राष्ट्रवाणी: खेत-खलिहानों से जिला परिषद तक पहुंचीं अनीता सिंह, अब राजनीति में दिखाएंगी दमJhunjhunu News: लाखों फॉलोअर्स वाली किसान बेटी ने चुनाव में भी मारी बाजी, 7969 वोटों से बनीं जिला परिषद सदस्यReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 11:08 ISTta Singh Jhunjhunu: सोशल मीडिया पर ‘इंडिया ऑर्गेनिक’ के जरिए जैविक खेती की अलख जगाने वाली झुंझुनूं की अनीता सिंह अब जिला परिषद सदस्य बन गई हैं. कांग्रेस के टिकट पर वार्ड संख्या 32 से चुनाव लड़कर उन्होंने 7969 वोटों से जीत दर्ज की. पांच राज्यों के किसानों को जैविक खेती के लिए जागरूक करने वाली अनीता अब राजनीति के जरिए किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के मुद्दे उठाएंगी. झुंझुनूं. सोशल मीडिया की लोकप्रियता को चुनावी जीत में बदलना हर किसी के बस की बात नहीं, लेकिन बुहाना पंचायत समिति के काकड़ा गांव की बेटी अनीता सिंह ने अपनी अलग पहचान और जमीनी जुड़ाव के दम पर यह मुकाम हासिल किया है. सोशल मीडिया पर जैविक खेती की अलख जगाने वाली अनीता अब जिला परिषद तक पहुंच गई हैं. पंचायतीराज चुनाव में जिला परिषद के वार्ड संख्या 32 से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरी अनीता ने 7969 वोट हासिल कर जीत दर्ज की है. उनकी यह जीत इसलिए भी खास है, क्योंकि उनकी पहचान केवल सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के रूप में नहीं, बल्कि कृषि शिक्षा प्राप्त ऐसी महिला के तौर पर है, जिसने अपनी पढ़ाई को खेत-खलिहानों और किसानों के बीच पहुंचाने का काम किया है. अनीता सिंह ने बीएससी एग्रीकल्चर की पढ़ाई की है, उन्होंने कृषि शिक्षा को सिर्फ डिग्री तक सीमित रखने के बजाय इसे किसानों के लिए उपयोगी बनाने का प्रयास किया. सोशल मीडिया पर ‘इंडिया ऑर्गेनिक’ नाम से सक्रिय अनीता के लाखों फॉलोअर्स हैं. वे अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से जैविक खेती, प्राकृतिक कृषि पद्धतियों, फसलों की देखभाल और खेती में होने वाले नवाचारों की जानकारी साझा करती हैं. उनका प्रयास है कि किसान परंपरागत खेती के अनुभव के साथ आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाएं और रासायनिक खाद व कीटनाशकों पर निर्भरता कम कर सकें. पांच राज्यों में किसानों के बीच पहुंचकर जगाई जागरूकता अनीता ने जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए अपनी मुहिम को सोशल मीडिया तक सीमित नहीं रखा. वे राजस्थान के अलावा पंजाब, हिमाचल प्रदेश, गुजरात और उत्तर प्रदेश में भी किसानों के बीच पहुंच चुकी हैं. अलग-अलग राज्यों के हजारों किसानों को जैविक खेती के तरीके समझाकर उन्हें इस दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है. वे किसानों को बताती हैं कि खेती में रासायनिक इनपुट का अनावश्यक इस्तेमाल कम करके भी बेहतर कृषि पद्धतियां अपनाई जा सकती हैं. इसके लिए खेतों में प्रयोग, जैविक तरीकों की जानकारी और किसानों के अनुभवों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से साझा करती हैं. अनीता खुद भी खेती में जैविक पद्धतियों के साथ नए प्रयोग कर रही हैं, उनका मानना है कि खेती को लाभकारी बनाने के लिए किसानों को सही जानकारी और कम लागत वाली तकनीकों तक पहुंच मिलना जरूरी है. यही वजह है कि उनके सोशल मीडिया कंटेंट में ग्लैमर या मनोरंजन के बजाय खेती-किसानी और किसानों से जुड़े विषयों को प्रमुखता मिलती है. डिजिटल माध्यम से वे उन किसानों तक भी पहुंच बना रही हैं, जिनके लिए कृषि से जुड़ी नई जानकारियां हासिल करना आसान नहीं है. Advertisementअब राजनीति के जरिए किसानों और गांवों के मुद्दे उठाने की तैयारी अनीता का मानना है कि राजनीति समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का एक प्रभावी माध्यम है, विधायक श्रवण कुमार और उनके पति एडवोकेट दीपेंद्र सिंह की प्रेरणा से उन्होंने पंचायतीराज चुनाव में उतरने का निर्णय किया. कांग्रेस ने उन्हें जिला परिषद के वार्ड संख्या 32 से प्रत्याशी बनाया।
चुनाव में उन्होंने 7969 वोट हासिल कर जीत दर्ज की. अब तक किसानों को डिजिटल प्लेटफॉर्म और सीधे संवाद के माध्यम से जागरूक करने वाली अनीता के सामने जनप्रतिनिधि के रूप में नई जिम्मेदारी है. जिला परिषद सदस्य बनने के बाद उनका जोर ग्रामीण क्षेत्रों में खेती-किसानी से जुड़ी समस्याओं को उठाने, किसानों को जैविक खेती के प्रति जागरूक करने और खेती की लागत कम करने के प्रयासों पर रहेगा. उनका उद्देश्य है कि किसानों को ऐसी कृषि पद्धतियों की जानकारी मिले, जिनसे खेती में अनावश्यक खर्च कम हो और उनकी आमदनी बढ़ाने के अवसर तैयार हो. साथ ही रसायनों का इस्तेमाल कम करने और आमजन तक सुरक्षित खाद्यान्न पहुंचाने की दिशा में भी काम किया जा सके. सोशल मीडिया की लोकप्रियता से आगे जमीनी मुद्दों तक पहुंची पहचान पंचायतीराज चुनाव में इस बार सोशल मीडिया पर चर्चित कई चेहरों को मतदाताओं का अपेक्षित समर्थन नहीं मिल पाया. ऐसे में अनीता की जीत ने अलग तस्वीर पेश की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी पहचान जरूर बनाई, लेकिन उनके काम का केंद्र किसान और खेती-किसानी से जुड़े मुद्दे रहे. कृषि शिक्षा, किसानों के बीच सक्रियता और जैविक खेती को लेकर उनकी मुहिम ने उन्हें दूसरी सोशल मीडिया हस्तियों से अलग पहचान दी. अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर किसानों को जागरूक करने के बाद वे जिला परिषद के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं और किसानों की जरूरतों को उठाने की तैयारी में हैं.About the Authorनमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए |Location :Jhunjhunu,RajasthanFirst Published :November 22, 2026, 11:08 ISTऔर पढ़ें

