राष्ट्रवाणी: मोबाइल ऐप या पोर्टल के जरिए घर बैठे खुद अपनी और परिवार की स्वगणना कर बचाएं समयमोबाइल ऐप या पोर्टल के जरिए घर बैठे खुद अपनी और परिवार की स्वगणना कर बचाएं समय, ये है आसान प्रोसेसReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 08:40 ISTजौनपुर में जनगणना का दूसरा चरण शुरू हो गया है. नागरिक 1 दिसंबर से पहले se.census.gov.in पोर्टल या ऐप के जरिए खुद स्वगणना कर सकते हैं. 40 सवालों के जवाब देने के बाद मिलने वाली आईडी प्रगणक को दिखानी होगी. . जब आप पहले से ही ऑनलाइन स्वगणना पूरी कर लेंगे, तो प्रक्रिया खत्म होने के बाद आपको एक विशेष ‘आईडी’ (ID) मिलेगी. जब प्रगणक आपके दरवाजे पर आएंगे, तो आपको बस वह आईडी उन्हें देनी होगी. आईडी देते ही आपका पूरा डेटा अपने आप सिस्टम में सबमिट हो जाएगा.ख़बरें फटाफट जौनपुर: आज के दौर में जब हम घर बैठे मोबाइल से शॉपिंग, बैंकिंग और बिल जमा करने जैसे सारे काम चुटकियों में निपटा लेते हैं, तो फिर जनगणना के लिए लंबी बातचीत का इंतजार क्यों करना, अगर आपने अभी तक अपनी और अपने परिवार की स्वगणनानहीं की है, तो देर मत कीजिए और आज ही इसे पूरा कर लीजिए. जनपद में जनगणना के दूसरे चरण यानी जनसंख्या गणना का कार्य शुरू हो चुका है. इसकी शुरुआत 16 नवंबर से स्वगणना के चरण के साथ हुई है. जिसमें आम नागरिक खुद अपना डेटा ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं. 40 सवालों का देना है जवाब लोकल 18 से बात करते हुए जौनपुर के मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह ने इस प्रक्रिया को बेहद आसान बताया है. इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है. कोई भी आम नागरिक अपने मोबाइल फोन के जरिए se.census.gov.in पोर्टल या मोबाइल ऐप पर लॉगिन करके स्वगणना से जुड़ा अपना जनसंख्या डेटा खुद भर सकता है. इसमें परिवार के हर सदस्य की जानकारी अलग-अलग दर्ज करनी होती है. पोर्टल पर कुल 40 प्रकार के आसान सवाल पूछे जाते हैं. इसकी खासियत यह है कि जैसे-जैसे आप एक सवाल का जवाब भरते जाएंगे, अगला सवाल अपने आप नीचे खुलता जाएगा।
इसे कोई भी व्यक्ति बड़ी आसानी से कुछ ही मिनटों में पूरा कर सकता है. Advertisementआईडी मिलने के बाद प्रगणक को दिखाना होगा सीडीओ ने बताया कि अगर आप सोच रहे हैं कि स्वगणना करने से आपको क्या फायदा होगा, तो इसका सबसे बड़ा लाभ आपका समय बचाना है. सीडीओ ने बताया कि आगामी 1 दिसंबर से लेकर 4 जनवरी के बीच प्रशासन के प्रगणक और सुपरवाइजर डोर-टू-डोर यानी घर-घर जाकर जनगणना का कार्य करेंगे. जब आप पहले से ही ऑनलाइन स्वगणना पूरी कर लेंगे, तो प्रक्रिया खत्म होने के बाद आपको एक विशेष ‘आईडी’ (ID) मिलेगी. जब प्रगणक आपके दरवाजे पर आएंगे, तो आपको बस वह आईडी उन्हें देनी होगी. आईडी देते ही आपका पूरा डेटा अपने आप सिस्टम में सबमिट हो जाएगा. इससे न तो आपको लंबे सवालों के जवाब देने पड़ेंगे और न ही प्रगणकों का ज्यादा समय लगेगा. सीडीओ ने इससे जुड़ने की अपील की सीडीओ नरेंद्र बहादुर सिंह ने जौनपुर की समस्त सम्मानित जनता से इस अभियान में जुड़ने की खास अपील की है. उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य है कि ज्यादा से ज्यादा लोग स्वगणना के जरिए अपना डेटा खुद भरें, ताकि पूरे जिले में जनसंख्या गणना का यह महत्वपूर्ण कार्य तय समय सीमा के भीतर सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके. फिर देर किस बात की आज ही अपना मोबाइल उठाइए, se.census.gov.in पर जाइए और अपने परिवार की स्वगणना पूरी करके एक जागरूक नागरिक होने का फर्ज निभाइए. आपका यह छोटा सा कदम न सिर्फ आपका समय बचाएगा, बल्कि जिले के विकास से जुड़े इस बड़े अभियान को समय पर पूरा करने में भी अहम भूमिका निभाएगा.About the AuthorRajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Jaunpur,Uttar PradeshFirst Published :November 22, 2026, 08:40 ISTऔर पढ़ें

