राष्ट्रवाणी: MP के 55 लाख स्कूली बच्चों को अब तक नहीं मिले ड्रेस के पैसेMP के 55 लाख स्कूली बच्चों को अब तक नहीं मिले ड्रेस के पैसे, सेशन खत्म होने में बचे सिर्फ 4 महीनेWritten by:Last Updated:November 27, 2026, 19:21 ISTमध्य प्रदेश की सरकारी स्कूलों में कक्षा पहली से आठवीं तक पढ़ने वाले लगभग 55 लाख विद्यार्थियों को गणवेश की राशि का इंतजार है. योजना के तहत प्रत्येक विद्यार्थी के खाते में 600 रुपये ट्रांसफर किए जाने हैं. इस राशि से बच्चे अपने लिए स्कूल यूनिफॉर्म खरीद सकेंगे. लेकिन शैक्षणिक सत्र के अधिकांश महीने बीत जाने के बाद भी बच्चों को इसका लाभ नहीं मिल पाया है.MP के 55 लाख स्कूली बच्चों को अब तक नहीं मिले ड्रेस के पैसेमध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले लाखों बच्चों का नई गणवेश पहनने का इंतजार लंबा होता जा रहा है. शैक्षणिक सत्र खत्म होने में अब महज चार महीने बाकी हैं, लेकिन कक्षा पहली से आठवीं तक के करीब 55 लाख विद्यार्थियों के खातों में अब तक गणवेश की राशि नहीं पहुंची है. सरकार की ओर से प्रत्येक बच्चे को गणवेश खरीदने के लिए 600 रुपये दिए जाने हैं. पहले टेंडर के जरिए बच्चों को ड्रेस उपलब्ध कराने की योजना थी, लेकिन टेंडर निरस्त होने के बाद सरकार ने सीधे बैंक खातों में राशि भेजने का फैसला किया।
इसके बावजूद भुगतान की प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं हो सकी है. ऐसे में कई बच्चे पुरानी ड्रेस पहनकर तो कुछ सामान्य कपड़ों में स्कूल पहुंचने को मजबूर हैं. 55 लाख बच्चों को मिलने हैं 600-600 रुपये मध्य प्रदेश की सरकारी स्कूलों में कक्षा पहली से आठवीं तक पढ़ने वाले लगभग 55 लाख विद्यार्थियों को गणवेश की राशि का इंतजार है. योजना के तहत प्रत्येक विद्यार्थी के खाते में 600 रुपये ट्रांसफर किए जाने हैं. इस राशि से बच्चे अपने लिए स्कूल यूनिफॉर्म खरीद सकेंगे. लेकिन शैक्षणिक सत्र के अधिकांश महीने बीत जाने के बाद भी बच्चों को इसका लाभ नहीं मिल पाया है. टेंडर निरस्त होने के बाद बदली व्यवस्था दरअसल, पहले सरकार की योजना टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से बच्चों को गणवेश उपलब्ध कराने की थी. इसके लिए टेंडर भी निकाले गए थे, लेकिन बाद में इन्हें निरस्त कर दिया गया. इसके बाद सरकार ने व्यवस्था में बदलाव करते हुए विद्यार्थियों के बैंक खातों में सीधे पैसे भेजने का बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया . हालांकि, व्यवस्था बदलने के बावजूद भुगतान में देरी हो रही है. पुरानी ड्रेस पहनकर स्कूल पहुंच रहे बच्चे गणवेश की राशि नहीं मिलने का असर बच्चों और उनके अभिभावकों पर दिखाई दे रहा है. कई बच्चों की पुरानी ड्रेस छोटी हो चुकी है, जबकि कुछ बच्चे पुरानी यूनिफॉर्म पहनकर ही स्कूल जा रहे हैं. जिन अभिभावकों की आर्थिक स्थिति कमजोर है, उनके लिए अपने स्तर पर नई ड्रेस खरीदना आसान नहीं है. ऐसे में बच्चों को सरकारी सहायता का इंतजार है. Advertisementअगले सप्ताह तक राशि मिलने की उम्मीद भोपाल के जिला शिक्षा अधिकारी अभिनव आर्या के मुताबिक, गणवेश राशि ट्रांसफर करने के लिए विद्यार्थियों के नाम और बैंक खातों सहित जरूरी जानकारियों की तैयारी पूरी कर ली गई है. उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले सप्ताह तक सभी बच्चों के खातों में राशि ट्रांसफर हो सकती है.अब सवाल यह है कि जब शैक्षणिक सत्र खत्म होने में केवल चार महीने बाकी हैं, तो बच्चों को नई गणवेश के लिए मिलने वाली राशि कब तक मिलेगी?
फिलहाल लाखों विद्यार्थी और उनके अभिभावक सरकार की ओर से भुगतान किए जाने का इंतजार कर रहे हैं. पढ़ने के लिए क्लिक करें| लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Bhopal,Madhya PradeshFirst Published :November 27, 2026, 19:21 ISTऔर पढ़ें

