राष्ट्रवाणी: पंचायत चुनाव में 11 जिलों के 28 बूथों पर फिर वोटिंग, आज रात आएंगे नतीजेपंचायत चुनाव: राजस्थान के 11 जिलों में 28 बूथों पर पुनर्मतदान, शाम 6 बजे तक पड़ेंगे वोट, रात 9 बजे से होगी गिनतीEdited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 09:57 ISTRajasthan Panchayat Election Re-Polling: राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव-2026 के तहत आज 11 जिलों के 28 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कराया जा रहा है. सुबह 7 बजे से शुरू हुई वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी. जयपुर जिले में सबसे ज्यादा 6 बूथों पर दोबारा मतदान हो रहा है. कोटपूतली-बहरोड़ में 4, जबकि बूंदी और सवाई माधोपुर में 3-3 बूथों पर पुनर्मतदान कराया जा रहा है. धौलपुर, बालोतरा, फलोदी, डीग और अलवर में 2-2 तथा जैसलमेर और खैरथल-तिजारा में एक-एक बूथ पर वोट डाले जा रहे हैं. ईवीएम में तकनीकी खराबी और मतगणना के दौरान परिणाम प्रदर्शित नहीं होने के कारण निर्वाचन आयोग ने इन केंद्रों पर दोबारा मतदान कराने का फैसला लिया है. मतदान पूरा होने के बाद आज ही मतगणना कराई जाएगी.राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव-2026 के तहत आज 11 जिलों के 28 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कराया जा रहा हैजयपुर. राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव-2026 के तहत आज 22 नवंबर को 11 जिलों के 28 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कराया जा रहा है. इनमें जिला परिषद के 6 और पंचायत समिति के 22 बूथ शामिल हैं. निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो शाम 6 बजे तक चलेगी. पुनर्मतदान के बाद संबंधित मतदान केंद्रों पर आज रात को ही मतगणना कराई जाएगी. ईवीएम में तकनीकी खराबी और मतगणना के दौरान परिणाम प्रदर्शित नहीं होने जैसी समस्याओं के चलते निर्वाचन आयोग ने इन बूथों पर दोबारा मतदान कराने का फैसला लिया है. पुनर्मतदान में बूंदी, कोटपूतली-बहरोड़ और जिले के जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्रों के 6 बूथ शामिल हैं. बूंदी जिले के जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र संख्या 14 के बूथ संख्या 5, 23 और 40 पर मतदाता दोबारा अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं. वहीं कोटपूतली-बहरोड़ जिले के जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र संख्या 19 के बूथ संख्या 44 पर पुनर्मतदान हो रहा है. जयपुर जिले में जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र संख्या 13 के बूथ संख्या 60 और निर्वाचन क्षेत्र संख्या 52 के बूथ संख्या 81 पर भी वोट डाले जा रहे हैं. सवाई माधोपुर में तीन पंचायत समितियों के बूथों पर मतदान सवाई माधोपुर जिले में तीन पंचायत समितियों के तीन मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कराया जा रहा है. इनमें बामनवास पंचायत समिति के वार्ड संख्या 9 का बूथ संख्या 88, खंडार पंचायत समिति के वार्ड संख्या 15 का बूथ संख्या 63 और बौंली पंचायत समिति के वार्ड संख्या 7 का बूथ संख्या 59 शामिल है. इन तीनों बूथों पर ईवीएम में तकनीकी खराबी के कारण पहले मतदान के बाद मतों की गणना नहीं हो पाई थी. इसके चलते पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए दोबारा मतदान कराया जा रहा है. मतदान पूरा होने के बाद आज रात को ही मतगणना होगी. Advertisementअलवर में थानागाजी और गोविंदगढ़ के दो बूथों पर वोटिंग जिले के थानागाजी और गोविंदगढ़ क्षेत्र में भी दो मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान हो रहा है. थानागाजी के वार्ड/निर्वाचन क्षेत्र संख्या 1 के बूथ संख्या 85 और गोविंदगढ़ के निर्वाचन क्षेत्र संख्या 11 के बूथ संख्या 55 पर मतदाता दोबारा वोट डाल रहे हैं. दोनों मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान कराया जा रहा है. ईवीएम में तकनीकी खराबी के चलते परिणाम प्रदर्शित नहीं होने पर निर्वाचन आयोग ने इन बूथों पर फ्रेश पोल कराने का बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया था. दोनों केंद्रों पर मतदान संपन्न होने के बाद रात 9 बजे से मतगणना शुरू होगी. धौलपुर के राजाखेड़ा में भी दो बूथों पर पुनर्मतदान जिले की राजाखेड़ा पंचायत समिति के दो मतदान केंद्रों पर भी आज 22 नवंबर को फ्रेश पोल कराया जा रहा है. इनमें वार्ड संख्या 6 का बूथ नंबर 75, महात्मा गांधी विद्यालय मछरिया और वार्ड संख्या 17 का बूथ नंबर 105, महात्मा गांधी विद्यालय बाजना शामिल हैं. दोनों केंद्रों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा. निर्वाचन विभाग ने पुनर्मतदान को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं. दोनों बूथों पर दोबारा मतदान के बाद आज ही मतगणना कराई जाएगी. इसके लिए रात 9 बजे से उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट कार्यालय में मतगणना शुरू होगी. पंचायतीराज चुनाव में पुनर्मतदान के लिए निर्वाचन विभाग ने संबंधित जिलों में मतदान और सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए हैं. आज होने वाली वोटिंग के बाद मतगणना से इन बूथों के चुनाव परिणाम भी स्पष्ट हो जाएंगे. इससे जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनावी मुकाबलों की तस्वीर पूरी होगी. जिलेवार पुनर्मतदान की स्थिति जयपुर: जिला परिषद क्षेत्र के बूथों के अलावा दूदू, चौमूं और शाहपुरा के कुल 6 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान हो रहा है. जैसलमेर: मोहनगढ़ के 1 मतदान केंद्र पर दोबारा वोटिंग हो रही है. अलवर: थानागाजी और गोविंदगढ़ के 2 बूथों पर मतदाता दोबारा मतदान कर रहे हैं. धौलपुर: राजाखेड़ा पंचायत समिति के 2 मतदान बूथों पर पुनर्मतदान हो रहा है. जोधपुर: बालोतरा के 2 बूथों पर मतदाता दोबारा वोट डाल रहे हैं. बूंदी: केशोरायपाटन के 3 मतदान केंद्रों पर दोबारा वोट डाले जा रहे हैं. कोटपूतली-बहरोड़: और पावटा क्षेत्र के 4 बूथों पर पुनर्मतदान हो रहा है. डीग: बृजनगर और डीग के 2 मतदान केंद्रों पर वोटिंग जारी है. खैरथल-तिजारा: ततारपुर के 1 बूथ पर पुनर्मतदान कराया जा रहा है. सवाई माधोपुर: बामनवास, खंडार और बौंली पंचायत समितियों के 3 बूथों पर पुनर्मतदान जारी है. फलोदी: फलोदी और घंटियाली के 2 बूथों पर पुनर्मतदान कराया जा रहा है.About the Author Content Producerदीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए |Location :Jaipur,RajasthanFirst Published :November 22, 2026, 09:57 ISTऔर पढ़ें

