राष्ट्रवाणी: हरियाणा बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा की डेटशीट घोषित, देखें पूरा शेड्यूल Haryana Board Exam 2027: हरियाणा बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा की डेटशीट घोषित, जानें कब से शुरू होंगे एग्जामWritten by:Agency:Last Updated:November 27, 2026, 19:28 IST Haryana Board Exam 2027: हरियाणा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं 2027 का कार्यक्रम घोषित कर दिया है. 12वीं की परीक्षाएं 3 मार्च से और 10वीं की परीक्षाएं 4 मार्च से शुरू होंगी. जानें परीक्षा की अंतिम तारीख और विषयवार डेटशीट कब जारी होगी.Haryana Board Exam 2027: हरियाणा बोर्ड परीक्षाएं 26 मार्च को संपन्न होंगीHaryana Board Exam 2027: हरियाणा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों के लिए अहम खबर है. बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) ने वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया है. इसके मुताबिक, कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 3 मार्च 2027 से शुरू होंगी, जबकि 10वीं के विद्यार्थियों की परीक्षाएं 4 मार्च से आयोजित की जाएंगी. बोर्ड की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, 12वीं की परीक्षाएं 8 अप्रैल 2027 तक चलेंगी. वहीं, 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं का समापन 26 मार्च 2027 को होगा. बोर्ड ने फिलहाल परीक्षाओं की शुरुआत और समाप्ति की तारीखों की जानकारी दी है. विषयवार परीक्षा कार्यक्रम यानी डिटेल डेटशीट अभी जारी नहीं की गई है. 26 नवंबर को घोषित हुआ परीक्षा कार्यक्रम हरियाणा बोर्ड के चेयरमैन शंकर लाल धूपड़ और सचिव दीपक बाबूलाल करवा ने 26 नवंबर को संयुक्त रूप से परीक्षा कार्यक्रम की एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि . इसके साथ ही बोर्ड ने 2027 की वार्षिक परीक्षाओं की समयसीमा स्पष्ट कर दी है. कब जारी होगी विषयवार डेटशीट?
हरियाणा बोर्ड ने अभी विषयवार परीक्षा तिथियों का ऐलान नहीं किया है. विस्तृत डेटशीट अलग से जारी की जाएगी. इसमें विद्यार्थियों को यह जानकारी मिलेगी कि किस विषय की परीक्षा किस तारीख को आयोजित होगी. Advertisementछात्रों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से संबंधित नए अपडेट के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें. विषयवार डेटशीट और अन्य जरूरी सूचनाएं BSEH की वेबसाइट bseh.org.in पर उपलब्ध कराई जाएंगी. बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित होने के बाद 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के पास अपनी तैयारी को व्यवस्थित करने का समय है. छात्र जारी कार्यक्रम के अनुसार रिवीजन और परीक्षा की रणनीति तैयार कर सकते हैं.About the AuthorSub EditorPraveen Singh is an experienced journalist with approximately 10 years of experience in the field of media and journalism. Currently, he is associated with News18 Hindi, where he works on the Education & Ca…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :All IndiaFirst Published :November 27, 2026, 19:28 ISTऔर पढ़ें

