राष्ट्रवाणी: भारत और न्यूजीलैंड पहले टेस्ट मैच में चौथे दिन की समाप्ति तक न्यूजीलैंड ने 119 रन बना लिए. उसने अब तक दूसरी पारी में टॉम लाथम और हेनरी निकल्स का विकेट खो दिया है. मगर डेवोन कॉनवे और रचिन रवींद्र की 59 रनों की पार्टनरशिप न्यूजीलैंड के लिए उम्मीद की किरण बनी है. हालांकि कीवी टीम को अब भी हार टालने के लिए कम से कम 233 रन और बनाने हैं. न्यूजीलैंड के 368 रनों के जवाब में भारत ने अपनी पहली पारी 720/9 के स्कोर पर घोषित कर दी थी. यह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारत का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है. साथ ही यह न्यूजीलैंड की धरती पर टेस्ट में किसी टीम द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर भी है. न्यूजीलैंड ने अपनी मंशा साफ जाहिर कर दी है कि वह ड्रॉ के लिए खेल रहा है. अंतिम दिन न्यूजीलैंड कोशिश करेगा कि वह पूरे 90 ओवर सर्वाइव कर जाए. दूसरी ओर भारतीय गेंदबाजों को जीत सुनिश्चित करने के लिए अगले 233 रनों के भीतर न्यूजीलैंड टीम के 8 विकेट चटकाने होंगे. अब तक इस पारी में भारत के लिए केएल राहुल और ऋषभ पंत शतक लगा चुके हैं. उनके अलावा यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल और शुभमन गिल ने अर्धशतकीय पारी खेली है. कप्तान गिल तो तीसरे दिन के आखिरी ओवर में जैकब डफी का शिकार बने थे. गिल 98 रन बनाकर आउट हुए और अपना 12वां टेस्ट शतक लगाने से केवल 2 रन से चूक गए. चौथे दिन कुल 86 ओवर का खेल हुआ. दिन में कुल 353 रन बने और 7 विकेट गिरे. पहला सेशन – 27.5 ओवर में 143 रन बने – 2 विकेट गिरे दूसरा सेशन – 24.1 ओवर में 124 रन बने – 4 विकेट गिरे तीसरा सेशन – 34 ओवर में 86 रन बने – एक विकेट गिरा भारत अब यह मैच हार नहीं सकता है, इसलिए न्यूजीलैंड के पास सिर्फ 2 रास्ते बचे हैं. सबसे सुरक्षित रास्ता मैच को ड्रॉ की ओर धकेलने का है. वहीं दूसरा रास्ता तेजी से रन बनाते हुए भारत को टारगेट देने का है. मौजूदा परिस्थिति में टीम इंडिया को टारगेट मिलने की संभावना लगभग ना के बराबर है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- घर की सूखी तुलसी को करें फिर से हरा-भरा, जानें पानी, धूप और खाद का सही संतुलन—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- LIVE: हर्षित राणा ने रोहेल नजीर किया LBW, इंडिया ए की मैच में जबरदस्त वापसी—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Mela: राजस्थान कुश्ती संघ की पहल, पहली बार पुष्कर मेले में होगा दंगल—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- 9 डिग्री तक लुढ़केगा पारा, विजिबिलिटी रह जाएगी 50 मीटर, 5 राज्यों में अलर्ट, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- मुश्किल वक्त में शरद कपूर के सपोर्ट में उतरीं त्रिधा चौधरी, हिम्मत की तारीफ – राष्ट्रवाणी
- प्रधानमंत्री बालेन पहुंचे दिल्ली, चीन से दोस्ती बढ़ा रहा था नेपाल, भारत ने कैसे पलटा गेम – राष्ट्रवाणी
- अनंत सिंह बेटी की शादी से पहले क्यों हुए दुखी? बोले- तैयारी पर फिर गया पानी – राष्ट्रवाणी
- बीकानेर की झील पर विदेशी मेहमानों का डेरा, 20 हजार कुरजां की एक साथ उड़ान, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी

