राष्ट्रवाणी: सपा-कांग्रेस के बीच कल से सीटों को लेकर ‘महामंथन’, 181 सीटों पर बनेगी बात?सपा-कांग्रेस के बीच कल से सीटों को लेकर ‘महामंथन’, अमृत निकलेगा या विष, 181 सीटों पर बनेगी बात?Reported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 12:05 ISTसमाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर 23 अक्टूबर से बैठक होगी. यह बैठक दो दिनों तक चलेगी. कांग्रेस राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी के आवास पर बैठक होगी. बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी को 181 सीटों की लिस्ट सौंप दी है.समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच कल होगी बैठक.लखनऊः समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच दिल्ली में 2027 विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे की बातचीत शुरू होगी. सपा ने सीट बंटवारे पर कांग्रेस से बात करने के लिए 7 सदस्यों की टीम बनाई है, जिसमें दो डेटा एक्सपर्ट शामिल हैं. सपा की कमेटी की अध्यक्षता रामगोपाल करेंगे. वहीं कांग्रेस की तरफ़ से प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, अध्यक्ष आराधना निशान मोना और इमरान मसूद करेंगे. कांग्रेस ने सपा को 181 सीटों की सूची सौंपी है, जिसपर मंथन होगा. दो दिन कांग्रेस और सपा के बीच होगी मीटिंग बता दें कि 23 नवंबर को कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी के दिल्ली स्थित सरकारी आवास 17 तीन मूर्ति मार्ग पर ये बैठक दोपहर 12 बजे से शुरू होगी. ये बातचीत 24 नवंबर तक यानी दो दिनों तक चलेगी. सपा ने सीट बंटवारे पर कांग्रेस से बात करने के लिए 7 सदस्यों की कमेटी बनाई है, जिसमें 2 डेटा एक्सपर्ट भी शामिल हैं. सपा की कमेटी की अध्यक्षता पार्टी के प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव को सौंपी गई है. वहीं कांग्रेस की तरफ़ से प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, अध्यक्ष आराधना निशान मोना और इमरान मसूद को बातचीत का ज़िम्मा दिया गया है. कांग्रेस ने सपा को 181 सीटों की लिस्ट सौंपी आवश्यकता के मुताबिक़ दोनों दलों की बातचीत करने वाली कमेटी में सदस्य घटाए या बढ़ाए जा सकते हैं. कांग्रेस ने सपा को 181 सीटों की सूची सौंपी है, जिसपर मंथन होगा. 2017 में सपा और कांग्रेस कि बीच समझौते में कांग्रेस को 105 सीटें मिली थीं. अखिलेश यादव और राहुल गांधी के बीच 16 नवंबर को सोनिया गांधी की किताब के विमोचन के मौके पर हुई. बातचीत के बाद 17 नवंबर की बातचीत को टाल दिया गया था. अब वही बातचीत शुरू होगी. सीट बंटवारे पर क्या बोले इमरान मसूद वहीं सीट बंटवारो को लेकर कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष इमरान मसूद ने कहा कि कल मीटिंग है. कल मीटिंग के अंदर बैठ कर के चर्चा होगी. छोड़िए ना, कहां आप इन बातों को कर रहे हैं?
ये कांग्रेस है. हम चाहते हैं कि गठबंधन जीते. हम चाहते हैं उत्तर प्रदेश के अंदर इंडिया गठबंधन की सरकार बने. एक अच्छा समन्वय के साथ हम लोग मैदान के अंदर उतरे. Advertisementआम आदमी पार्टी पर क्या बोले इमरान मसूद इसके अलावा पंजाब में आम आदमी पार्टी को लेकर पूछे गए सवाल पर इमरान मसूद ने कहा कि यह पार्टी का निर्णय है, देखिए. यह पार्टी का निर्णय है. क्योंकि आम आदमी पार्टी के साथ हमारा सीधा पंजाब में मुकाबला होना है तो यह तो निर्णय पार्टी को लेना है और यह आम आदमी पार्टी को भी लेना है कि वह उस मोर्चे में क्यों शामिल हो, जिस मोर्चे में. यह मेरा विषय नहीं है. मैं तो व्यक्तिगत, मेरा विषय नहीं है. क्योंकि यह निर्णय पार्टी को लेना है. मेरा विषय नहीं है यह.About the AuthorChief Sub EditorPrashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Lucknow,Uttar PradeshFirst Published :November 22, 2026, 12:05 ISTऔर पढ़ें

