राष्ट्रवाणी: फिलहाल एक रास्ता व्यापक एकता सरकार का है, जिसमें लिकुड शामिल हो लेकिन नेतन्याहू प्रधानमंत्री न बनें. दूसरा रास्ता अल्ट्रा-ऑर्थोडॉक्स पार्टियों के साथ गठबंधन का है. वहीं तीसरा रास्ता अल्पमत सरकार का है, जिसमें अरब पार्टियों का समर्थन लिया जाए. हर विकल्प के साथ अपने जोखिम भी हैं. एकता सरकार सुरक्षा के नाम पर स्थिरता दे सकती है, लेकिन विपक्ष के अंदरूनी मतभेद उसे कमजोर बना सकते हैं. अरब समर्थन वाली सरकार दक्षिणपंथियों को भड़का सकती है और अल्ट्रा-ऑर्थोडॉक्स के साथ गठबंधन धर्म और राज्य के संबंधों को और जटिल बना सकता है. इस बीच समय तेजी से बीत रहा है और आइजेनकोट पर दबाव भी. अगर वे सफल हुए तो इजराइल एक नई राजनीतिक इबारत लिखेगा लेकिन अगर वे असफल रहे तो देश को मिलेगी अस्थिरता. QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें दिलचस्प हुआ इजरायल का सियासी ड्रामा, पक्ष-विपक्ष मिलकर रचेंगे इतिहास या कुछ औरदिलचस्प हुआ इजरायल का सियासी ड्रामा, पक्ष-विपक्ष मिलकर रचेंगे इतिहास या ढह जाएगा बीबी का किला?
अटका सत्ता का पेंचWritten by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 12:00 ISTIsrael Political Turmoil: ईरान पर हमला, गाजा में धड़ाधड़ अटैक के बाद इजरायल की अंदरूनी सियासत की उठापटक भी इंटरनेशनल हेडलाइंस में है. यहां पर हुए चुनाव के बाद जनादेश कुछ ऐसा आया है कि खुद पार्टियां समझ नहीं पा रही हैं कि करें तो करें क्या?
हालात ये है कि पक्ष और विपक्ष के मिलकर सरकार बनाने की नौबत आ गई है लेकिन तस्वीर फिर भी साफ नहीं हो पा रही. ख़बरें फटाफटगादी आइजेनकोट (दाएं) और बेंजामिन नेतन्याहू (बाएं). (Reuters)इजराइल की राजनीति इस वक्त पीक ड्रामा बन चुकी है. यहां दो विरोधी पार्टियां, जो एक-दूसरे का साथ नहीं देना चाहती हैं. कोशिशें जारी हैं कि एक को हरा दियाजाए, लेकिन लहरें टकरा रही हैं, जहाज डगमगा रहे हैं और कोई भी दिशा तय नहीं हो पा रही. 27 अक्टूबर के चुनाव ने किसी को भी स्पष्ट बहुमत नहीं दिया ऐसे में न तो बेंजामिन नेतन्याहू का दक्षिणपंथी गठबंधन विजयी होकर सरकार बना पाया है और न ही विपक्षी गादी आइजेनकोट के मध्यपंथी खेमे को पूरा-पूरा बहुमत मिला है. ऐसे में सियासी ड्रामा सेट है और अब पूरा देश सांस रोककर देख रहा है कि कौन इस राजनीतिक भंवर से नैया निकालकर किनारे लगाएगा?फिलहाल राष्ट्रपति ने पूर्व सैन्य प्रमुख गादी आइजेनकोट को अगली सरकार बनाने का जिम्मा सौंपा है. उनके पास समय सीमित है और किसी भी तरह अगले महीने तक सरकार बनानी है. पहले तो वे नेतन्याहू के नेतृ्त्व वाली लिकुड पार्टी के साथ सरकार बनाने से साफ इनकार कर रहे थे लेकिन शनिवार को उनकी याशर पार्टी ने एक नाटकीय कदम उठाया. उन्होंने नेतन्याहू की लिकुड पार्टी को गठबंधन वार्ता के लिए आमंत्रित कर दिया. बस यहीं से ये सवाल उठने लगा है कि क्या इतनी उठापटक के बाद भी नेतन्याहू की झोली में पीएम का पद गिर जाएगा?आइजेनकोट के इस कदम का संदेश साफ है – सबसे व्यापक संभव सरकार बनानी है. आज से ही दोनों पक्षों के बीच लंबी चर्चाएं शुरू हो जाएंगी. यह निमंत्रण सिर्फ औपचारिकता नहीं, बल्कि राजनीति का एक बोल्ड स्टेप है. आइजेनकोट पहले ही कह चुके हैं कि वे नेतन्याहू के नेतृत्व वाली सरकार में नहीं रहेंगे, लेकिन लिकुड के सदस्यों के साथ मिलकर सरकार बना सकते हैं यानी नेतन्याहू को सत्ता से बाहर रखते हुए उनके दल को अंदर लाने की कोशिश लेकिन इस खेल में हर खिलाड़ी की अपनी चाल है. आइजेनकोट के खेमे की प्रभावशाली आवाज, नफ्ताली बेनेट ने 21 नवंबर को जोरदार एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि है कि यूनिटी सरकार चाहिए लेकिन उसकी अगुवाई गादी आइजेनकोट करें. बेनेट ने साफ कहा कि वे नेतन्याहू या उनके ब्लॉक के साथ नहीं जाएंगे यह बयान इसलिए भी महत्वपूर्ण था क्योंकि बुधवार को बेनेट और नेतन्याहू की ढाई घंटे लंबी मुलाकात हुई थी. विरोधी खेमे में अफवाहें उड़ीं कि बेनेट पीठ में छुरा घोंपने की तैयारी में हैं लेकिन बेनेट ने उन अफवाहों को हवा में उड़ा दिया और एकता सरकार का समर्थन दोहराया. दूसरी ओर नेतन्याहू और लिकुड भी चुप नहीं बैठे. आइजेनकोट के निमंत्रण के तुरंत बाद लिकुड ने अपनी शर्तें रख दीं –गादी आइजेनकोट के अपने खेमे में भी दरारें साफ दिख रही हैं. बेनेट एकता सरकार चाहते हैं जिसमें लिकुड शामिल हो. अविग्दोर लिबरमैन अल्ट्रा-ऑर्थोडॉक्स पार्टियों के साथ गठबंधन को प्राथमिकता देते हैं. यार गोलान लगातार कह रहे हैं कि अगर बात नहीं बनी तो अरब पार्टियों- राअम और जॉइंट लिस्ट के समर्थन से अल्पमत सरकार बना ली जाए. इस बीच खुद आइजेनकोट ने दो दिन पहले चेतावनी दी थी कि वे वार्ताओं को अनिश्चितकाल तक नहीं खींचेंगे. जरूरत पड़ी तो अल्पमत राष्ट्रीय आपात सरकार संसद में पेश कर देंगे. कुल मिलाकर ये पूरा सीन बहुत ही रोमांचक हो चुका है. इजरायल की पॉलिटिक्स उलझी हुई है. फिलहाल एक रास्ता व्यापक एकता सरकार का है, जिसमें लिकुड शामिल हो लेकिन नेतन्याहू प्रधानमंत्री न बनें. दूसरा रास्ता अल्ट्रा-ऑर्थोडॉक्स पार्टियों के साथ गठबंधन का है. वहीं तीसरा रास्ता अल्पमत सरकार का है, जिसमें अरब पार्टियों का समर्थन लिया जाए. हर विकल्प के साथ अपने जोखिम भी हैं. एकता सरकार सुरक्षा के नाम पर स्थिरता दे सकती है, लेकिन विपक्ष के अंदरूनी मतभेद उसे कमजोर बना सकते हैं. अरब समर्थन वाली सरकार दक्षिणपंथियों को भड़का सकती है और अल्ट्रा-ऑर्थोडॉक्स के साथ गठबंधन धर्म और राज्य के संबंधों को और जटिल बना सकता है. इस बीच समय तेजी से बीत रहा है और आइजेनकोट पर दबाव भी. अगर वे सफल हुए तो इजराइल एक नई राजनीतिक इबारत लिखेगा लेकिन अगर वे असफल रहे तो देश को मिलेगी अस्थिरता.About the AuthorNews18 में इंटरनेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं. टीवी पत्रकारिता का भी अनुभव है और इससे पहले Zee Media Ltd. में कार्य किया. डिजिटल वीडियो प्रोडक्शन की जानकारी है. टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के साथ-साथ अंतरर…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए देखें.First Published :November 22, 2026, 12:00 IST इजरायल की पॉलिटिक्स उलझी हुई है. फिलहाल एक रास्ता व्यापक एकता सरकार का है, जिसमें लिकुड शामिल हो लेकिन नेतन्याहू प्रधानमंत्री न बनें. दूसरा रास्ता अल्ट्रा-ऑर्थोडॉक्स पार्टियों के साथ गठबंधन का है. वहीं तीसरा रास्ता अल्पमत सरकार का है, जिसमें अरब पार्टियों का समर्थन लिया जाए. हर विकल्प के साथ अपने जोखिम भी हैं. एकता सरकार सुरक्षा के नाम पर स्थिरता दे सकती है, लेकिन विपक्ष के अंदरूनी मतभेद उसे कमजोर बना सकते हैं. अरब समर्थन वाली सरकार दक्षिणपंथियों को भड़का सकती है और अल्ट्रा-ऑर्थोडॉक्स के साथ गठबंधन धर्म और राज्य के संबंधों को और जटिल बना सकता है. इस बीच समय तेजी से बीत रहा है और आइजेनकोट पर दबाव भी. अगर वे सफल हुए तो इजराइल एक नई राजनीतिक इबारत लिखेगा लेकिन अगर वे असफल रहे तो देश को मिलेगी अस्थिरता.खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभवबिना किसी रुकावट, पूरी स्टोरी पढ़ें ऐप परQR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करेंOR

