राष्ट्रवाणी: प्रयागराज रोजगार मेला: बैंकिंग से लॉजिस्टिक तक 32 कंपनियों में नौकरी का मौका35000 तक सैलरी, 4800 से ज्यादा पदों पर नौकरियां, प्रयागराज में 32 कंपनियां करेंगी भर्ती, ऐसे करें अप्लाईReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 27, 2026, 18:53 ISTPrayagraj Mega Job Fair 2026: नौकरी की तलाश कर रहे प्रयागराज और आसपास के युवाओं के लिए 30 नवंबर को बड़ा मौका मिलने जा रहा है. नेहरू ग्राम भारती विश्वविद्यालय में लगने वाले मेगा जॉब फेयर में 32 निजी कंपनियां 4800 से अधिक पदों पर भर्ती करेंगी. खास बात यह है कि इसमें हाईस्कूल से लेकर ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट और डिप्लोमा पास युवा भी हिस्सा ले सकेंगे. चयनित अभ्यर्थियों को 13,500 से 35,000 रुपये तक मासिक वेतन पर नौकरी मिल सकती है. जिन युवाओं ने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, उन्हें कैंपस में भी पंजीकरण का मौका मिलेगा.प्रयागराज: नौकरी की तलाश कर रहे प्रयागराज और आसपास के युवाओं के लिए अच्छी खबर है. अब उन्हें रोजगार के लिए दूसरे शहरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. 30 नवंबर को प्रयागराज के गंगा पार इलाके में स्थित नेहरू ग्राम भारती विश्वविद्यालय में मेगा जॉब फेयर 2026 का आयोजन होने जा रहा है. इसमें निजी क्षेत्र की 32 कंपनियां हिस्सा लेंगी और 4800 से ज्यादा पदों पर युवाओं का चयन करेंगी. यह रोजगार मेला नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय और क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है. मेला विश्वविद्यालय के सरपतिपुर परिसर में लगेगा. इसमें बैंकिंग, लॉजिस्टिक समेत कई क्षेत्रों की कंपनियां युवाओं को नौकरी का मौका देंगी. खास बात यह है कि हाईस्कूल पास से लेकर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट अभ्यर्थी भी इसमें हिस्सा ले सकेंगे. कैंपस में भी करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय के कुलपति बी.बी. तिवारी ने बताया कि यह प्रयागराज और आसपास के क्षेत्रों के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छा मौका है. जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, उन्हें मेगा जॉब फेयर के दिन कैंपस में ही रजिस्ट्रेशन कराने का मौका मिलेगा. मेगा जॉब फेयर के अध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार तिवारी के मुताबिक, इसमें हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट और डिप्लोमा धारक अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं. इसके अलावा अन्य पात्र युवा भी अपनी योग्यता के अनुसार नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं. Advertisement 13,500 से 35 हजार रुपये तक मिलेगी सैलरी जिला सेवायोजन अधिकारी प्रवीण यादव ने बताया कि मेगा जॉब फेयर में 18 से 35 साल तक के अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं. चयनित युवाओं को कंपनियों की ओर से हर महीने 13,500 से 35,000 रुपये तक वेतन दिया जाएगा. नौकरी प्रयागराज और आसपास के क्षेत्रों में ही उपलब्ध कराई जाएगी. अब तक 8 हजार से ज्यादा युवाओं को मिला रोजगार जिला सेवायोजन अधिकारी के मुताबिक, क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से लगातार रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है. इनके जरिए अब तक 8 हजार से ज्यादा बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराया जा चुका है. इसी कड़ी में 30 नवंबर को नेहरू ग्राम भारती विश्वविद्यालय में मेगा जॉब फेयर लगाया जा रहा है.About the AuthorSeema Nath is a digital journalist and content creator with 6 years of experience in journalism, including ground reporting, regional news coverage and feature writing. She currently works as a Content Producer…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Prayagraj,Prayagraj,Uttar PradeshFirst Published :November 27, 2026, 18:53 ISTऔर पढ़ें
Trending
- एटीएम से पैसे निकालने पर नया नियम लागू, आरबीआई ने रद्द कर दिए सभी पुराने आदेश—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- जावेद अख्तर को शराब की लत में 15 साल गंवाने का है पछतावा, हर रात गटक जाते थे पूरी बोतल—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- कपास के टिंडे निकलने के बाद बढ़ जाता है कीटों का खतरा, किसान ऐसे करें बचाव—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- बिजली के बढ़ते बिलों ने बदला बाजार का मिजाज, लोग क्यों लगवा रहे ये एप्लायंस – राष्ट्रवाणी
- 35 रुपये थी Salman Khan की पहली सैलरी, बने थे बैकग्राउंड डांसर; संवादी में बताया सफलता का मंत्र – exclusive salman khan recalls his first salary of 35 rupees as background dancer at dainik jagran samvadi – राष्ट्रवाणी
- Exclusive: ‘मैं दिल से नहीं सोचता…’ जागरण संवादी में खुलकर बोले Salman Khan, बताया स्टारडम का सही मतलब – exclusive salman khan opens up about his personal and professional life at dainik jagran samwadi ahead of maatrubhumi release – राष्ट्रवाणी
- घटी सोने की कीमत, बढ़ा हैवी लुक वाले गहनों का क्रेज, क्या बोले हरिद्वार के सर्राफ? – राष्ट्रवाणी
- महाराष्ट्र में ‘सेवा दूत अभियान’ के जरिए घर-घर पहुंचेगी भाजपा, रवींद्र चव्हाण ने बनाई रणनीति – राष्ट्रवाणी

