राष्ट्रवाणी (सरगुजा ब्यूरो): कभी सरगुजा के राजकुमार का आलीशान महल था अंबिकापुर का सर्किट हाउसअंबिकापुर का सर्किट हाउस कभी था सरगुजा के राजकुमार का महल, जानिए 85 साल पुराने कुमार पैलेस का रोचक इतिहासReported by:Edited by:Last Updated:November 24, 2026, 19:17 IST छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में गांधी चौक के पास स्थित पुराना सर्किट हाउस आज सरकारी विश्राम गृह के रूप में पहचाना जाता है, लेकिन कभी यह सरगुजा रियासत के राजकुमार का आलीशान निवास हुआ करता था. इसे कुमार पैलेस के नाम से जाना जाता था. इस महल की खूबसूरती ऐसी थी कि इसके निर्माण में इंग्लैंड से इलेक्ट्रिक स्विच बोर्ड, बेल्जियम से ग्लास और इटली की डिजाइन मंगाई गई थी. छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के गांधी चौक के बगल में स्थित पुराना सर्किट हाउस जहां सरगुजा स्टेट के महाराज रामानुज शरण सिंह देव के छोटे बेटे चण्डिकेश्वर शरण सिंह देव जिनको प्यार से लोग कुमार साहब कहते थे उनका ये महल था जिसकी नींव अंबिकापुर के कारीगर मिस्त्री रसूल ने रखी और इंग्लैंड से इलेक्ट्रॉनिक स्विच मांगया गया है वही रसूल मिस्त्री के नाम से बाद में एक मौहल्ला बसा स्टेट मर्जर के बाद कुमार पैलेस को सरकार को सौंपना पड़ा लेकिन आज भी यादें और सरगुजा रियासत कालीन विरासत देखने को मिलती हैं. शहर की ऐतिहासिक इमारतों में शामिल गांधी चौक के पास स्थित सर्किट हाउस का अपना एक गौरवशाली इतिहास है, आज सरकारी विश्राम गृह के रूप में इस्तेमाल होने वाली यह इमारत कभी सरगुजा रियासत का आलीशान कुमार पैलेस हुआ करती थी, यहां सरगुजा रियासत के राजकुमार महाराज चंडिकेश्वर शरण सिंह निवास किया करते थे, जिन्हें लोग प्यार से कुमार साहब कहकर बुलाते थे.इतिहासकार देश दीपक गुप्ता ने लोकल 18 को बताया कि यह इमारत सरगुजा स्टेट की संपत्ति थी, कुमार साहब का यह निजी निवास था और सरगुजा राजपरिवार की कई पीढ़ियों से इसका गहरा संबंध रहा है, वर्तमान में सरगवा पैलेस के मालिक विंदेश्वर शरण सिंह देव भी इसी राजपरिवार से जुड़े हैं बताया जाता है कि इस पैलेस का निर्माण वर्ष 1940 में शुरू हुआ था और लगभग 1947 तक यह बनकर तैयार हो गया था.. रसूल मिस्त्री की कारीगरी ने बनाई अलग पहचान कुमार पैलेस के निर्माण में अंबिकापुर के प्रसिद्ध कारीगर रसूल मिस्त्री का महत्वपूर्ण योगदान रहा, उन्होंने अपनी बेहतरीन कारीगरी से इस आलीशान इमारत को तैयार किया था, उनकी पहचान इतनी प्रसिद्ध हुई कि उनके नाम पर अंबिकापुर में रसूलपुर मोहल्ला बस गया, आज भी रसूलपुर नाम उस दौर की कारीगरी और स्थानीय इतिहास की याद दिलाता है.. Advertisementइंग्लैंड के स्विच बोर्ड, बेल्जियम का ग्लास और इटली की डिजाइन कुमार पैलेस की सबसे बड़ी खासियत इसकी भव्यता और निर्माण में इस्तेमाल की गई महंगी सामग्री थी इतिहासकार के मुताबिक, उस दौर में इमारत के इलेक्ट्रिकल स्विच बोर्ड इंग्लैंड से मंगवाए गए थे वहीं, इसकी खूबसूरती बढ़ाने के लिए बेल्जियम ग्लास और इटली की आकर्षक डिजाइन का इस्तेमाल किया गया था महल की बनावट, नक्काशी और आंतरिक साज-सज्जा इसे दूसरे भवनों से अलग पहचान देती थी.. कभी शाही निवास था, खूबसूरत गार्डन भी था आकर्षण कुमार पैलेस केवल अपनी इमारत के लिए ही नहीं, बल्कि यहां मौजूद खूबसूरत गार्डन के लिए भी जाना जाता था आज भी सर्किट हाउस परिसर में इसका गार्डन मौजूद है इतिहासकार का कहना है कि आज जिस स्थिति में इस गार्डन को देखा जा सकता है, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि राजपरिवार के समय इसकी देखरेख कितनी भव्यता से होती होगी. उस दौर में यह पैलेस अपनी खूबसूरती और शाही रहन-सहन के लिए प्रसिद्ध था. आजादी के बाद राजपरिवार ने सरकार को किया दान देश की आजादी और सरगुजा रियासत के भारतीय संघ में विलय के बाद राजपरिवार ने इस ऐतिहासिक पैलेस को सरकार को दान कर दिया इसके बाद कुछ समय तक यहां डिग्री कॉलेज का संचालन हुआ जब कॉलेज अपने नए भवन में स्थानांतरित हो गया, तब इस इमारत को सर्किट हाउस के रूप में विकसित कर दिया गया.. आज भी पुराने वैभव की गवाही दे रही इमारत समय के साथ सर्किट हाउस परिसर में नए भवनों का निर्माण हुआ और सुविधाओं का विस्तार किया गया, लेकिन पुरानी ऐतिहासिक इमारत आज भी अपनी अलग पहचान बनाए हुए है, आज भी यहां आने वाले कई लोग पुराने भवन में ठहरना पसंद करते हैं।
इसकी बनावट, नक्काशी, गार्डन और ऐतिहासिक महत्व इसे अंबिकापुर की खास धरोहर बनाते हैं,इतिहासकार देश दीपक गुप्ता के अनुसार, यह केवल एक सरकारी विश्राम गृह नहीं, बल्कि सरगुजा रियासत के गौरवशाली अतीत, शाही वास्तुकला और स्थानीय कारीगरों के हुनर की जीवंत निशानी है…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
छत्तीसगढ़ की ताजा खबरें पढ़ने के लिए |Location :Surguja,ChhattisgarhFirst Published :November 24, 2026, 19:17 ISTऔर पढ़ें

