राष्ट्रवाणी: 250 साल पुरानी सेठ सुगनमल धर्मशाला में हो चुकी है बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग250 साल पुरानी सेठ सुगनमल धर्मशाला में हो चुकी है बॉलीवुड फिल्म अर्जुन पंडित की शूटिंग, चट्टान की तरह है अडिग, जानें इतिहासReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 14:41 ISTहरिद्वार की करीब ढाई सौ साल पुरानी सेठ सुगनमल धर्मशाला में बॉलीवुड फिल्म अर्जुन पंडित की शूटिंग हुई थी. इस फिल्म में सनी देओल और जूही चावला नजर आए थे. गुलामी के दौर में पारंपरिक देशी चीजों से बनी यह ऐतिहासिक इमारत आज के आधुनिक सीमेंट के मकानों को भी खुली चुनौती दे रही है. सदियों का सफर तय करने के बाद भी इसकी भव्यता और लकड़ी के विशाल दरवाजे ज्यों के त्यों खड़े हैं. खास बात यह है कि इस प्राचीन धरोहर का नाता मायानगरी बॉलीवुड से भी जुड़ा रहा है. हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में आस्था और इतिहास की कई अनसुनी कहानियां आज भी सजीव रूप में मौजूद हैं. अपर रोड की शुरुआत में सेठ सुगनमल धर्मशाला सदियों से अपनी अनूठी स्थापत्य कला और मजबूती के लिए जानी जाती है. गुलामी के दौर में पारंपरिक देशी चीजों से बनी यह ऐतिहासिक इमारत आज के आधुनिक सीमेंट के मकानों को भी खुली चुनौती दे रही है. सदियों का सफर तय करने के बाद भी इसकी भव्यता और लकड़ी के विशाल दरवाजे ज्यों के त्यों खड़े हैं. खास बात यह है कि इस प्राचीन धरोहर का नाता मायानगरी बॉलीवुड से भी जुड़ा रहा है. आखिर इस धर्मशाला की दीवारों में किस सुपरहिट फिल्म की यादें कैद हैं और इसकी बनावट में ऐसा क्या खास है. ढाई सौ साल पुराना है ये धर्मशाला हरिद्वार में अपर रोड पर नगर कोतवाली के पास स्थित सेठ सूरजमल धरमशाला के संचालक श्रीनिवास पांडे के अनुसार यह ऐतिहासिक धर्मशाला करीब ढाई सौ साल पुरानी है. जिसका निर्माण ब्रिटिश शासनकाल के दौरान हुआ था. उस समय सीमेंट का चलन नहीं था इसलिए इसे सुरखी, चूना, गुड़ और उड़द की दाल के पारंपरिक मिश्रण से पहाड़ की चट्टान पर तैयार किया गया था. यही कारण है कि आज के दौर के मकान जहां बीस-पच्चीस साल में जर्जर हो जाते हैं वहीं यह इमारत आज भी चट्टान की तरह अडिग है. धर्मशाला की पारंपरिक आर्च और इसके मुख्य द्वार पर लगी लकड़ी आज भी बिना किसी खराबी के सुरक्षित है. इसके परिसर में शेषनाग के स्वरूप वाला प्राचीन सप्त समुद्रेश्वर महादेव शिवलिंग भी स्थापित है. Advertisementइस धर्मशाला में शूटिंग कर चुके बॉलीवुड की फिल्म फिल्म शूटिंग के समय प्रत्यक्षदर्शी रूप से मौजूद रहे योगेश पंत के अनुसार इस प्राचीन धर्मशाला का बॉलीवुड कनेक्शन नहीं है बल्कि इस धर्मशाला में सुपरहिट फिल्म अर्जुन पंडित की शूटिंग हुई थी. योगेश पंत ने बताया कि इसी धर्मशाला में सनी देओल और जूही चावला की सुपरहिट फिल्म अर्जुन पंडित में दर्शाए गए कई सीन लिए गए थे. योगेश ने कहा कि उन्होंने अपनी आंखों से वह दृश्य देखा था जब सनी देओल जूही चावला को साइकिल पर बिठाकर यहां साइकिल चला रहे थे और फिल्म में इस इमारत को अर्जुन दीक्षित यानी सनी देओल के घर के रूप में दिखाया गया है. भौगोलिक रूप से भी यह स्थान बेहद खास है क्योंकि यहां से हर की पौड़ी महज चार सौ मीटर, मनसा देवी रोपवे पचास मीटर और पैदल मार्ग सौ मीटर की दूरी पर है. चंडी देवी का मार्ग भी यहीं से जुड़ता है जबकि धर्मशाला की छत से घने जंगल और हरियाली भरे पहाड़ों का अद्भुत नजारा दिखाई देता है.About the AuthorRajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Hardwar,Uttarakhand First Published :November 21, 2026, 14:41 ISTऔर पढ़ें
Trending
- आधा किलोमीटर दूर से देख लेते थे समय, नैनीताल की इस बंद घड़ी के लौटेंगे अच्छे दिन – राष्ट्रवाणी
- बलिया में किसानों के लिए आलू, प्याज, लहसुन, गाजर, मूली जैसी कंद फसलों की खेती यही सही समय – राष्ट्रवाणी
- अलग-अलग खरीदने की जरूरत नहीं! ये 7 Winter Accessories Sets आएंगे काम – राष्ट्रवाणी
- शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरी और स्वादिष्ट चुकंदर टिक्की, जानें रेसिपी – राष्ट्रवाणी
- पुरुषों के लिए क्यों बेस्ट हैं शियरलिंग जैकेट्स? ठंड में भी देता है कूल लुक – राष्ट्रवाणी
- बरेली में सजा स्वदेशी उत्पादों का अनोखा संसार, 20 राज्यों से पहुंचे कारीगर, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- ‘सोच की सीमाओं को तोड़कर भारत ने पहचानी अपनी ताकत’, IIT खड़गपुर में बोले पीएम मोदी, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- अनिरुद्ध-काव्या रिसेप्शन आज: सितारों से सजेगी शाम, महेश बाबू पहुंचे चेन्नई—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी

