राष्ट्रवाणी: मोहम्मद रफी ने 47 साल पहले विदाई का एक ऐसा दर्दभरा गीत गाया, जिसे फिल्म में दिखाए गए सीन के बाद दुल्हन के परिवारवाले वेडिंग में बजाने से काफी बचते दिखाई देते हैं। शादियों में कभी बजते नहीं सुना होगा मोहम्मद रफी का गाना/ फोटो- इंस्टाग्राम शादियों में कभी नहीं बजता ये वेडिंग सॉन्ग एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।
शादी का सीजन आ गया है। घर सजने लगे हैं और लोग वेडिंग में परफॉर्मेंस देने के लिए गानों की लिस्ट तैयार करने लगे हैं। शादी से लेकर विदाई तक की सिचुएशन पर बॉलीवुड में कई गाने ऐसे बने हैं, जिन्हें दूल्हा-दुल्हन के खास पलों में बजाया जाता है।
हालांकि, 47 साल पहले मोहम्मद रफी (Mohammed Rafi Song) की आवाज में भी एक शादी का गाना बहुत हिट हुआ था, लेकिन शायद ही आपने किसी वेडिंग में इस गाने को बजते हुए देखा होगा। खासतौर पर विदाई के समय पर तो लोग इस पॉपुलर गीत को बजाने से काफी बचते हैं। कौन सा है वो 47 साल पुराना गाना, जिसकी लाइनें कर देती हैं आंखें नम, पढ़ें डिटेल्स।
मोहम्मद रफी की मधुर आवाज में गाए हम जिस वेडिंग सॉन्ग की बात कर रहे हैं, उसके लिरिक्स हैं ‘चलो रे डोली उठाओ कहार, पिया मिलन की रुत आई’ (chalo re doli uthao song)। दिग्गज सिंगर की आवाज में गाया ये गीत साल 1979 में रिलीज हुई सुपरहिट मल्टीस्टारर फिल्म ‘जानी दुश्मन’ का है। जितेंद्र, शत्रुघ्न सिन्हा स्टारर फिल्म का ये गीत जब आया था तो उत्तर भारत में लड़की को डोली में बिठाते वक्त बहुत बजाया जाता था, लेकिन अब ये वेडिंग सॉन्ग सुनने को भी नहीं मिलता।
खास तौर पर बेटी की विदाई के समय परिवार या भाई इस गाने को बजाने से बचते हैं, क्योंकि लिरिक्स को सुनकर घंटों तक पिता और बेटी की आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं लेते हैं। राजकुमार कोहली के निर्देशन में बनी जानी दुश्मन में ये गाना शादी के लिए ही इस्तेमाल हुआ था, लेकिन सिचुएशन बिल्कुल अलग थी।
दरअसल, फिल्म में जब भी कोई लड़की लाल जोड़ा पहनकर डोली में विदा होती थी, तो वह गायब हो जाती थी। उसे भूत पकड़ लेता था और खुशी का माहौल जल्द ही सबसे बड़े गम में बदल जाता था। Video Credit- Goldmines Gaane Sune Ansune ये एक कारण है कि मूवी का ये गाना बहुत बड़ा हिट होकर भी शादी-ब्याह के जश्न का हिस्सा नहीं बन पाता, क्योंकि कई लोगों के मन में सालों पहले इस गाने के साथ दिखाए गए सीन्स आज भी ताजा हैं और वह इस गाने को अपशगुन मानते हैं।
फिल्म में इस वेडिंग सॉन्ग को जहां मोहम्मद रफी ने अपनी मधुर आवाज में गाया, तो वहीं इसके लिरिक्स वर्मा मलिक ने लिखे और म्यूजिक लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने दिया था।

