राष्ट्रवाणी: मुंबई में 9 महीने रहने के बाद जापान लौटी महिला, बीमार पड़ते ही याद आया भारतमुंबई में 9 महीने रहने के बाद जापान लौटी महिला, बीमार पड़ते ही याद आया भारत, बोली- वहां घर पर आ जाते डॉक्टर!Written by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 07:15 ISTजापानी महिला मुंबई में करीब 9 महीने रहने के बाद जापान लौट गईं, लेकिन वहां बीमार पड़ते ही उन्हें भारत की याद आने लगी. उन्होंने बताया कि भारत में घर पर डॉक्टर बुलाने और दवाइयां मंगाने जैसी सुविधाएं काफी आसान थीं. जापान में इन सुविधाओं की कमी महसूस करते हुए उन्होंने ब्लिंकिट और जोमैटो को भी याद किया. जापानी महिला को बिमार होने के बाद याद आया भारत(फोटो: Instagram-@hikarusan.india)किसी देश में रहने के दौरान वहां की छोटी-छोटी सुविधाएं कब जिंदगी का हिस्सा बन जाती हैं, इसका एहसास हमेशा हमें तब होता है जब हम उस जगह से दूर चले जाते हैं. भारत में करीब 9 महीने बिताने वाली एक जापानी महिला के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. मुंबई में रहते हुए उसे कई ऐसी सुविधाएं मिलीं, जिन्हें वह शायद रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा मानती थी. लेकिन जापान वापस लौटने के बाद जब उसकी तबीयत खराब हुई, तो उसे भारत की याद सताने लगी. खासकर यहां घर बैठे डॉक्टर बुलाने और मिनटों में सामान मंगाने की सुविधा उसे काफी याद आई. दरअसल, जापानी महिला हिकारू सान (Hikaru-san) करीब 9 महीने तक मुंबई में रही थीं. इस दौरान वह मुंबई की लाइफस्टाइल, फिटनेस और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े वीडियो बनाती थीं. भारत में रहने के बाद वह वापस जापान लौट गईं, लेकिन वहां पहुंचते ही उनकी तबीयत खराब हो गई. एक सुबह उन्हें कई बार उल्टी हुई और उनकी हालत ऐसी हो गई कि बिस्तर से उठना भी मुश्किल लग रहा था. हिकारू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @hikarusan.india पर अपना अनुभव शेयर करते हुए बताया कि जापान में बीमार होने पर उन्हें खुद अस्पताल जाना पड़ा. हालत खराब होने के बावजूद उन्हें टैक्सी लेकर अस्पताल पहुंचना पड़ा. इस दौरान उन्हें भारत की याद आई, जहां मोबाइल ऐप के जरिए डॉक्टर को घर बुलाने की सुविधा मिल जाती है. View this post on Instagram भारत में 30 मिनट में घर आ जाते डॉक्टर, जापान में खुद जाना पड़ा अस्पताल हिकारू के मुताबिक, भारत में अगर उनकी ऐसी हालत होती, तो वह ऐप के जरिए डॉक्टर को बुला सकती थीं और करीब 30 मिनट में डॉक्टर उनके घर पहुंच जाते. लेकिन जापान में उन्हें खुद अस्पताल जाने के लिए तैयार होना पड़ा. उन्होंने बताया कि भारत से जापान लौटने के बाद उन्हें सबसे ज्यादा परेशानी इसी बात की महसूस हुई. उनका कहना था कि भारत में डॉक्टर घर पहुंचने के बाद इलाज करते हैं और कई बार दवाइयां भी कुछ ही समय में घर पर मिल जाती हैं. वहीं, जापान में उन्हें अस्पताल जाकर इलाज कराना पड़ा और दवाइयों के तैयार होने तक इंतजार भी करना पड़ा. हिकारू ने अपने अनुभव के आधार पर भारत की हेल्थकेयर सुविधाओं को ज्यादा सुविधाजनक बताया. भारत की ऑनलाइन डिलीवरी को भी कर रही हैं मिस हिकारू को सिर्फ भारत की स्वास्थ्य सेवाओं की ही याद नहीं आ रही, बल्कि यहां की ऑनलाइन डिलीवरी सुविधाएं भी उन्हें काफी याद आती हैं. एक अन्य इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने Blinkit और Zomato का जिक्र करते हुए बताया कि जापान में उन्हें इन सेवाओं की कमी महसूस हो रही है. भारत में रहते हुए उन्हें जरूरत का सामान और खाना कुछ ही मिनटों में घर पर मिल जाता था. लेकिन जापान लौटने के बाद छोटी-छोटी चीजों के लिए भी खुद बाहर जाना पड़ता है. उन्होंने कहा कि भारत में रहते हुए उनकी आदतें ऐसी हो गई थीं कि अब हर चीज घर पर मिलने की सुविधा को काफी मिस करती हैं. हिकारू ने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि भारत में रहकर वह बिगड़ गई हैं. View this post on Instagram Advertisement महीने मुंबई में बिताए, फिटनेस और शहर की जिंदगी से बनाती थीं वीडियो हिकारू पहली बार पिछले साल भारत आई थीं. इसके बाद वह मुंबई में रहने लगीं और करीब 9 महीने यहां बिताए. इस दौरान उन्होंने मुंबई की रोजमर्रा की जिंदगी, फिटनेस और शहर के अनुभवों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया. भारत में रहते हुए उन्हें यहां की सुविधाओं और लाइफस्टाइल की आदत हो गई थी. जापान लौटने के बाद बीमारी के दौरान उन्हें महसूस हुआ कि दोनों देशों में रोजमर्रा की सुविधाओं का अनुभव कितना अलग हो सकता है. उनका यह अनुभव सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. जहां कई लोग भारत की डॉक्टर ऑन कॉल और क्विक डिलीवरी सेवाओं को सुविधाजनक मानते हैं, वहीं हिकारू की पोस्ट ने यह दिखाया कि विदेश में रहने के बाद इंसान को अपने पुराने शहर की छोटी-छोटी चीजें भी कितनी याद आ सकती हैं. कई बार किसी जगह की अहमियत वहां रहते हुए नहीं, बल्कि उससे दूर जाने के बाद समझ आती है. हिकारू की कहानी भी कुछ ऐसी ही है, जहां मुंबई की भागदौड़ भरी जिंदगी और रोज मिलने वाली सुविधाएं जापान लौटने के बाद उन्हें याद आने लगीं.About the Authorमैं निशांत कुमार, News18 Hindi में पत्रकार हूं. फिलहाल मैं यहां ऑफबीट सेक्शन में हूं. मुझे विदेश (इंटरनेशनल) से जुड़ी खबरों में भी गहरी रुचि है. खबरों से संबंधित किसी भी जानकारी या संपर्क के लिए आप मुझे इस ईमेल…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।Location :OtherFirst Published :November 22, 2026, 07:15 ISTऔर पढ़ें
Trending
- अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन में अलग-अलग पहुंचे मुख्यमंत्री विजय और संगीता – राष्ट्रवाणी
- न ऑफिस का झंझट, न बॉस की किचकिच, इन 5 तरीकों से घर बैठे होगी बंपर कमाई, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- अब गैस सिलेंडर की तरह बुक होगा खाद, 48 घंटे में मिलेगी यूरिया-डीएपी की डिलीवरी – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Mela 2026: विदेशी आईं मुकाबला करने, जीत गईं देसी – राष्ट्रवाणी
- बच्चों की मालिश का सही समय क्या है? जानिए नहलाने से पहले या बाद में क्या है बेहतर? – राष्ट्रवाणी
- BGMI Air का प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, गेम डाउनलोड करने पर मिलेंगे फ्री क्रेट कूपन और रिवार्ड – राष्ट्रवाणी
- रोज 3,000 लोगों को भर पेट फ्री नूडल्स खिला रहा ये रेस्टोरेंट, जानें लोकेशन ? – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Fair: 4 लाख में बिका घोड़ा, दोगुनी हुई ऊंटों की आवक—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी

