राष्ट्रवाणी: दहेज के खिलाफ मिसाल, बूंदी के परिवार ने तिलक के 51 हजार रुपये लौटाएBundi News: दुल्हन के पिता ने तिलक में दिए 51 हजार, दूल्हे के पिता ने सबके सामने लौटा दिए; पेश की नई नजीरReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 12:04 ISTBundi News: बूंदी के छावनिया निवासी धनराज सिंह हाड़ा ने अपने बेटे कौशल सिंह की शादी में दहेज प्रथा के खिलाफ मिसाल पेश करते हुए तिलक के 51 हजार रुपये लौटा दिए. अजमेर के पिपरौली निवासी केदार सिंह राठौड़ की बेटी रीना कंवर से विवाह के दौरान तिलक में यह राशि दी गई थी, जिसे धनराज सिंह और उनके भाई मंगराज सिंह हाड़ा ने वापस कर दिया. उन्होंने दहेज को समाज का अभिशाप बताते हुए बेटा-बेटी को समान कहा. समारोह में मौजूद मेहमानों ने तालियां बजाकर इस पहल की सराहना की. ख़बरें फटाफटBundi Dowry Abolition News: दहेज के खिलाफ मिसाल, बूंदी के परिवार ने तिलक के 51 हजार रुपये लौटाएबूंदी: दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए बूंदी के छावनिया निवासी एक परिवार ने समाज के सामने प्रेरणादायक मिसाल पेश की है. छावनिया निवासी धनराज सिंह हाड़ा ने अपने पुत्र कौशल सिंह हाड़ा के विवाह समारोह के दौरान दहेज लेने से स्पष्ट इनकार करते हुए तिलक में दी गई राशि सम्मानपूर्वक वापस लौटा दी. इस कदम से न केवल विवाह समारोह में मौजूद लोगों ने परिवार की सराहना की, बल्कि यह घटना समाज में सकारात्मक बदलाव का संदेश भी दे रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, बूंदी के छावनिया निवासी धनराज सिंह हाड़ा के पुत्र कौशल सिंह हाड़ा का विवाह अजमेर जिले के पिपरौली गांव निवासी केदार सिंह राठौड़ की पुत्री रीना कंवर के साथ संपन्न हुआ. विवाह के अवसर पर आयोजित तिलक कार्यक्रम के दौरान वधू पक्ष की ओर से दूल्हे को शगुन और तिलक के रूप में 51 हजार रुपये नकद प्रदान किए गए. तिलक के 51 हजार रुपये किए सम्मानपूर्वक वापस दहेज प्रथा के खिलाफ कड़ा संदेश देते हुए वर पक्ष ने इस राशि को स्वीकार करने से मना कर दिया. दूल्हे के पिता धनराज सिंह हाड़ा और उनके भाई मंगराज सिंह हाड़ा ने आगे आकर तिलक में मिले 51 हजार रुपये दुल्हन के पिता केदार सिंह राठौड़ को वापस लौटा दिए. परिवार के इस निर्णय से दोनों परिवारों के बीच आपसी सम्मान और सौहार्द की भावना और अधिक मजबूत हुई. दहेज को बताया समाज के लिए अभिशाप इस अवसर पर धनराज सिंह हाड़ा ने कहा कि दहेज प्रथा समाज के लिए एक गंभीर अभिशाप है और इसे जड़ से समाप्त करने के लिए हर व्यक्ति को आगे आना होगा. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि समाज में बेटा और बेटी दोनों समान हैं. विवाह का अर्थ किसी तरह का आर्थिक लेन-देन नहीं, बल्कि दो परिवारों और दो मन का पवित्र मिलन है. Advertisementमेहमानों ने तालियों से किया पहल का स्वागत वर पक्ष द्वारा तिलक की राशि लौटाने के इस सराहनीय फैसले पर समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों और रिश्तेदारों ने तालियां बजाकर धनराज सिंह हाड़ा और मंगराज सिंह हाड़ा का अभिवादन किया. मौजूद लोगों ने इस पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि यदि समाज का हर परिवार इसी तरह दहेज के खिलाफ ठोस कदम उठाए, तो आने वाले समय में दहेज प्रथा हमेशा के लिए समाप्त हो सकती है और विवाह आयोजनों में होने वाली अनावश्यक होड़ पर भी रोक लग सकेगी.About the AuthorVicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with News18 Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए |Location :Bundi,Bundi,RajasthanFirst Published :November 22, 2026, 12:00 ISTऔर पढ़ें

