राष्ट्रवाणी: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक लगाकर ऋषभ पंत ने इतिहास रच दिया है. वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व पर खेले जा रहे भारत बनाम न्यूजीलैंड पहले टेस्ट में टीम इंडिया अच्छी स्थिति में आ गई है. आज मैच के चौथे दिन विकेटकीपर बल्लेबाज पंत ने अपना 9वां टेस्ट शतक जड़ा. इससे पहले इस पारी में केएल राहुल ने शतक (136) लगाया था. यशस्वी जायसवाल (85), देवदत्त पडिक्कल (80) और शुभमन गिल (98) अपने-अपने शतक से चूक गए. ऋषभ पंत ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने से पहले अपना अर्धशतक पूरा किया था. आज चौथे दिन पंत ने शतक पूरा किया. उनकी इस ऐतिहासिक पारी का अंत रचिन रविंद्र ने किया. भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ने 153 गेंदों में 128 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने 6 छक्के और 10 चौके लगाए. ऋषभ पंत का नाम उन बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गया है, जिन्होंने SENA देशों (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में हर जगह शतक लगाया है. वह ऐसा करने वाले छठे भारतीय हैं. उनसे पहले मोहम्मद अजहरुद्दीन, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, विराट कोहली और केएल राहुल ही ऐसा कर पाए हैं. ध्रुव जुरेल भी अर्धशतक लगा चुके थे, टीम उनके शतक के लिए रुकी थी लेकिन वह भी इसे पूरा नहीं कर पाए. जुरेल 79 गेंदों में 78 रन बनाकर आउट हुए, इस पारी में उन्होंने 1 छक्का और 7 चौके लगाए. उनके विकेट के साथ ही शुभमन गिल ने पारी घोषणा का इशारा कर दिया. भारत ने अपनी पहली पारी 720/9 पर घोषित की. पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया के पास 352 रन की बढ़त है. दूसरी पारी में भी टॉम लैथम अपना खाता नहीं खोल पाए, उन्हें जसप्रीत बुमराह ने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट कराया. बता दें कि पहली पारी में भी बुमराह ने लैथम को पहले ओवर में आउट किया था. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- राजधानी के इस इलाके में गैंगवार, लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर भिड़े दो गुट, मचा हड़कंप—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन में अलग-अलग पहुंचे मुख्यमंत्री विजय और संगीता – राष्ट्रवाणी
- न ऑफिस का झंझट, न बॉस की किचकिच, इन 5 तरीकों से घर बैठे होगी बंपर कमाई, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- अब गैस सिलेंडर की तरह बुक होगा खाद, 48 घंटे में मिलेगी यूरिया-डीएपी की डिलीवरी – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Mela 2026: विदेशी आईं मुकाबला करने, जीत गईं देसी – राष्ट्रवाणी
- बच्चों की मालिश का सही समय क्या है? जानिए नहलाने से पहले या बाद में क्या है बेहतर? – राष्ट्रवाणी
- BGMI Air का प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, गेम डाउनलोड करने पर मिलेंगे फ्री क्रेट कूपन और रिवार्ड – राष्ट्रवाणी
- रोज 3,000 लोगों को भर पेट फ्री नूडल्स खिला रहा ये रेस्टोरेंट, जानें लोकेशन ? – राष्ट्रवाणी

