राष्ट्रवाणी: दो वायरलेस माइक और दमदार साउंड, Intex के नए पार्टी स्पीकर में मिलेंगे ये फीचरदो वायरलेस माइक, TWS और दमदार साउंड, Intex के नए पार्टी स्पीकर्स में मिलेंगे ये फीचर्सWritten by:Powered by :Last Updated:November 21, 2026, 14:50 ISTIntex ने अपनी Raag Party Speaker सीरीज में 5 नए स्पीकर लॉन्च किए हैं. इस रेंज में Raag 650, Raag 900, Raag 1100, Raag 1200 और Raag 2200 शामिल हैं, जिनमें 65W से 220W तक का साउंड आउटपुट मिलता है. नए स्पीकर्स में RGB लाइटिंग, वायरलेस माइक, Karaoke, TWS और कई कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं. इनकी शुरुआती कीमत 14,999 रुपये है.ख़बरें फटाफटपार्टी और Karaoke के लिए Intex ने लॉन्च किए नए स्पीकर, Raag 2200 में मिलेंगे दो 10 इंच के वूफरघर पर पार्टी, कराओके या तेज म्यूजिक का आनंद लेने के लिए Intex ने अपने पार्टी स्पीकर की रेंज बढ़ाई है. कंपनी ने Raag सीरीज में पांच नए स्पीकर लॉन्च किए हैं, जिनमें Raag 650, Raag 900, Raag 1100, Raag 1200 और Raag 2200 शामिल हैं. इन नए मॉडल के साथ कंपनी के पास अब कुल 8 पार्टी स्पीकर हो गए हैं. इस सीरीज में 65W से लेकर 350W तक के साउंड आउटपुट वाले स्पीकर मौजूद हैं. इससे पहले कंपनी Raag 3500, Raag 2000 और Raag 1600 मॉडल पेश कर चुकी है. नई रेंज में अलग-अलग साइज के वूफर और फीचर्स दिए गए हैं, ताकि ग्राहक अपनी जरूरत और इस्तेमाल के हिसाब से स्पीकर चुन सकें. Intex Raag सीरीज के नए स्पीकर में क्या मिलेगा?
नई रेंज में Raag 650 सबसे छोटा मॉडल है. इसमें 8 इंच का वूफर और 65W साउंड आउटपुट मिलता है. स्पीकर में RGB लाइटिंग, वायरलेस माइक्रोफोन, TWS कनेक्टिविटी और रिकॉर्डिंग फीचर दिया गया है. इसमें अलग-अलग म्यूजिक प्लेबैक मोड भी मिलते हैं और बैटरी एक बार चार्ज करने पर 5 घंटे तक चल सकती है. AdvertisementRaag 900 में 90W साउंड आउटपुट मिलता है, जबकि Raag 1100 में 12 इंच का वूफर और 110W आउटपुट दिया गया है. Raag 1100 में दो वायरलेस माइक, बास और ट्रेबल कंट्रोल के साथ Mic Priority फीचर मिलता है. इसमें Bluetooth, USB, AUX, TF कार्ड और FM के जरिए गाने चला सकते हैं. साथ ही माइक और गिटार कनेक्ट करने के लिए भी इनपुट दिए गए हैं. Raag 1200 में 120W आउटपुट के साथ दो 8 इंच के वूफर मिलते हैं. इसमें भी डुअल वायरलेस माइक, TWS कनेक्टिविटी, बास-ट्रेबल कंट्रोल और Mic Priority जैसे फीचर्स हैं. वहीं, Raag 2200 इस नई रेंज का सबसे पावरफुल मॉडल है. इसमें 220W साउंड आउटपुट और दो 10 इंच के वूफर दिए गए हैं. कंपनी के मुताबिक, अलग-अलग मॉडल में RGB लाइटिंग, कराओके माइक, रिचार्जेबल बैटरी और कई कनेक्टिविटी ऑप्शन मिलते हैं. हालांकि, सभी फीचर्स हर मॉडल में उपलब्ध नहीं हैं. कीमत और उपलब्धता Intex के नए Raag पार्टी स्पीकर कंपनी के रिटेल नेटवर्क और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे. इनकी कीमत 14,999 रुपये से शुरू होती है. अलग-अलग मॉडल के हिसाब से कीमत में बदलाव होगा.About the AuthorAfreen Afaq has started her career with Network 18 as a टेक Journalist, and has more than nine years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Delhi,Delhi,DelhiFirst Published :November 21, 2026, 14:50 ISTऔर पढ़ें

