राष्ट्रवाणी (कोरबा ब्यूरो): प्रतिनिधि, कोरबा: हाथियों को डराकर जंगल की ओर खदेड़ने के लिए ग्रामीण ट्रैक्टर का साइलेंसर निकालकर तेज आवाज कर रहे थे। इसी दौरान एक दंतैल हाथी पलटकर आक्रामक हो गया और ट्रैक्टर पर हमला कर उसे बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। खतरा भांपकर चालक ने ट्रैक्टर से कूदकर जान बचाई।
घटना सोमवार शाम करीब चार बजे कुदमुरा वन परिक्षेत्र के जिल्गा गांव में हुई। गनीमत रही कि हाथी के हमले में कोई ग्रामीण घायल नहीं हुआ। हाथियों को खदेड़ने के दौरान कुछ ग्रामीण घटना का वीडियो भी बना रहे थे, जो अब इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।
#Chhattisgarh- In the Jilga forest in Korba’s Kudmura range, an elephant attacked the very vehicle carrying villagers who had come to drive it away with a tractor. The elephant squad, a beat guard and a deputy ranger were also present. — Siraj Noor (@sirajnoor) November 24, 2026

