकर एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि और फिर वापस उन्हें माइक थमा दिया. राजा भैया ने कहा कि कुछ लोगों ने इस सामान्य घटनाक्रम को माइक छीनने का नाम दे दिया. जबकि ऐसा कुछ नहीं था. उन्होंने साफ किया कि पवन सिंह का इस रामकथा में भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है और उनके साथ उनके बेहद आत्मीय संबंध हैं. Advertisement‘वह हमारे परिवार के सदस्य, छोटे भाई की तरह हैं’ राजा भैया ने पवन सिंह के साथ अपने रिश्ते को स्पष्ट करते हुए कहा कि भोजपुरी स्टार उनके परिवार के सदस्य हैं और छोटे भाई की तरह हैं. उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं को नकारात्मक नजरिए से देखने के बजाय सकारात्मकता के साथ देखना चाहिए. दरअसल, मंच पर कार्यक्रम के दौरान अतिथियों के परिचय में जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह और प्रिंसु का नाम छूट गया था. इसी चूक का एहसास होने पर राजा भैया ने पवन सिंह से माइक लेकर दोनों का नाम लिया और मंच से इस गलती के लिए माफी भी मांगी थी. उन्होंने इसके लिए नाम लिखने वाले की गलती के साथ अपनी चूक भी स्वीकार की थी. माइक वापस मिलने पर पवन सिंह ने गाया भजन इस पूरे घटनाक्रम के बाद पवन सिंह को दोबारा माइक दिया गया. उन्होंने रामकथा में शामिल होने पर प्रसन्नता जताई और राजा भैया का आभार व्यक्त किया. इसके बाद पवन सिंह ने मंच से भजन भी प्रस्तुत किया, जिस पर कथा पंडाल तालियों से गूंज उठा.About the AuthorSub-EditorAbhijeet Chauhan is a Sub-Editor in the editorial team of News18 Hindi Digital, part of the Network18 Group. He has been associated with News18 for nearly four years, having joined the orgzation through camp…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Pratapgarh City,Pratapgarh,Uttar PradeshFirst Published :November 21, 2026, 08:09 ISTऔर पढ़ें

