राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस में संगठनात्मक नियुक्तियों की पहली सूची जारी कर दी गई है। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा की मंजूरी के बाद प्रदेश में पार्टी की 17 महिला जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।
जारी सूची के मुताबिक रायपुर शहर की कमान प्रगति बाजपेयी और रायपुर ग्रामीण की जिम्मेदारी बरखा साहू को सौंपी गई है। वहीं बिलासपुर शहर में प्रीति पटनवार, बिलासपुर ग्रामीण में सीमा पांडे, दुर्ग शहर में प्रेमलता साहू, दुर्ग ग्रामीण में योगिता चंद्राकर और सरगुजा में अनीमा केरकेट्टा को नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
संगठन विस्तार के तहत सूरजपुर शहर की जिम्मेदारी लिली राजवाड़े और सूरजपुर ग्रामीण की कमान बबीता गुप्ता को दी गई है। भिलाई नगर के रिसाली से शशि सिन्हा को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा रायगढ़ से संगीता गुप्ता, मुंगेली से उर्मिला यादव और मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर शहर से रूमा चटर्जी को अध्यक्ष बनाया गया है।
पहली सूची में खैरागढ़-छुईखदान-गंडई से आरती महोबिया, गरियाबंद से मंजू ध्रुव, बलौदाबाजार-भाटापारा से ललिता यादव और कबीरधाम से अन्नपूर्णा चंद्राकर को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

