राष्ट्रवाणी: बिहारः बारात में हर्ष फायरिंग, 11 साल के बच्चे को लगी गोलीबिहार में शादी की खुशियां मातम में बदलीं, बारात में हर्ष फायरिंग, 11 साल के बच्चे को लगी गोलीReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 07:41 ISTPatna News: पटना के बाढ़ में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में 11 साल के बच्चे को गोली लग गई. बारात मिलन के वक्त चली गोली आर्यन की गर्दन में लगी. आनन- फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस दौरान शादी की खुशियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया.बाढ़ में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग.पटनाः बिहार में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया. पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल में बारात मिलन के दौरान चली गोली 11 साल के बच्चे को लग गई. गोली बच्चे की गर्दन में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन-फानन में परिजन उसे अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचे. यहां डॉक्टर ने इलाज के बाद बच्चे को खतरे से बाहर बताया है. हालांकि, बेहतर इलाज के लिए परिजन उसे पटना लेकर रवाना हो गए हैं. बारात मिलन के दौरान चली गोली घटना बाढ़ थाना क्षेत्र के बुढनपुर गांव की है. जानकारी के मुताबिक, गांव में शादी समारोह चल रहा था. इसी दौरान बारात मिलन की रस्म के वक्त हर्ष फायरिंग की गई. इसी दौरान चली गोली 11 वर्षीय आर्यन कुमार की गर्दन में लग गई. आर्यन कृष्णानंद सिंह का बेटा है. गोली लगते ही बच्चा लहूलुहान होकर गिर पड़ा. इसके बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई. डॉक्टर ने बताया खतरे से बाहर घायल आर्यन को परिजन तुरंत बाढ़ अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचे. वहां डॉ. दिलीप कुमार ने उसका इलाज किया. डॉक्टर के मुताबिक, गोली बच्चे को लगने के बाद बाहर निकल गई थी. फिलहाल बच्चा खतरे से बाहर है. हालांकि, परिजन बेहतर इलाज के लिए उसे पटना लेकर रवाना हो गए. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. शादी समारोह में हर्ष फायरिंग किसने की और गोली किसकी बंदूक से चली, इसकी जांच की जा रही है. About the AuthorJournalist with a sharp focus on Bihar and Jharkhand, covering politics, crime, and trending stories with a strong ground-level perspective. Passionate about listening to stories, understanding them deeply, and…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Patna,Patna,BiharFirst Published :November 21, 2026, 07:41 ISTऔर पढ़ें
Trending
- खुली जीप में सवार होकर मंच तक पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, जनता ने किया जोरदार स्वागत – राष्ट्रवाणी
- मारुति की एमडी कैसे बनीं सोनिया गांधी? निशिकांत दुबे ने उठाए सवाल – राष्ट्रवाणी
- सांसद के वादे के बाद भी नहीं खुला अमेठी का कंबल कारखाना, युवाओं की मांग- शुरू हो फैक्ट्री, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- एम्स को टक्कर देते हैं ये सरकारी मेडिकल कॉलेज, नीट यूजी स्कोर पर मिल जाएगा एडमिशन, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- Dadasaheb Phalke 2026: ‘धुरंधर’-‘सैयारा’ का रहा दबदबा, अवॉर्ड्स की लगाई झड़ी, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- सूरजकुंड में 27 से 29 नवंबर तक तीन दिवसीय लगेगा मिलेट महोत्सव, 100 से अधिक लगेंगे स्टॉल—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- 1 साल पहले ही ₹50,000 करोड़ के हथियार बेचेगा भारत, ब्रह्मोस की भारी डिमांड – राष्ट्रवाणी
- बानसूर में शोक सभा के दौरान टेंट में लगी आग, दो दर्जन झुलसे, 9 जयपुर रेफर—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी

