राष्ट्रवाणी: बरेली में सजा स्वदेशी उत्पादों का अनोखा संसार, 20 राज्यों से पहुंचे कारीगरबरेली में सजा स्वदेशी उत्पादों का अनोखा संसार, 20 राज्यों से पहुंचे कारीगर, भदोही के कालीन से लेकर कश्मीरी शॉल और खादी के चप्पलों तक की धूमReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 15:23 ISTBareilly News: बरेली में स्वदेशी उत्पादों की 10 दिवसीय प्रदर्शनी लगी है. इस 10 दिवसीय मेले में देश के करीब 15 से 20 राज्यों से आए कारीगरों और कारोबारियों ने अपने उत्पादों के स्टॉल लगाए हैं. कहीं भदोही और मिर्जापुर के हाथ से बने खूबसूरत कालीन लोगों को आकर्षित कर रहे हैं.तो कहीं कश्मीर की पारंपरिक शॉल, सूट और फेरन की वैरायटी देखने को मिल रही है.इसके अलावा खादी, जूट के चप्पल, मिट्टी के बर्तन, शहद, भुजिया और कई तरह के स्वदेशी उत्पाद भी यहां उपलब्ध हैं.ख़बरें फटाफट बरेली: इन दिनों स्वदेशी उत्पादों की खास प्रदर्शनी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. इस 10 दिवसीय मेले में देश के करीब 15 से 20 राज्यों से आए कारीगरों और कारोबारियों ने अपने उत्पादों के स्टॉल लगाए हैं. कहीं भदोही और मिर्जापुर के हाथ से बने खूबसूरत कालीन लोगों को आकर्षित कर रहे हैं.तो कहीं कश्मीर की पारंपरिक शॉल, सूट और फेरन की वैरायटी देखने को मिल रही है.इसके अलावा खादी, जूट के चप्पल, मिट्टी के बर्तन, शहद, भुजिया और कई तरह के स्वदेशी उत्पाद भी यहां उपलब्ध हैं. ईरानी व अफगानी डिजाइन के हस्तनिर्मित कालीन है मौजूद प्रदर्शनी में भदोही और मिर्जापुर से आए कारोबारी मोहम्मद मोबीन पिछले 10 वर्षों से बरेली के आयोजनों में अपने कालीनों का स्टॉल लगा रहे हैं. इस बार उनके पास सिल्की, ईरानी और अफगानी डिजाइन के हस्तनिर्मित कालीन मौजूद हैं. खास बात यह है कि ये कालीन मशीन से नहीं, बल्कि हथकरघा के जरिए हाथों से तैयार किए जाते हैं. विदेशों में भी इनकी काफी मांग है.स्टॉल पर कालीनों की कीमत 1500 रुपये से शुरू होकर डेढ़ से दो लाख रुपये तक है. वहीं कश्मीर से आए विक्रेता अपने साथ शॉल, स्टोल, सूट, साड़ियां और पारंपरिक फेरन की कई वैरायटी लेकर पहुंचे हैं.विक्रेता के मुताबिक, उनके उत्पादों में हाथ की कारीगरी और लूम वर्क की खास झलक देखने को मिलती है. यहां 400 रुपये से लेकर 85 हजार रुपये तक की शॉल उपलब्ध हैं. उन्होंने बताया कि बरेली के लोग हस्तशिल्प और कारीगरों की कला को काफी सम्मान देते हैं. Advertisementखादी की वस्तुओं के लगे स्टॉल मेले में उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल से आए अमित कुमार के खादी ग्रामोद्योग स्टॉल पर जूट और कॉटन से बने चप्पल भी लोगों का ध्यान खींच रहे हैं. उनका दावा है कि ये चप्पल गर्मियों में पसीने से राहत देने और सर्दियों में पैरों को गर्म रखने में मददगार हैं. इनकी कीमत 270 से 450 रुपये तक रखी गई है. मेले के प्रभारी शमसी सिराज ने बताया कि यहां करीब 15 से 20 राज्यों के प्रतिभागी अपने उत्पाद लेकर पहुंचे हैं.राजस्थान के बीकानेर की भुजिया, रामपुर का शहद, दिल्ली का चूर्ण, हाथरस की हींग, बुलंदशहर की क्रॉकरी और खुर्जा के उत्पादों के साथ गाजियाबाद के मिट्टी के बर्तन भी प्रदर्शनी का हिस्सा हैं.About the AuthorRajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Bareilly,Uttar PradeshFirst Published :November 21, 2026, 15:23 ISTऔर पढ़ें
Trending
- आधा किलोमीटर दूर से देख लेते थे समय, नैनीताल की इस बंद घड़ी के लौटेंगे अच्छे दिन – राष्ट्रवाणी
- बलिया में किसानों के लिए आलू, प्याज, लहसुन, गाजर, मूली जैसी कंद फसलों की खेती यही सही समय – राष्ट्रवाणी
- अलग-अलग खरीदने की जरूरत नहीं! ये 7 Winter Accessories Sets आएंगे काम – राष्ट्रवाणी
- शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरी और स्वादिष्ट चुकंदर टिक्की, जानें रेसिपी – राष्ट्रवाणी
- पुरुषों के लिए क्यों बेस्ट हैं शियरलिंग जैकेट्स? ठंड में भी देता है कूल लुक – राष्ट्रवाणी
- बरेली में सजा स्वदेशी उत्पादों का अनोखा संसार, 20 राज्यों से पहुंचे कारीगर, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- ‘सोच की सीमाओं को तोड़कर भारत ने पहचानी अपनी ताकत’, IIT खड़गपुर में बोले पीएम मोदी, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- दंतेवाड़ा: कभी 147 मंदिरों का नगर था दंतेवाड़ा का बारसूर, धर्म इतिहास और प्रकृति का संगम—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी

