राष्ट्रवाणी: भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड में एक पारी का सबसे बड़ा स्कोर बनाया है, उन्होंने मेजबान टीम का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. 720 भारतीय टीम का टेस्ट इतिहास में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है. केएल राहुल और ऋषभ पंत ने इस पारी में शतक जड़ा तो 4 बल्लेबाजों ने 50 से अधिक रन बनाए. शुभमन गिल की किस्मत खराब रही, जो अपने शतक से 2 रन से चूक गए. वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व ग्राउंड पर खेले जा रहे पहले टेस्ट की पहली पारी टीम इंडिया ने 720/9 पर घोषित कर दी है. ये टेस्ट इतिहास में भारत का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है. बता दें कि भारत का एक पारी में सबसे बड़ा स्कोर 759/7 है, जो इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में साल 2016 में आया था. दूसरा सबसे बड़ा टोटल 726/9 है, जो 2009 में श्रीलंका के खिलाफ मुंबई में आया था. ये भारत का विदेशी जमीं पर सबसे बड़ा टेस्ट स्कोर भी है. इससे पहले विदेश में एक टेस्ट पारी में सबसे बड़ा स्कोर 707 था, जो श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में बना था. ये न्यूजीलैंड में एक पारी में सबसे स्कोर है, इससे पहले ये रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाम था. न्यूजीलैंड ने 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ हैमिलटन में 715 रन बनाए थे. भारत के लिए पहली पारी में केएल राहुल ने 136 और ऋषभ पंत ने 128 रन बनाए. शुभमन गिल एक शानदार शतक से चूक गए, उन्हें जैकब डफी ने 98 के स्कोर पर बोल्ड किया. इससे पहले यशस्वी जायसवाल और देवदत्त पडिक्कल भी अपने शतक से चूक गए थे, उन्होंने भी शानदार पारी खेली. यशस्वी ने 85 और पडिक्कल ने 80 रन बनाए. भारत ने ध्रुव जुरेल के विकेट के बाद पारी घोषित कर दी. ये टीम का नौवां विकेट था, जो 720 के स्कोर पर गिरा. जुरेल ने 79 गेंदों में 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 78 रन बनाए. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- राजधानी के इस इलाके में गैंगवार, लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर भिड़े दो गुट, मचा हड़कंप—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन में अलग-अलग पहुंचे मुख्यमंत्री विजय और संगीता – राष्ट्रवाणी
- न ऑफिस का झंझट, न बॉस की किचकिच, इन 5 तरीकों से घर बैठे होगी बंपर कमाई, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- अब गैस सिलेंडर की तरह बुक होगा खाद, 48 घंटे में मिलेगी यूरिया-डीएपी की डिलीवरी – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Mela 2026: विदेशी आईं मुकाबला करने, जीत गईं देसी – राष्ट्रवाणी
- बच्चों की मालिश का सही समय क्या है? जानिए नहलाने से पहले या बाद में क्या है बेहतर? – राष्ट्रवाणी
- BGMI Air का प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, गेम डाउनलोड करने पर मिलेंगे फ्री क्रेट कूपन और रिवार्ड – राष्ट्रवाणी
- रोज 3,000 लोगों को भर पेट फ्री नूडल्स खिला रहा ये रेस्टोरेंट, जानें लोकेशन ? – राष्ट्रवाणी

