राष्ट्रवाणी: गधी के दूध से पूजा को मिला धांसू आइडिया, हर साल बेचती हैं 10 करोड़ के प्रोडक्टजुगाड़ से जैकपॉट : गधी के दूध से पूजा को मिला धांसू आइडिया, हर साल बेचती हैं 10 करोड़ के प्रोडक्टWritten by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 06:01 ISTSuccess Story : कुछ बिजनेस सिर्फ आइडिया पर चलते हैं. ऐसा ही एक बिजनेस आइडिया पूजा कौल के मन में भी आया था, जिसने गधी के दूध से बने प्रोडक्ट बनाकर बाजार में बेचा. आज पूजा कौल की कंपनी सालभर में 10 करोड़ का कारोबार करती है.पूजा कौल ने साल 2018 में ब्यूटीलिशिया नाम से कंपनी बनाई. नई दिल्ली. बिजनेस किसी भी चीज का हो सकता है. बस जरूरत है उसमें संभावनाएं खोजने की. पूजा कौल ने भी ऐसी ही संभावना गधी के दूध में देखी. सुनने में थोड़ा अटपटा जरूर लग रहा होगा कि गधी के दूध से आखिर से क्या बिजनेस होगा. लेकिन, पूजा कौल ने इस दूध की खासियत को ब्यूटी प्रोडक्ट में उतारा और आज हर साल 10 करोड़ से ज्यादा के ब्यूटी प्रोडक्ट बेचती हैं. पूजा कौल ने जब खुद का बिजनेस शुरू करने का मन बनाया तो उनका जोर ऐसे प्रोडक्ट पर था, जिसके लिए कच्चा माल आसानी से मिल सके. उन्होंने देखा कि गधी के दूध का बाजार काफी कम है और इसे लेकर कोई संगठित कारोबार नहीं है. गधी का दूध मिलना भी आसान है, क्योंकि किसानों के पास इसे बेचने का कोई जरिया भी नहीं था. पूजा कौल ने इसमें अपना बिजनेस देखा और ब्यूटीलिशिया प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड (Beautilishiya Products Private Limited) नाम से कंपनी बनाई, जो आज सालाना 10 करोड़ रुपये का कारोबार करती है. कैसे आया बिजनेस आइडिया पूजा कौल ने बाजार में बिकने वाले स्किन केयर प्रोडक्ट देखे और इससे कुछ अलग बनाने का फैसला किया. उन्होंने गधी के दूध में मिलने वाले प्रोटीन और खास गुणों की पहचान की और इससे ब्यूटी प्रोडक्ट बनाना शुरू किया. उन्होंने देखा कि गधी के दूध का व्यावसायिक उपयोग नहीं होता है, जिससे किसानों के लिए अपना प्रोडक्ट बेचना मुश्किल रहता है. उनके बिजनेस का सबसे खास पहलू यही है कि इसमें बेकार समझी जाने वाली चीजों का इस्तेमाल किया गया है. गधी के दूध से बनाया साबुन पूजा कौल ने साल 2018 में अपनी कंपनी की नींव रखी. इससे पहले उन्होंने गधी के दूध पर काफी रिसर्च किया और गधी के दूध का इस्तेमाल कर साबुन और फेस पैक बनाया, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है. पूजा कौल की कंपनी ने गधी के दूध के साथ अन्य पोषक तत्वों को मिलाकर ब्यूटी प्रोडक्ट बनाया. धीरे-धीरे उनके प्रोडक्ट बाजार में अपनी जगह बनाने लगे और आज उनका कारोबार हर साल करीब 10 करोड़ का पहुंच गया है. Advertisementशार्क टैंक से मिली पहचान पूजा कौल के बिजनेस आइडिया को तब पहचान मिली, जब उन्होंने शार्क टैंक में जाकर अपनी पिच दी. वहां पूजा की कंपनी को निवेश का ऑफर मिला. पूजा कौल को फोर्ब्स की 30 अंडर 30 की सूची में भी शामिल किया गया था. उनकी कंपनी की सफलता का राज यूनिक आइडिया है, क्योंकि गधी के दूध से बने प्रोडक्ट इससे पहले बाजार में नहीं आए थे.About the Authorप्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…Location :New Delhi,DelhiFirst Published :November 22, 2026, 06:01 ISTऔर पढ़ें
Trending
- अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन में अलग-अलग पहुंचे मुख्यमंत्री विजय और संगीता – राष्ट्रवाणी
- न ऑफिस का झंझट, न बॉस की किचकिच, इन 5 तरीकों से घर बैठे होगी बंपर कमाई, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- अब गैस सिलेंडर की तरह बुक होगा खाद, 48 घंटे में मिलेगी यूरिया-डीएपी की डिलीवरी – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Mela 2026: विदेशी आईं मुकाबला करने, जीत गईं देसी – राष्ट्रवाणी
- बच्चों की मालिश का सही समय क्या है? जानिए नहलाने से पहले या बाद में क्या है बेहतर? – राष्ट्रवाणी
- BGMI Air का प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, गेम डाउनलोड करने पर मिलेंगे फ्री क्रेट कूपन और रिवार्ड – राष्ट्रवाणी
- रोज 3,000 लोगों को भर पेट फ्री नूडल्स खिला रहा ये रेस्टोरेंट, जानें लोकेशन ? – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Fair: 4 लाख में बिका घोड़ा, दोगुनी हुई ऊंटों की आवक—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी

