राष्ट्रवाणी: 8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर 2.1, 2.28 या 2.57 हुआ तो कितनी होगी सैलरी 8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर 2.1, 2.28 या 2.57 हुआ तो कितनी बढ़ जाएगी सैलरी? जानिए पूरा हिसाब-किताबWritten by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 14:48 IST8th Pay Commission Salary Hike : आठवें वेतन आयोग के गठन को एक साल से ऊपर का समय हो चुका है. आयोग को 18 महीनों में अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपनी है. इस रिपोर्ट का केंद्रीय कर्मचारियों को बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि यही इनके भविष्य के वेतन और भत्ते तय करेगी. सैलरी तय करने में फिटमेंट फैक्टर का अहम योगदान होगा. आठवें वेतन आयोग ने अभी अपनी रिपोर्ट सौंपी नहीं है. नई दिल्ली. इन दिनों सरकारी दफ्तरों में चाय की चुस्कियों से लेकर लंच ब्रेक तक, अगर किसी एक विषय पर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission). केंद्र सरकार का हर कर्मचारी वेतन आयोग की रिपोर्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहा है. हर कोई यही जानने को उतावला है कि फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) क्या होगा. क्योंकि यही वह जादुई नंबर है जो बेसिक सैलरी तय करता है. अभी तक किसी एक फिटमेंट फैक्टर पर मुहर नहीं लगी है. लेकिन, पिछले वेतन आयोगों के रुझान को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि फिटमेंट फैक्टर 2.10, 2.28 या 2.57 तय हो सकता है. अगर सरकार इन तीनों में से किसी एक फिटमेंट फैक्टर को चुना जाता है तो पे लेवल 3 से लेकर लेवल 6 तक के कर्मचारियों की ग्रॉस सैलरी में कितना उछाल आएगा, आइये जानते हैं. किसी भी सेंट्रल गवर्नमेंट एम्पलाई की कुल ग्रॉस सैलरी केवल बेसिक पे से नहीं बनती, बल्कि इसमें कई भत्ते जुड़ते हैं. इसका सीधा फार्मूला है- ग्रॉस सैलरी = बेसिक पे + महंगाई भत्ता (DA) + मकान किराया भत्ता (HRA) + ट्रांसपोर्ट अलाउंस और अन्य लागू भत्ते. सातवें वेतन आयोग से यह साफ हो गया था कि सिर्फ ज्यादा फिटमेंट फैक्टर होने से ही ग्रॉस सैलरी में बड़ा उछाल आए, यह जरूरी नहीं है. इसमें महंगाई भत्ते (DA) की बड़ी भूमिका होती है. 8वें वेतन आयोग में DA और HRA का क्या होगा नियम?
केंद्रीय कैबिनेट ने 28 अक्टूबर को DA में 3% की बढ़ोतरी की थी, जिसके बाद मौजूदा DA 63% हो गया है और X कैटेगरी के शहरों में HRA 30% है. लेकिन जब भी नया वेतन आयोग लागू होता है, तो नियम के मुताबिक मौजूदा डीए को बेसिक पे में मर्ज कर दिया जाता है और नया महंगाई भत्ता शून्य (0%) से शुरू होता है. वहीं, सातवें वेतन आयोग की तर्ज पर शुरुआती HRA दरें शहरों की आबादी के हिसाब से तय होंगी. किस फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बनेगी सैलरी?
Advertisementसातवें वेतन आयोग के पे मैट्रिक्स के अनुसार, शुरुआती बेसिक पे है- लेवल 3: ₹21,700 लेवल 4: ₹25,500 लेवल 5: ₹29,200 लेवल 6: ₹35,400 अगर 8वें वेतन आयोग में डीए को शून्य (0%) और X कैटेगरी शहरों के लिए शुरुआती एचआरए को 24% मानकर गणना करें तो अलग-अलग फिटमेंट फैक्टर पर ग्रॉस सैलरी कुछ इस तरह होगी- पे लेवलसंभावित फिटमेंट फैक्टरसंशोधित बेसिक पेअनुमानित ग्रॉस सैलरी (24% HRA सहित)लेवल 32.1₹45,570₹56,507लेवल 32.28₹49,476₹61,350लेवल 32.57₹55,769₹69,155लेवल 42.1₹53,550₹66,402लेवल 42.28₹58,140₹72,094लेवल 42.57₹65,535₹81,263लेवल 52.1₹61,320₹76,037लेवल 52.28₹66,576₹82,554लेवल 52.57₹75,044₹93,055लेवल 62.1₹74,340₹92,182लेवल 62.28₹80,712₹1,00,083लेवल 62.57₹90,978₹1,12,813 सैलरी बढ़ने का फॉर्मूला मान लीजिए आप लेवल-3 के कर्मचारी हैं (मौजूदा बेसिक पे ₹21,700) और सरकार 2.57 का फिटमेंट फैक्टर लागू करती है, तो आपकी नई सैलरी दो आसान स्टेप्स में निकलेगी- नया बेसिक पे: ₹21,700 × 2.57 = ₹55,769 एचआरए (24%): ₹55,769 का 24% = ₹13,385.56 कुल ग्रॉस सैलरी ₹55,769 + ₹13,385.56 = ₹69,154.56 मौजूदा समय में लेवल-3 के कर्मचारी की शुरुआती ग्रॉस सैलरी (63% DA और 30% HRA मिलाकर) करीब ₹41,881 बैठती है. यानी 2.57 फिटमेंट फैक्टर लागू होने पर सीधे तौर पर सैलरी में ₹27,000 से ज्यादा का बंपर उछाल देखने को मिल सकता है. (नोट: यह पूरा कैलकुलेशन संभावित फिटमेंट फैक्टर और भत्तों के अनुमानों पर आधारित है. 8वें वेतन आयोग की अंतिम सिफारिशों और केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी के बाद ही वास्तविक सैलरी तय होगी.)About the Authorरुली बिश्नोई मीडिया इंडस्ट्री में 20 साल से अधिक के अनुभव वाले सीनियर पत्रकार हैं. वह अभी News18 Hindi (hindi.news18.com) से जुड़े हैं और बिजनेस वर्टिकल में काम करते हैं. यहां वे बिजनेस जगत के मुश्किल आंकड़ों …Location :New Delhi,New Delhi,DelhiFirst Published :November 21, 2026, 14:48 ISTऔर पढ़ें

