राष्ट्रवाणी: कार्तिक आर्यन आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर जानेंगे अलग-अलग जॉनर में रिलीज होने वाली उनकी 4 फिल्मों के बारे में। ‘नागजिला’ में इच्छाधारी नाग का किरदार निभाएंगे ‘लड़ाकू’ और ‘कैप्टन इंडिया’ जैसी एक्शन फिल्में भी शामिल एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।
एक रोमांटिक हीरो के तौर पर दर्शकों का दिल जीतने से लेकर ‘चंदू चैंपियन’ (Chandu Champion) में अपने शानदार अभिनय के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड हासिल करने तक, कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने साबित कर दिया कि हर तरह के रोल में उनकी तगड़ी पकड़ है। एक्टर आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर जानेंगे उनकी आने वाली फिल्मों के बारे में जोकि अलग-अलग जॉनर और दिलचस्प कहानी का अनोखा मेल पेश करती हैं।
यह दिखाता है कि अभिनेता अब अपनी जानी-पहचानी छवि से आगे बढ़कर कुछ नया करने के लिए तैयार हैं। मृगदीप सिंह लांबा के निर्देशन में बन रही ‘नागजिला’ (Naagzila) में कार्तिक एक बिल्कुल अनोखे अवतार में नजर आएंगे। फिल्म में वह एक इच्छाधारी नाग का किरदार निभाते दिखाई देंगे।
भारतीय लोककथाओं, फैंटेसी और कॉमेडी के अनूठे मेल से सजी यह फिल्म दर्शकों को कार्तिक का एक बिल्कुल अलग ऑनस्क्रीन अंदाज दिखाने का वादा करती है। ‘चंदू चैंपियन’ के निर्देशक कबीर खान के साथ दोबारा काम करते हुए कार्तिक एक और प्रेरणादायक कहानी का हिस्सा बनने जा रहे हैं। महत्वाकांक्षा, संघर्ष और दृढ़ संकल्प से जुड़ी यह कहानी वास्तविक जीवन की घटनाओं से प्रेरित होगी।
यह फिल्म कार्तिक के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि इसके साथ वह डोपामाइन स्टूडियोज़ के तहत निर्माता के रूप में भी अपनी शुरुआत करेंगे। शिमित अमीन के निर्देशन में बन रही ‘कैप्टन इंडिया’ (Captain India) में कार्तिक एक्शन से भरपूर दुनिया में कदम रखेंगे। साहस, जिम्मेदारी और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों पर आधारित यह फिल्म उन्हें अपनी अब तक की ऑनस्क्रीन छवि से हटकर एक नया और दमदार अंदाज दिखाने का मौका देगी।
फैंटेसी कॉमेडी, रोमांटिक म्यूजिकल, स्पोर्ट्स से प्रेरित ड्रामा और एक्शन जैसे अलग-अलग जॉनर के साथ कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्मों की लिस्ट बेहद विविध नजर आती है। कमर्शियल एंटरटेनर्स से लेकर अभिनय-केंद्रित फिल्मों तक अपनी प्रतिभा साबित कर चुके कार्तिक अब नए किरदारों और सिनेमाई दुनिया को एक्सप्लोर करने के लिए तैयार हैं।

