राष्ट्रवाणी: महंगे ब्रांड का पानी भी हो सकता है खराब, लैब टेस्ट से समझें बोतलबंद पानी का सचमहंगे ब्रांड का पानी भी हो सकता है खराब, लैब टेस्ट से समझें बोतलबंद पानी की असली सच्चाई, जानें कितनी हो PhReported by:Written by:Last Updated:November 24, 2026, 19:16 ISTग्रेटर नोएडा की लैब में चार ब्रांड के बोतलबंद पानी की जांच की गई. डॉ. अर्चना ने बताया कि पानी की शुद्धता के लिए pH लेवल, TDS और बैक्टीरिया की जांच जरूरी है. दूषित पानी से गंभीर बीमारियां हो सकती हैं.ख़बरें फटाफटदूषित पानी पीने से पेट से जुड़ी कई बीमारियां हो सकती हैं.पानी हमारी जिंदगी का सबसे जरूरी हिस्सा है, लेकिन अगर यही पानी दूषित हो तो कई बीमारियों की वजह बन सकता है. आजकल ज्यादातर लोग बाहर जाते समय बोतलबंद पानी खरीदकर पीते हैं. लोगों को लगता है कि महंगे ब्रांड का पानी पूरी तरह साफ और सुरक्षित होगा. लेकिन क्या बोतल में मिलने वाला हर पानी पीने लायक होता है?
इसी सवाल का जवाब जानने के लिए हमारी टीम ग्रेटर नोएडा के ग्रीन रेजिडेंसी में बनी एक टेस्टिंग लैब पहुंची. यहां चार अलग-अलग ब्रांड की पानी की बोतलों की जांच की गई. लैब की हेड डॉ. अर्चना और उनकी टीम ने बताया कि पानी की शुद्धता कैसे जांची जाती है और इसे पीने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए. पानी का pH लेवल क्यों है जरूरी?
लैब की हेड डॉ. अर्चना ने बताया कि पानी की जांच में उसका pH लेवल देखना बहुत जरूरी होता है. pH से पता चलता है कि पानी कितना खट्टा यानी एसिडिक या कितना क्षारीय है. शुद्ध पानी का pH आमतौर पर 7 के आसपास होता है. हालांकि, पीने के पानी का pH बिल्कुल 7 होना जरूरी नहीं है. इसके लिए तय मानकों के अनुसार उसकी जांच की जाती है. अगर पानी का pH तय सीमा से कम या ज्यादा है, तो उसकी जांच करवानी चाहिए. लेकिन सिर्फ pH के आधार पर यह नहीं कहा जा सकता कि पानी से कैंसर, अल्सर या पेट की बीमारियां होंगी. पानी की शुद्धता जानने के लिए दूसरे टेस्ट भी जरूरी होते हैं. Advertisementसिर्फ pH से नहीं पता चलती पानी की पूरी सच्चाई पानी साफ दिखाई दे रहा है, इसका मतलब यह नहीं है कि वह पीने के लिए सुरक्षित भी है. पानी में कई बार ऐसे कीटाणु और हानिकारक चीजें मौजूद होती हैं, जो आंखों से दिखाई नहीं देतीं. इसलिए लैब में पानी की जांच के दौरान बैक्टीरिया, TDS और दूसरे हानिकारक तत्वों की भी जांच की जाती है. दूषित पानी पीने से पेट से जुड़ी कई बीमारियां हो सकती हैं. इससे डायरिया, टाइफाइड और हैजा जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए पानी की शुद्धता को हल्के में नहीं लेना चाहिए. घर में लगे RO का पानी भी कराएं चेक आजकल ज्यादातर घरों में पानी साफ करने के लिए RO का इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन कई लोग RO लगवाने के बाद उसकी समय पर सफाई और जांच नहीं करवाते. डॉ. अर्चना ने बताया कि घर में लगे RO की भी समय-समय पर जांच होनी चाहिए. उसके फिल्टर और मेम्ब्रेन की स्थिति पर ध्यान देना जरूरी है. साथ ही पानी की गुणवत्ता भी चेक करवाते रहना चाहिए. पानी उबालकर पीना क्यों है फायदेमंद?
पानी को अच्छी तरह उबालकर पीना उसे कीटाणुओं से सुरक्षित बनाने का एक अच्छा तरीका है. उबालने से पानी में मौजूद कई तरह के हानिकारक कीटाणु खत्म हो जाते हैं. हालांकि, इससे पानी में मौजूद सभी तरह के केमिकल और भारी धातुएं दूर नहीं होतीं. इसलिए पानी की गुणवत्ता के हिसाब से सही फिल्टर का इस्तेमाल करना भी जरूरी है. बोतलबंद पानी खरीदते समय रखें ध्यान बोतलबंद पानी खरीदते समय सिर्फ ब्रांड और कीमत देखकर भरोसा न करें. बोतल की सील, पैकिंग की तारीख, बैच नंबर और जरूरी लाइसेंस की जानकारी जरूर देखें. बिसलेरी के एक बैच को लेकर FSSAI की कार्रवाई के बाद पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर भी सवाल उठे हैं. हालांकि, किसी एक बैच पर हुई कार्रवाई से पूरे ब्रांड के पानी को खराब नहीं कहा जा सकता.About the AuthorSub Editor विविधा सिंह हिंदी डिजिटल पत्रकारिता का उभरता हुआ नाम हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया में साढ़े चार साल का अनुभव है. वर्तमान में वह News18 हिंदी में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. वह लाइफस्टाइल वर्टि…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Delhi,Delhi,DelhiFirst Published :November 24, 2026, 19:12 ISTऔर पढ़ें

