राष्ट्रवाणी: अमेठी में कृषि विभाग आधार कार्ड की तरह किसानों को देगा किसान कार्ड, मिलेगा लाभअमेठी में कृषि विभाग आधार कार्ड की तरह किसानों को देगा किसान कार्ड, सरकारी योजना, ऋण और बीमा में मिलेगा लाभReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 09:14 ISTअमेठी में खेती-किसानी को बेहतर बनाने के लिए कृषि विभाग आधार कार्ड की तर्ज पर किसानों को किसान कार्ड बनाकर देगा. इससे किसानों को सरकारी योजनाओं, ऋण और बीमा का लाभ आसानी से मिलेगा. किसानों को केंद्र सरकार की योजना का लाभ और प्रदेश सरकार की योजना का लाभ देने के लिए डिजिटल इंडिया अभियान में किसान कार्ड बनाया जाएगा. इस किसान कार्ड में किसानों को ऋण लेने के लिए बार-बार राजस्व रिकॉर्ड नहीं देना पड़ेगा. इसके साथ ही किसान रजिस्ट्री कराने, किसान योजनाओं का लाभ लेने के साथ किसान सम्मान निधि फसल बीमा योजना आपदा की क्षतिपूर्ति योजनाएं और लाभ सहित अन्य योजनाओं का लाभ इस किसान कार्ड से पा सकेंगे. अमेठी: खेती-किसानी को बेहतर बनाने के लिए तरह-तरह के प्रयास किए जाते हैं. किसानों को अब कृषि विभाग की तरफ से एक बड़ा लाभ दिया जाएगा. इसमें किसानों को किसान कार्ड बनाकर दिया जाएगा. आधार कार्ड की तर्ज पर अब किसान कार्ड किसानों को मिलेगा. इस किसान कार्ड के कई फायदे एक साथ किसानों को होंगे और उन्हें कार्यालय के चक्कर लगाने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा. इस कार्ड से किसानों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक साथ मिल सकेगा. किसान कार्ड बन सके इसके लिए किसानों को जागरूक किया जा रहा है. विभाग बड़ा जनजागरूकता कैंप लगाकर किसानों को किसान कार्ड का लाभ देगा. इन कार्यों के लिए लाभकारी होगा किसान कार्ड किसानों को केंद्र सरकार की योजना का लाभ और प्रदेश सरकार की योजना का लाभ देने के लिए डिजिटल इंडिया अभियान में किसान कार्ड बनाया जाएगा. इस किसान कार्ड में किसानों को ऋण लेने के लिए बार-बार राजस्व रिकॉर्ड नहीं देना पड़ेगा. इसके साथ ही किसान रजिस्ट्री कराने, किसान योजनाओं का लाभ लेने के साथ किसान सम्मान निधि फसल बीमा योजना आपदा की क्षतिपूर्ति योजनाएं और लाभ सहित अन्य योजनाओं का लाभ इस किसान कार्ड से पा सकेंगे. Advertisementएक किसान रणन्जय सिंह ने बताया कि इस किसान कार्ड से हम सबको कई फायदे होंगे. जिस तरीके से आधार कार्ड हमारी मूलभूत सुविधाओं और समस्याओं की पूर्ति करता है. इस तरह किसान कार्ड भी हमारे लिए फायदेमंद होगा. किसानों को किसान कार्ड से हर लाभ होगा. यह बहुत ही अच्छी पहल है. किसान बीज लेना चाहे, योजनाओं की जानकारी लेना चाहे, ऋण लेना चाहे या फिर सरकार की योजनाओं के बारे में जानना चाहे तो सभी जानकारियां किसान कार्ड पर एक साथ मिलेंगी. मुझे लगता है कि किसानों को इससे बहुत फायदे होंगे. सत्यापन के बाद मिलेगा कार्ड जिला कृषि अधिकारी देवेंद्र सिंह निरंजन ने बताया कि जनपद के सभी किसानों को इस योजना में लाभान्वित किया जाएगा. अभियान चला कर गांव-गांव में कैंप लगाया जाएगा. इस कैंप में लेखपाल, कृषि विभाग का कर्मचारी जाएगा और किसानों का सभी डाटा एकत्र कर फिर उसका सत्यापन करेगा. सत्यापन के बाद किसानों का किसान कार्ड बनाया जाएगा. इस किसान कार्ड से किसानों को फायदे होंगे और बड़े पैमाने पर किसानों को इसका लाभ मिल सकेगा. वह सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आसानी से ले सकेंगे.About the AuthorRajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Amethi,Sultanpur,Uttar PradeshFirst Published :November 22, 2026, 09:14 ISTऔर पढ़ें
Trending
- अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन में अलग-अलग पहुंचे मुख्यमंत्री विजय और संगीता – राष्ट्रवाणी
- न ऑफिस का झंझट, न बॉस की किचकिच, इन 5 तरीकों से घर बैठे होगी बंपर कमाई, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- अब गैस सिलेंडर की तरह बुक होगा खाद, 48 घंटे में मिलेगी यूरिया-डीएपी की डिलीवरी – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Mela 2026: विदेशी आईं मुकाबला करने, जीत गईं देसी – राष्ट्रवाणी
- बच्चों की मालिश का सही समय क्या है? जानिए नहलाने से पहले या बाद में क्या है बेहतर? – राष्ट्रवाणी
- BGMI Air का प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, गेम डाउनलोड करने पर मिलेंगे फ्री क्रेट कूपन और रिवार्ड – राष्ट्रवाणी
- रोज 3,000 लोगों को भर पेट फ्री नूडल्स खिला रहा ये रेस्टोरेंट, जानें लोकेशन ? – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Fair: 4 लाख में बिका घोड़ा, दोगुनी हुई ऊंटों की आवक—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी

