राष्ट्रवाणी: मुजफ्फरपुर में Zepto करेगा 400 पदों पर भर्ती, दिल्ली-बेंगलुरु तक होगी पोस्टिंगमुजफ्फरपुर में Zepto करेगा 400 पदों पर भर्ती, दिल्ली से बेंगलुरु तक मिलेगी पोस्टिंग, सैलरी 25 हजार तकReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 14:42 ISTMuzaffarpur Job News: मुजफ्फरपुर में 23 नवंबर को जॉब कैंप लगेगा. Zepto Private Limited कंपनी 400 पदों पर युवाओं का चयन करेगी. चयनित अभ्यर्थियों को दिल्ली, बेंगलुरु और पुणे में नौकरी मिलेगी. ये पद डार्क हब एसोसिएट के हैं, जिनके लिए इच्छुक युवा आवेदन कर सकते हैं. ख़बरें फटाफट मुजफ्फरपुर. मुजफ्फरपुर जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का अच्छा अवसर सामने आया है. बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में विश्वविद्यालय नियोजन सूचना एवं मार्गदर्शन केंद्र, मुजफ्फरपुर की ओर से 23 नवंबर को जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा. इसमें निजी क्षेत्र की कंपनी Zepto Private Limited की ओर से 400 रिक्त पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा. चयनित युवाओं को डार्क हब एसोसिएट (Dark Hub Associate) के पद पर काम करने का अवसर मिलेगा. इसके लिए 12वीं पास से लेकर आईटीआई, डिप्लोमा और स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. कहां लगेगा जॉब कैंप जॉब कैंप का आयोजन बीआर अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के पुराने परीक्षा भवन स्थित विश्वविद्यालय नियोजन सूचना एवं मार्गदर्शन केंद्र परिसर में किया जाएगा. कैंप की शुरुआत सुबह 11 बजे से होगी. इसमें 18 से 35 वर्ष तक के अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे. चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 16,200 रुपये से लेकर 25,000 रुपये तक वेतन दिया जाएगा. इसके अलावा कंपनी की ओर से 10 हजार रुपये तक इंसेंटिव देने की भी जानकारी भी दी गई है. दिल्ली से लेकर बेंगलुरु तक मिलेगी नौकरी इस भर्ती अभियान के तहत चयनित अभ्यर्थियों की पोस्टिंग दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरु, चेन्नई और पुणे में की जाएगी. नौकरी के साथ कंपनी की ओर से कर्मचारियों को एक लाख रुपये का हेल्थ इंश्योरेंस और पांच लाख रुपये का लाइफ इंश्योरेंस भी उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई है. इस तरह युवाओं को वेतन के साथ बीमा और इंसेंटिव जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी. ये दस्तावेज लेकर पहुंचना होगा जॉब कैंप में शामिल होने वाले इच्छुक अभ्यर्थियों को अपना बायोडाटा, आधार कार्ड, पैन कार्ड, संबंधित शैक्षणिक प्रमाण पत्र और दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर पहुंचना होगा. कैंप में भाग लेने के लिए नेशनल करियर सर्विस (NCS) पोर्टल पर जॉब सीकर के रूप में निबंधन अनिवार्य है. जिन अभ्यर्थियों ने पहले से निबंधन नहीं कराया है, उनका निबंधन जॉब कैंप के दिन कार्यालय में ही किया जाएगा. इसके अलावा अभ्यर्थी www.ncs.gov.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी कर सकते हैं. Advertisementनियोजन पदाधिकारी मो. इमरान हसीब ने बताया कि जॉब कैंप में भाग लेने और निबंधन की पूरी प्रक्रिया निःशुल्क है. हालांकि, यह बहाली निजी क्षेत्र की कंपनी द्वारा की जा रही है. इसलिए नौकरी की शर्तों और नियोजन से संबंधित सभी जिम्मेदारियां नियोजक कंपनी की होंगी. विश्वविद्यालय नियोजन सूचना एवं मार्गदर्शन केंद्र केवल सुविधा प्रदाता के रूप में कार्य करेगा. She holds a Master’s degree in Mass Communication and Journalism from Bundelk…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Muzaffarpur,BiharFirst Published :November 21, 2026, 14:42 ISTऔर पढ़ें
Trending
- आधा किलोमीटर दूर से देख लेते थे समय, नैनीताल की इस बंद घड़ी के लौटेंगे अच्छे दिन – राष्ट्रवाणी
- बलिया में किसानों के लिए आलू, प्याज, लहसुन, गाजर, मूली जैसी कंद फसलों की खेती यही सही समय – राष्ट्रवाणी
- अलग-अलग खरीदने की जरूरत नहीं! ये 7 Winter Accessories Sets आएंगे काम – राष्ट्रवाणी
- शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरी और स्वादिष्ट चुकंदर टिक्की, जानें रेसिपी – राष्ट्रवाणी
- पुरुषों के लिए क्यों बेस्ट हैं शियरलिंग जैकेट्स? ठंड में भी देता है कूल लुक – राष्ट्रवाणी
- बरेली में सजा स्वदेशी उत्पादों का अनोखा संसार, 20 राज्यों से पहुंचे कारीगर, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- ‘सोच की सीमाओं को तोड़कर भारत ने पहचानी अपनी ताकत’, IIT खड़गपुर में बोले पीएम मोदी, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- अनिरुद्ध-काव्या रिसेप्शन आज: सितारों से सजेगी शाम, महेश बाबू पहुंचे चेन्नई—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी

