राष्ट्रवाणी: अभिनेता दिब्येंदु भट्टाचार्य (Dibyendu Bhattacharya) का मानना है कि सिनेमा जगत में आज भी स्टारडम हावी है। स्टारडम पर दिब्येंदु भट्टाचार्य के बेबाक बोल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम दिब्येंदु ने अभिनेताओं की कमाई पर की बात ‘चकदा एक्सप्रेस’ की रिलीज पर बोले दिब्येंदु दीपेश पांडेय, मुंबई।
कोरोना काल के दौरान जब लोगों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग तरह की कहानियां देखना शुरू किया तो कहा गया अब सिनेमा जगत में स्टारडम नहीं, सिर्फ कंटेंट चलेगा। हालांकि, फिल्म मिशन रानीगंज और वेब सीरीज द रेलवे मैन : द अनटोल्ट स्टोरी ऑफ भोपाल 1984 के अभिनेता दिब्येंदु भट्टाचार्य (Dibyendu Bhattacharya) का मानना है कि अब भी सिनेमा इंडस्ट्री में स्टारडम हावी है।
इसके साथ ही अब स्टाडम का प्रभाव डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी खूब दिख रहा है। ऐसे में मनपसंद काम और पैसों के बीच संतुलन बनाने पर दिब्येंदु कहते हैं, “मैं कोई दूसरी और नौकरी तो नहीं करता हूं। नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से प्रशिक्षित कलाकार हूं, एक्टिंग ही कमाई का एक मात्र जरिया है।
इसी से मेरा घर चलता है।” दिब्येंदु ने आगे कहा, “स्वाभाविक सी बात है कि एक्टिंग से पैसे कमाना मेरे लिए भी महत्वपूर्ण है। हालांकि, मेरा यह भी सोचना है कि अगर आपका अच्छा काम हो, अच्छा नाम होगा, तो अच्छे पैसे अपने आप मिलेंगे। ऐसा तो अक्सर होता है कि कभी-कभार बहुत अच्छा रोल होता है, लेकिन पैसे अच्छे नहीं होते हैं।
कभी-कभी बहुत बड़ी स्टारकास्ट होती है, लेकिन पैसे अच्छे मिलते हैं। कभी-कभी कोई प्रोजेक्ट इतना पसंद आ जाता है कि मन करता है कि पैसे थोड़े कम भी दे, तो कर लेते हैं।” आगे इंडस्ट्री में स्टारडम सिस्टम पर दिब्येंदु हंसते हुए कहते हैं, “हमें तो कोई ज्यादा पैसे देता ही नहीं है, क्योंकि सारे पैसे तो स्टार्स लेकर चले जाते हैं।
पिछले कुछ वर्षों में हमने ऐसे में भूमिकाओं लेकर अपनी प्राथमिकता पर दिब्येंदु कहते हैं, “मैंने जिंदगी में कोई खास पैमाने नहीं सेट करके रखा है। बतौर कलाकार हर फिल्म या प्रोजेक्ट में अपनी तरफ से शिद्दत की कोई कमी नहीं होती है। हर कोई चाहता हैं कि हमारी फिल्म अच्छी ही बने।
कुछ फिल्मों के भाग्य से लोग उन्हें पसंद करते है और कुछ को नापसंद। वो हमारे हाथ में नहीं होता है। मेरा बस इतना सोचना होता है कि जो रोल पढ़कर मुझे लगता है, उसके साथ अच्छे निर्माता-निर्देशक जुड़े हो तो मैं वो कर लेता हूं।
मैं एक कलाकार हूं, अगर सभी को मना करता रहा, तो खाली बैठना पड़ जाएगा।” दिब्येंदु के अगामी प्रोजेक्ट्स में वेब सीरीज महारानी सीजन 5, फिल्म दुलारी, एक रुका हुआ फैसला समेत कई प्रोजेक्ट्स हैं। वो पूर्व भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान रही झूलन गोस्वामी की बायोपिक चकदा एक्सप्रेस का भी हिस्सा है।
काफी समय पहले तैयार हो जाने के बाद भी इसकी रिलीज निर्माताओं के बीच कुछ असमतियों के कारण अटकी है। दिब्येंदु कहते हैं, “ये फिल्म अटकी हुई है, लेकिन क्यों अटकी हुई है, बतौर कलाकार हमारे पास ऐसी चीजों की जानकारी नहीं होती है। ये काम निर्माता-निर्देशक के अंतर्गत आते हैं।
मेरा जितना काम था, वो मैंने किया और अपने पैसा लेकर डबिंग वगैरह करके पूरा काम खत्म कर दिया। अब अगर वो फिल्म रिलीज होती है, तो वो हम सभी के लिए अच्छा है। हमारे कामों में एक और अच्छा प्रोजेक्ट जुड़ जाएगा।
अगर नहीं रिलीज हुई तो हम सभी के लिए बुरा है।”

