राष्ट्रवाणी: क्या आप भी थोड़ी-सी अटेंशन को प्यार मान रहे हैं? जानें ब्रेडक्रम्बिंग का सचक्या आप भी पार्टनर की थोड़ी-सी अटेंशन को प्यार समझ रहे हैं? जानें आज के डेटिंग में ब्रेडक्रम्बिंग का सचWritten by:Last Updated:November 21, 2026, 14:38 ISTकभी पार्टनर का अचानक आया मैसेज आपको खुश कर देता है, लेकिन फिर कई दिनों तक उसकी कोई खबर नहीं मिलती. अगर कोई आपको थोड़ी-थोड़ी अटेंशन देकर रिश्ते की उम्मीद बनाए रखता है, लेकिन कमिटमेंट से बचता है, तो यह ब्रेडक्रम्बिंग हो सकती है. जानें इसके संकेत और भावनात्मक असर.ख़बरें फटाफटएक दिन वह आपसे घंटों बात करेगा और अगले कई दिनों तक कोई जवाब नहीं देगा.Breadcrumbing in Relationships : क्या कभी ऐसा लगा है कि कोई रिश्ता न तो पूरी तरह आगे बढ़ रहा है और न ही साफ-साफ खत्म हो रहा है?
आप दिनभर किसी एक मैसेज या कॉल का इंतजार करते हैं. जब सामने से एक छोटा-सा ‘हाय’ या कोई रिएक्शन आता है, तो लगता है कि शायद अब बात बनेगी. लेकिन अगले ही दिन फिर वही चुप्पी, वही टालमटोल और वही उलझन. आजकल डेटिंग की दुनिया में इस तरह के व्यवहार को ब्रेडक्रम्बिंग (Breadcrumbing) कहते हैं. आसान शब्दों में समझें तो इसमें कोई व्यक्ति आपको रिश्ते की उम्मीद से जोड़े रखता है, लेकिन खुद कमिटमेंट या जिम्मेदारी लेने से बचता है. वह बीच-बीच में थोड़ा प्यार जताता है, मैसेज करता है या आपकी सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रतिक्रिया देता है, ताकि आप उससे भावनात्मक रूप से जुड़े रहें. परेशानी तब बढ़ती है, जब मिलने वाली इस थोड़ी-सी अटेंशन का इंतजार आपकी आदत बन जाता है. आप सामने वाले के हर मैसेज का मतलब निकालने लगते हैं, खुद पर शक करते हैं और छोटी-छोटी बातों को लेकर ओवरथिंकिंग करने लगते हैं. इसका असर आपकी मानसिक शांति और आत्मसम्मान पर भी पड़ सकता है. आइए समझते हैं कि ब्रेडक्रम्बिंग के संकेत क्या हैं, लोग ऐसा क्यों करते हैं और इस भावनात्मक उलझन से खुद को कैसे बचाएं. क्या होता है ब्रेडक्रम्बिंग?
ब्रेडक्रम्बिंग को आसान भाषा में समझें तो इसका मतलब है किसी को रिश्ते की उम्मीद देते रहना, लेकिन खुद उस रिश्ते को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी न लेना. जैसे रास्ता दिखाने के लिए कोई थोड़ी-थोड़ी दूरी पर रोटी के टुकड़े डालता जाता है, वैसे ही इस व्यवहार में एक व्यक्ति दूसरे को छोटे-छोटे प्यार भरे संकेत देता रहता है. मसलन, कभी ‘आई मिस यू’ कह देना, सोशल मीडिया पर आपकी तस्वीर लाइक करना, अचानक देर रात मैसेज भेजना या कई दिनों बाद पूछ लेना कि कैसे हो?
लेकिन जब बात मिलने, भविष्य की योजना बनाने या रिश्ते को कोई नाम देने की आती है, तो वह व्यक्ति पीछे हटने लगता है. यानी आपको इतना ध्यान मिलता है कि आप रिश्ता छोड़ने के बारे में न सोचें, लेकिन इतनी गंभीरता नहीं मिलती कि आप उसमें सुरक्षित महसूस कर सकें. Advertisement ब्रेडक्रम्बिंग के 5 संकेत कैसे पहचानें?
कभी बहुत प्यार, कभी बिल्कुल दूरी: एक दिन वह आपसे घंटों बात करेगा और अगले कई दिनों तक कोई जवाब नहीं देगा. जब आप दूरी बनाने लगेंगे, तब अचानक उसका मैसेज आ जाएगा. इस तरह रिश्ते में लगातार अनिश्चितता बनी रहती है. बातें बड़ी, लेकिन कोशिश छोटी: वह कह सकता है कि आप उसके लिए बहुत खास हैं या वह आपके साथ भविष्य देखता है. लेकिन जब मिलने या साथ समय बिताने की बात आती है, तो कोई न कोई बहाना सामने आ जाता है. उसकी बातों और व्यवहार में अंतर दिखने लगता है. सोशल मीडिया पर अटेंशन, असल जिंदगी में दूरी: आपकी हर स्टोरी देखना, तस्वीरों पर लाइक करना या कभी-कभार फ्लर्ट करना भी अटेंशन का हिस्सा हो सकता है. लेकिन वह असल जिंदगी में बातचीत या मुलाकात के लिए कोई खास कोशिश नहीं करता. अपनी सुविधा से संपर्क करना: जब उसका मन हुआ, उसने मैसेज कर दिया. जब आप बात करना चाहें, तो वह व्यस्त हो जाता है. बातचीत का समय और तरीका ज्यादातर उसी की सुविधा से तय होता है. रिश्ते की बात आते ही बचने लगना: आप पूछते हैं कि आखिर इस रिश्ते का भविष्य क्या है, तो वह साफ जवाब देने के बजाय बात बदल देता है. कभी कहता है कि अभी सही समय नहीं है, तो कभी आपको जरूरत से ज्यादा सोचने वाला बता देता है. ब्रेडक्रम्बिंग का मानसिक सेहत पर क्या असर पड़ता है?
ऐसे रिश्ते में रहने वाला व्यक्ति धीरे-धीरे खुद पर ही सवाल उठाने लगता है. उसे समझ नहीं आता कि सामने वाला सच में उसे पसंद करता है या सिर्फ समय बिताने के लिए संपर्क करता है. कभी मिलने वाली अटेंशन से खुशी होती है, तो कभी अचानक मिली खामोशी परेशान करने लगती है.

