राष्ट्रवाणी: पुष्कर मेले में दिखा अनोखा नजारा, रंग-बिरंगी नकली मूंछों में नजर आए विदेशीPushkar Fair 2026: किसी की लाल तो किसी की नीली मूंछ, पुष्कर मेले में विदेशियों का देसी अंदाजReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 14:47 ISTPushkar Fair 2026: पुष्कर मेले में राजस्थानी संस्कृति का रंग विदेशी पर्यटकों पर भी चढ़ता नजर आ रहा है. मूंछ प्रतियोगिता से प्रभावित होकर विदेशी पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी लाल, पीली, नीली और सतरंगी नकली मूंछें लगाई, उनका अनोखा देसी अंदाज मेले में आकर्षण का केंद्र बना रहा. अजमेर. ब्रह्मा नगरी पुष्कर में विश्व प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेला आयोजित किया जा रहा है, मेला अब पूरी तरह परवान पर है और मेले में शामिल होने के लिए दूर-दूर से देसी और विदेशी पर्यटक पुष्कर पहुंच रहे हैं. यहां आने वाले पर्यटकों को राजस्थान की कला, संस्कृति और परंपराओं से जुड़े अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं. यहां की परंपराएं विदेशी पर्यटकों को इतनी पसंद आ रही हैं कि वे खुद भी राजस्थानी अंदाज अपनाते नजर आ रहे हैं. मेला कार्यक्रम के तहत आज मूंछ प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें कई देशी और विदेशी पर्यटकों ने उत्साह के साथ भाग लिया. प्रतियोगिता में राजस्थानी लोगों की बड़ी-बड़ी और आकर्षक मूंछों को देखकर विदेशी पर्यटक भी काफी प्रभावित हुए. वहीं कुछ विदेशी पर्यटक ऐसे भी नजर आए जिन्होंने असली मूंछें नहीं होने के बावजूद नकली मूंछें लगाकर राजस्थानी अंदाज अपनाया. रंग-बिरंगी नकली मूंछें लगाकर घूमते नजर आए विदेशी खास बात यह रही कि मेला मैदान में केवल विदेशी पुरुष ही नहीं बल्कि विदेशी महिलाएं भी इस रंग में रंगी नजर आई. कोई लाल रंग की मूंछ तो कोई पीली, नीली और सतरंगी मूंछों में दिखाई दी. रंग-बिरंगी नकली मूंछें लगाकर घूमते विदेशी पर्यटकों का अंदाज मेले में आकर्षण का केंद्र बना रहा. उन्हें देखकर अन्य पर्यटक भी काफी उत्साहित नजर आए और कई लोग उनके साथ तस्वीरें खिंचवाते नजर आए. संस्कृति और परंपराएं आकर्षित करती है पुष्कर के मेला मैदान में नकली मूंछ लगाकर मेले में पहुंचे इजरायली पर्यटक ने बताया कि उन्हें पुष्कर फेस्टिवल बहुत पसंद है. यहां की संस्कृति और परंपराएं उन्हें काफी आकर्षित करती हैं, उन्होंने कहा कि मेले में आयोजित होने वाली मूंछ प्रतियोगिता उन्हें विशेष रूप से पसंद आती है. इसी वजह से उनका भी नकली मूंछ लगाने का मन हुआ और उन्होंने शौक से मूंछ लगाकर मेले का आनंद लिया. About the Authorनमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए |Location :Ajmer,RajasthanFirst Published :November 21, 2026, 14:47 ISTऔर पढ़ें

