राष्ट्रवाणी: पहली बार भारत दौरे पर बालेन शाह, जानें पूरा कार्यक्रम, क्या है अयोध्या कनेक्शनNepal प्रधानमंत्री India Visit: पहली बार भारत दौरे पर बालेन शाह, जानिए पूरा कार्यक्रम, क्या है दौरे के अयोध्या कनेक्शन?Reported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 08:48 ISTBalen Shah India Visit: पड़ोसी देश नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह आज भारत के दौरे पर आने वाले हैं. भारतीय पीएम के निमंत्रण पर आ रहे बालेन शाह का ये विजिट काफी अहम है और माना जा रहा है कि इससे नेपाल-भारत के ऐतिहासिक रिश्तों को और बल मिलेगा. चलिए आपको उनका कार्यक्रम विस्तार से बताते हैं. बालेन शाह बतौर नेपाल पीएम पहली बार भारत आ रहे हैं. (रॉयटर्स)Nepal प्रधानमंत्री Balen Shah India Visit: नेपाल में सत्ता परिवर्तन के बाद पीएम बने बालेन शाह पहली बार भारत की यात्रा पर आने वाले हैं. पिछले कुछ समय में दोनों देशों के बीच में काफी उतार-चढ़ाव भरे रिश्ते रहे हैं. नेपाल की प्राकृतिक आपदा के दौरान भारत उसके साथ दृढ़ता से खड़ा रहा और ठीक इसके बाद नेपाली पीएम का भारत दौरा दोनों देशों के रिश्तों के लिए काफी अहम है. अगले दो दिनों में भारत और नेपाल के ऐतिहासिक रिश्तों को और आगे कैसे बढ़ाया जाए, इस पर बात होगी और कई योजनाएं तैयार होंगी. बालेन शाह की इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच रेल कनेक्टिविटी, ऊर्जा सहयोग और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने पर खास जोर दिया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर भारत आ रहे बालेन्द्र शाह के साथ 34 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी होगा, जो अलग-अलग मुद्दों पर सहमति बनाने का काम करेगा. अपने डेलिगेशन के साथ पीएम बाले शाह दोपहर 3 बजकर 15 मिनट पर दिल्ली पहुंचेंगे. उनके इस दौरे को दोनों पड़ोसी देशों के बीच रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है. क्या-क्या होगा बालेन शाह का कार्यक्रम दोपहर सवा तीन बजे आगमन के बाद नेपाली पीएम बालेन्द्र शाह की पहली मुलाकात विदेश मंत्री एस. जयशंकर से होगी. इस मुलाकात में दोनों देशों के आपसी संबंधों और सहयोग के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी. 23 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह अयोध्या से जनकपुरी की ट्रेन सेवा का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे. 23 नवंबर को राष्ट्रपति भवन में नेपाल के प्रधानमंत्री का औपचारिक स्वागत किया जाएगा. इसके बाद बालेन्द्र शाह राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे. इसी दिन सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बालेन्द्र शाह के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी. इस बातचीत में ऊर्जा क्षेत्र की कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा. साथ ही दोनों देशों के बीच आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर होंगे. बैठक के बाद दोनों प्रधानमंत्री संयुक्त प्रेस वक्तव्य भी जारी करेंगे. इसके बाद बालेन्द्र शाह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे. क्या है बालेन शाह के दौरे का अयोध्या कनेक्शन?
इस दौरे का अयोध्या कनेक्शन ये है कि दोनों देशों में भगवान राम की पूजा की जाती है. ऐसे में नेपाल के जनपुर धाम तक अयोध्या से जाना आसान हो जाएगा क्योंकि भारत और नेपाल के बीच नई रेल कनेक्टिविटी होने जा रही है. यह रेल सेवा केवल परिवहन का नया साधन नहीं होगी, बल्कि भारत और नेपाल के गहरे धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक रिश्तों को भी नई मजबूती देगी. अयोध्या भगवान राम की जन्मभूमि है, जबकि जनकपुर माता सीता की जन्मस्थली है. ऐसे में दोनों शहरों के बीच रेल संपर्क को रामायणकालीन संबंधों से जोड़कर भी देखा जा रहा है. कुल मिलाकर, बालेन्द्र शाह का यह भारत दौरा दोनों देशों के रिश्तों में नई ऊर्जा भरने वाला साबित हो सकता है.रेल संपर्क से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, जबकि ऊर्जा परियोजनाएं आर्थिक सहयोग और क्षेत्रीय विकास के नए रास्ते खोलेंगी. About the AuthorNews18 में इंटरनेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं. टीवी पत्रकारिता का भी अनुभव है और इससे पहले Zee Media Ltd. में कार्य किया. डिजिटल वीडियो प्रोडक्शन की जानकारी है. टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के साथ-साथ अंतरर…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए देखें.First Published :November 22, 2026, 08:48 ISTऔर पढ़ें

